Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे

भारत का चंद्रयान 3 आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साॅफ्ट लैंडिंग करेगा. इस लैंडिंग को लेकर इसरो के वैज्ञानिक जितने उत्साहित हैं, देश का हर नागरिक गौरवान्वित है और इस मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहा है.

भारत का चंद्रयान 3 आज चंद्रमा की सतह को चूमेगा. आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान 3 की साॅफ्ट लैंडिंग होगी. इसके बाद लैंडर विक्रम इसरो के वैज्ञानिकों के लिए चंद्रमा की जानकारी भेजना शुरू करेगा.

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बनेगा. भारत का यह चंद्र मिशन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर यह सफल रहा तो चंद्रमा से जुड़ी कई रहस्यमयी जानकारियां हमारे सामने आएंगी.

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देश भर में दुआएं की जा रही हैं. मंदिरों में पूजा -पाठ हो रही है और हर भारतीय का सीना चौड़ा है. वे सब भारतीय वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं.

पूजा-पाठ में बच्चे भी शामिल हैं. देश के कई इलाकों में इस मौके पर विशेष पूजा हुई और शंखनाद भी किया गया.

योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस मौके पर हरिद्वार स्थित अपने आश्रम में पूजा और यज्ञ का आयोजन किया और चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की.

राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में भी इस मौके पर विशेष नमाज अदा की गयी.

सिंगापुर हाई कमिशनर ने भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की और शुभकामनाएं दीं

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी में सैंड आर्ट भी बनाया और मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >