Mohali MMS Video: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजती थी छात्रा, पुलिस ने लड़के को किया गिरफ्तार

Chandigarh छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने की अफवाह के बाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़ी गई छात्रा ने अपना ही वीडियो हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे एक व्यक्ति को साझा किया. उन्होंने कहा कि उस शख्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (Chandigarh University) में आपत्तिजनक वीडियो (objectional videos) का मामला बड़ा रूप लेता जा रहा है. कई छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की अफवाह को लेकर पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया. इस मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी कर ली है. आरोपी छात्रा के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार कर लिया है. अब खबर आ रही है कि मोहाली के डीसी ने छात्रों की मांग पर मामले की जांच SIT से कराने के लिए राजी हो गये हैं. जिसमें महिला अधिकारी भी शामिल होंगी.

आपत्तिजनक वीडियो मामले में एक छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

चंडीगढ़ विवाद में पुलिस ने एक छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसके कथित बॉयफ्रेंड को भी पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि छात्रा वीडियो बनाकर उसको भेजती थी. मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने संवाददाताओं को बताया कि कई छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने की अफवाह के बाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़ी गई छात्रा ने अपना ही वीडियो हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे एक व्यक्ति को साझा किया. उन्होंने कहा कि उस शख्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक छात्रा को हिरासत में लिया गया है. ADGP गुरप्रीत देव ने कहा, शिमला का लड़का, लड़की को जानता है. फोरेंसिक से डीलीट की गई वीडियो भी सामने आने की संभावना है.

Also Read: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्राइवेट वीडियो लीक मामले में सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई छात्राओं का वीडियो बनाने की खबरों का किया खंडन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने हालांकि कई छात्राओं का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर साझा करने की खबरों का खंडन किया है. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के निदेशक, छात्र कल्याण डॉ अरविंदर सिंह कंग ने कहा, हमारे द्वारा प्राथमिक स्तर पर की गई जांच में अन्य छात्राओं का वीडियो बनाने का मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा, पारदर्शी जांच के लिए विश्वविद्यालय अधिकारियों ने पुलिस के समक्ष प्राथमिकी दर्ज कराई है. कुछ छात्राओं द्वारा आत्महत्या की कोशिश और 60 छात्राओं के एमएमएस की अफवाह सही नहीं है.

पुलिस का दावा छात्रा ने केवल अपना वीडियो शेयर किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार आधी रात को हुए प्रदर्शन के बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. पुलिस ने दावा कि मामले की आरोपी छात्रा ने केवल अपना वीडियो साझा किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों को सख्त सजा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >