Tamil Nadu: चेन्नई के दवा कंपनी कार्यालय में लगी आग, कई दमकल घटनास्थल पर पहुंचे

आशंका जतायी जा रही है कि संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

चेन्नई के अशोक नगर इलाके में आज सुबह एक दवा बनाने वाली निजी कंपनी के उत्पादन केंद्र में आग लग गयी. आग बुझाने के लिए कई दमकल घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

सुबह लगने की सूचना मिली

फायर आफिसर राॅबिन ने बताया कि हमें आज सुबह 8:15 पर हमें यह सूचना मिली कि एक दवा कंपनी के गोदाम में आग लग गयी है. आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग

आशंका जतायी जा रही है कि संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.


अरुणाचल प्रदेश में भी लगी आग

वहीं दीपावली के मौके पर आग लगने की दूसरी खबर अरुणाचल प्रदेश से आयी है जहां नाहरलुगून के फाॅरेस्ट काॅलोनी में आग लगने की सूचना आज सुबह मिली. फायर आफिसर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है.

Also Read: Diwali 2022 Laxmi Puja Muhurat, Vidhi Live: इस विधि से करें दिवाली लक्ष्मी पूजा, शुभ मुहूर्त जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >