हे राम,NEWS, स्पेस रानी और भक्त प्रह्लाद पर गरमाई सियासत: भूपेश बघेल ने CM साय पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के रिजल्ट में सामने आए अजीब नामों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं. जानिए आयोग की सफाई और पूरा मामला.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा के रिजल्ट में कुछ ऐसे नाम सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं. वायरल वीडियों के मुताबिक रिजल्ट में न्यूज , स्पेस रानी, हे राम ,भक्त प्रह्लाद और मनबस जैसे नामों की चर्चा ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

भूपेश बघेल ने CM साय को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने रिजल्ट में सामने आए नामों को लेकर सवाल उठाते हुए भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सरकार से जवाब मांगा है. बघेल के बयान के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है.

NEWS, हे राम,भक्त प्रह्लाद से लेकर स्पेस रानी तक नामों ने भले ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हों, लेकिन असली मुद्दा भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता है.अब अभ्यर्थी चाहते हैं कि आयोग हर स्तर पर पारदर्शिता बनाए और किसी भी संदेह का स्पष्ट जवाब दे.

आयोग की सफाई- नाम फर्जी नहीं

विवाद बढ़ने के बाद CGPSC की ओर से यह बात सामने आई कि रिजल्ट में दर्ज अजीब या असामान्य लगने वाले नाम जरूरी नहीं कि फर्जी हों. अभ्यर्थियों ने आवेदन के दौरान जो नाम दस्तावेजों में दर्ज कराए हैं, वही रिकॉर्ड में दिखाई देते हैं. कुछ अभ्यर्थियों ने सामने आकर अपने नाम को वास्तविक बताया है.

पुराने CGPSC विवाद की याद

मौजूदा विवाद ने छत्तीसगढ़ में CGPSC को लेकर पहले उठे सवालों की याद भी ताजा कर दी है. साल 2021 की राज्य सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगे थे, मामला जांच और अदालत तक पहुंचा. इसी वजह से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का मुद्दा राज्य की राजनीति में बेहद संवेदनशील माना जाता है.

नामों से ज्यादा सिस्टम पर सवाल

इस पूरे विवाद में बड़ा सवाल सिर्फ ‘NEWS’ या भक्त प्रह्लाद जैसे नामों का नहीं, बल्कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता का है. विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है, जबकि आयोग की प्रक्रिया पर नजर रखने वाले अब आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

फिलहाल इन नामों की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. राजनीतिक बयानबाजी के बीच अभ्यर्थियों की नजर अब इस बात पर है कि सरकार और CGPSC इस पूरे मामले को लेकर आगे क्या स्पष्ट जानकारी देते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >