Chandigarh Mayor Election: SC में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ के मेयर ने दिया इस्तीफा, AAP के तीन पार्षद BJP में शामिल

Chandigarh Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मालूम हो आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. जिसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. 19 फरवरी को मनोज सोनकर को सुप्रीम कोर्ट में पेश होना […]

Chandigarh Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मालूम हो आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. जिसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. 19 फरवरी को मनोज सोनकर को सुप्रीम कोर्ट में पेश होना है. इधर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने अपना पाला बदल लिया है और बीजेपी में शामिल हो गए. AAP पार्षद गुरचरण काला, पूनम देवी और नेहा मुसावट बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 5 फरवरी को सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ महापौर चुनाव कराने वाले निर्वाचन अधिकारी को जमकर फटकार लगाया था और लोकतंत्र की हत्या करार दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि स्पष्ट है कि मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ किया था. जिसके लिए उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए.

चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ कर रही सुनवाई

चुनाव में गड़बड़ी से ‘स्तब्ध’ प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा था कि यह इस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या नहीं करने देगी और शीर्ष अदालत चुनावी प्रक्रिया की शुचिता से संतुष्ट नहीं होने पर नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश देगी.

सुप्रीम कोर्ट ने मतपत्रों और चुनाव कार्यवाही के वीडियो को संरक्षित करने का दिया था आदेश

कोर्ट ने पूछा कि निर्वाचन अधिकारी एक अधिकारी हैं या भगोड़ा. शीर्ष अदालत ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में 19 फरवरी को अगली सुनवाई के दौरान उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति का निर्देश देने के अलावा मतपत्रों और चुनाव कार्यवाही के वीडियो को संरक्षित करने का भी आदेश दिया. कोर्ट ने यह आदेश महापौर का चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद कुलदीप कुमार की उस याचिका पर गौर करने के बाद दिया, जिसमें कहा गया था कि निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस-आप गठबंधन के पार्षदों के आठ मत पत्रों पर निशान लगाते हुए उन्हें अमान्य करार दिया.

बीजेपी ने 20 जनवरी को मेयर चुनाव में जीत दर्ज की थी

बीजेपी ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में जीत हासिल की और सभी तीन पद बरकरार रखे, जिसपर कांग्रेस-आप गठबंधन ने निर्वाचन अधिकारी पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया था. सोनकर को 16, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुमार को 12 वोट मिले थे। वहीं, आठ वोट को अवैध घोषित कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >