कोरोना संक्रमण से बचाएगा Aarogya Setu App, संक्रमित के संपर्क में आते ही बज उठेगी घंटी

इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान है. लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है. पूरी दुनिया में इस समय 40 हजार से अधिक लोग की मौत हो चुकी है. इस बीच भारत सरकार ने एक ऐसा ऐप लॉन्‍च किया है जो आपकी इस महामारी से रक्षा करेगा. कोरोना वायरस को लेकर पिछले दिनों केंद्र सरकार ने MY GOV ऐप लॉन्‍च किया था और एक और ऐप (Aarogya Setu) लॉन्‍च किया है, जो कोरोना से जुड़ी हर जानकारी देगा. साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार और जनता की मदद करेगा.

नयी दिल्‍ली : इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान है. लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है. पूरी दुनिया में इस समय 40 हजार से अधिक लोग की मौत हो चुकी है. इस बीच भारत सरकार ने एक ऐसा ऐप लॉन्‍च किया है जो आपकी इस महामारी से रक्षा करेगा. कोरोना वायरस को लेकर पिछले दिनों केंद्र सरकार ने MY GOV ऐप लॉन्‍च किया था और एक और ऐप (Aarogya Setu) लॉन्‍च किया है, जो कोरोना से जुड़ी हर जानकारी देगा. साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार और जनता की मदद करेगा.

एक सरकारी बयान में कहा गया है, इस एप का नाम, ‘आरोग्यसेतु’ रखा गया है, जो हर भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया में शामिल हुआ है. यह लोगों को खुद ही कोरोनो वायरस संक्रमण को पकड़ने के जोखिम का आकलन करने लायक बनाएगा. यह दूसरों के साथ उनकी बातचीत के आधार पर गणना करेगा, इसमें आधुनिक ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, एल्गोरिदम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शामिल है.

इस एप से कोविड -19 संक्रमण के जोखिम का आकलन करने और आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्ति अथवा क्षेत्र को अलग करने के लिए सरकार को समय पर कदम उठाने में मदद मिलेगी. सरकार ने कहा कि एप में उपयोगकर्ताओं के लिए गोपनीयता को प्राथमिकता दी गयी है. एप द्वारा एकत्र किये गए व्यक्तिगत डेटा को ‘एन्क्रिप्ट’ किया गया है और यह तब तक फोन में सुरक्षित रहेगा जब तक कि चिकित्सा हस्तक्षेप की सुविधा के लिए इसकी आवश्यकता न हो.

कैसे काम करता है आरोग्‍य सेतु ऐप

यह ऐप डिवाइस से यूजर के डेटा को एनक्रिप्टेड फॉर्म में लेता है. इसके बाद यह यूजर के डेटा को सर्वर पर भेजता है. इसके बाद यूजर को पता चल जाएगा कि वे किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था या नहीं. ऐप 6 फीट के दायरे में आने पर यूजर को नोटिफिकेशन भी भेजता है.

आरोग्य सेतु एप यूजर के स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रैक करता है. साथ ही यह ऐप ब्लूटूथ के जरिए यह पता लगाता है कि यूजर संक्रमित मरीजों के संपर्क में है या नहीं. साथ ही दोनों में कितनी दूरी है. इसके अलावा यह ऐप अपने यूजर को कोविड-19 से बचने की टिप्स देता है. आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप यूजर्स को इस वायरस से संबंधित सभी सवालों के जवाब देता है. साथ ही यह भी तय करता है कि यूजर्स में इस वायरस के लक्षण है या नहीं.

आरोग्‍य सेतु ऐप आपके प्राइवेसी का पूर ख्याल रखता है. अगर आपका कोरोना वायरस टेस्‍ट पॉजिटिव आता है या आप संक्रमित लोग के संपर्क में आते हैं तो आपके डेटा को सरकार के साथ साझा करता है. लेकिन आपके डेटा को कोई थर्ड पार्टी के साथ साझा नहीं करेगा.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से इस समय 205 देश संक्रमित हुए हैं, जिसमें करीब 9 लाख लोग संक्रमित हुए हैं. कोरोना से पूरे विश्व में 42 हजार लोगों की मौत भी हो गयी है. भारत में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. देश में इस समय 1965 लोग कोरोना की चपेट में आ गये हैं. जबकि 50 लोगों की मौत भी हो चुकी है. कोरोना से भारत के करीब सभी राज्‍य संक्रमित हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >