Census: अमित शाह ने की जनगणना की तैयारियों की समीक्षा, 16 जून को जारी होगी अधिसूचना

Census: भारत में जातिगत गणना के साथ 16वीं जनगणना 2027 में होगी. लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्रों में एक अक्टूबर, 2026 को होगी, जबकि बाकी देश में एक मार्च, 2027 से होगी. जनगणना-2027 को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की.

Census: 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना को लेकर एक ताजा खबर है. 16 जून 2025 को जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी. रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव, भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त (आरजीएंडसीसीआई) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की. गृह मंत्रालय ने बताया, जनगणना कराने की आधिकारिक अधिसूचना 16 जून, 2025 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी.

दो चरणों में होगी जनगणना

जनगणना दो चरणों में की जाएगी. पहले चरण में ‘हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन’ (एचएलओ) के तहत प्रत्येक घर, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी. इसके बाद, दूसरे चरण यानी जनसंख्या आकलन (पीई) किया जाएगा जिसमें प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति की गिनती, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्रित की जाएगी. जनगणना में जातिगत गणना भी की जाएगी.

स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी

गृह मंत्रालय के मुताबिक जनगणना गतिविधियों के लिए लगभग 34 लाख गणनाकार एवं पर्यवेक्षक, लगभग 1.3 लाख जनगणना पदाधिकारी तैनात किये जायेंगे. यह जनगणना भारत की16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना है.

डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना

आगामी जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके डिजिटल माध्यम से की जाएगी. लोगों को स्व-गणना का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा. बयान में कहा गया है कि संग्रहण, प्रेषण और भंडारण के समय डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत कड़े डेटा सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे. यह जनगणना 16 वर्षों के बाद की जाएगी, क्योंकि पिछली जनगणना 2011 में की गई थी.

2011 के मुताबिक देश की अबादी 121.2 करोड़

भारत में 2011 में हुई जनगणना 2011 के मुताबिक देश की अबादी 121.2 करोड़ थी, जिसमें 62.372 करोड़ (51.54 प्रतिशत) पुरुष और 58.646 करोड़ (48.46 प्रतिशत) महिलाएं थीं. अंतिम व्यापक जाति-आधारित गणना अंग्रेजों द्वारा 1881 और 1931 के बीच की गई थी.

2011 में भी दो चरणों में हुई थी जनगणना

भारत की पिछली जनगणना 2011 में दो चरणों में की गई थी. इसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बर्फ वाले इलाके को छोड़कर पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर 2011 के बीच चला था, जिसमें मकानों की गिनती की गई थी और दूसरा चरण नौ फरवरी से 28 फरवरी 2011 के बीच तक चला था, जिसमें लोगों की गिनती की गई थी। इस दौरान संदर्भ तिथि एक मार्च 2011 रखी गई थी. वहीं बर्फ वाले इलाके के लिए संदर्भ तिथि एक अक्टूबर 2010 थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >