नेपाल की ओर से भारतीय मजदूरों पर पत्थरबाजी के बाद अफरा-तफरी, जानिए क्यों हो रहा है उत्तराखंड सीमा पर तनाव

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नेपाल की ओर से कुछ लोगों ने अचानक पत्थरबाजी कर दी. पत्थरबाजी के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. यह पहली बार नहीं है जब नेपाल की ओर से भारतीय सीमा पर पत्थरबाजी की गई हो. दरअसल, सारा विवाद तटबंध निर्माण से जुड़ा है. जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नेपाल की ओर से अचानक हुई पत्थरबाजी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दरअसल पिथौरागढ़ धारचूला के घटखोला में तटबंध निर्माण कार्य चल रहा था. उसी दौरान नेपाल की ओर से पत्थरबाजी होने लगी. जिसके बाद काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. गौरतलब है कि इससे पहले भी तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की ओर से पत्थरबाजी हो चुकी है.

भारत कर रहा है तटबंध का निर्माण: सारा विवाद इलाके की काली नदी में हो रहे कटाव से जुड़ा है. दरअसल, लगातार कटाव को देखते हुए भारत अपने क्षेत्र में तटबंध का निर्माण कर रहा है. लेकिन नेपाल के कुछ असामाजिक तबका इसका विरोध कर रहा है. उन लोगों का मानना है कि भारत की ओर से तटबंध के निर्माण हो जाने से नेपाल की ओर कटाव शुरू हो जाएगा. इसको लेकर पहले भी पत्थरबाजी की जा चुकी है.

बता दें धारचूला नेपाल और चीन से लगने वाला बॉर्डर का इलाका है. धारचूला में काली नदी बहती है जिसके दोनों ओर कई गांव बसे हुए हैं. इस नदी के एक छोर पर भारतीय क्षेत्र है तो दूसरे छोर पर नेपाली इलाका. भारत के लिए यह इलाका काफी अहम है क्योंकि, यहां से चीन की सीमा 80 किलोमीटर के लगभग है. चीन ने यहां एक हाईवे भी बनाया हुआ है.

क्यों हो रहा है विवाद: भारत और नेपाल के बीच विवाद का कारण है कि बीते कुछ समय पहले नेपाली सरकार ने एक विवादित नक्शा पास किया था. इस नक्शे में कई भारतीय इलाके को नेपाल ने अपना हिस्सा बता दिया था. भारत ने इसका जोरदार विरोध किया था. नेपाल भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना हिस्सा बता रहा है. जबकि यह इलाका भारत के उत्तराखंड का हिस्सा है. 

Also Read: जब CM एकनाथ शिंदे के ड्राइवर बने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस! समृद्धि एक्सप्रेस वे का लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >