CBSE Board Class 10th Result 2020 Date Updates : यहां चेक कर सकते हैं 10वीं बोर्ड रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट, सीबीएसई ने जारी की नोटिफिकेशन

CBSE class 12, Class 10 internal assessment, scheme, board result 2020, latest news, Neet exam, neet exam date, jee exam, jee exam date : सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है. 15 जुलाई को जारी होने वाले रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तैयारी जोरों पर है. 15 जुलाई को बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. वहीं बोर्ड ने रिजल्ट के लेकर लगातार फैल रहे अफवाहों पर चेतावनी जारी की है. बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि रिजल्ट को लेकर छात्र सिर्फ आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और रिजल्ट को लेकर बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, results.nic.in ही देखें. बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस साल बोर्ड के एग्जाम को रद्द कर दिया गया, जिसके बाद सीबीएसई ने बताया कि इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर छात्रों के लिए रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए....

Live Updates
10:51 PM. 7 Jul 20 10:51 PM. 7 Jul

इतने छात्र शामिल हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं परीक्षा में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स और कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 12 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनकी करीब 1.5 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन (evaluation) के लिए 3,000 नामित स्कूलों में भेजा गया.

10:51 PM. 7 Jul 20 10:51 PM. 7 Jul

डिजिलॉकर के जरिए पा सकते हैं मार्क-शीट और सर्टिफिकेट

अपने मार्क शीट और सर्टिफिकेट सीबीएसई डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं. सीबीएसई स्टूडेंट्स के उसी मोबाइल नंबर पर डिजिलॉकर का यूजरनेम व अन्य डीटेल एसएमएस के जरिए भेजता है जो उसके यहाँ रजिस्टर्ड होता है.

10:51 PM. 7 Jul 20 10:51 PM. 7 Jul

जानिए किन विषयों की होगी इंप्रूवमेंट परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड उन्हीं विषयों की इंप्रूवमेंट परीक्षा लेगी जो 12वीं कक्षा के लिए 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होने वाली थी. बोर्ड 12वीं के छात्रों को केवल उन्हीं परीक्षाओं के लिए परीक्षा में बैठने का विकल्प भी देगा जो 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होने वाली थी.

10:51 PM. 7 Jul 20 10:51 PM. 7 Jul

असफल छात्र के लिए होगी इंप्रूवमेंट परीक्षा

12वीं क्लास के वे स्टूडेंट्स जो सीबीएसई द्वारा जारी रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें अपना स्कोर इंप्रूव करने के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. यह परीक्षा परिस्थितियां सही होने पर सीबीएसई द्वारा आयोजित करवाई जाएगी.

10:51 PM. 7 Jul 20 10:51 PM. 7 Jul

ऐसे चेक होगा सीबीएसई रिजल्ट

सीबीएसई के नतीजे घोषित होने के साथ ही 10वीं के करीब 18 लाख और 12वीं के करीब 12 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा. सभी स्टूडेट्स सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in and results.nic.in पर चेक कर सकेंगे.

10:51 PM. 7 Jul 20 10:51 PM. 7 Jul

सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक के सिलेबस में की 30 प्रतिशत की कटौती

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देश में कोरोनोवायरस बीमारी के प्रकोप के बीच छात्रों के पाठ्यक्रम के बोझ को कम करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 9-12 के लिए कम (संशोधित) पाठ्यक्रम जारी किया है. इस निर्णय के बारे में एक नोटिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है.

10:51 PM. 7 Jul 20 10:51 PM. 7 Jul

1.5 करोड़ आंसर शीट्स का हुआ मूल्यांकन

सीबीएसई के 10वीं, 12वीं कक्षा की आंसरशीट 3000 स्कूलों को भेजी गईं, जिसे शिक्षकों के घर भेजकर चेक करवाया गया. इस बार 173 विषयों की 1.5 करोड़ आंसर शीट्स का मूल्यांकन किया गया.

10:51 PM. 7 Jul 20 10:51 PM. 7 Jul

ऐसे मिलेगा मार्कशीट व पास सर्टिफिकेट

सीबीएसई 10वीं व 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट व पास सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगें. आमतौर पर 10वीं व 12वीं हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी (online) दोनों जारी करने में करीब 15 दिन का समय लगता है. हार्ड कॉपी स्कूलों को भेजी जाती है. वहीँ से स्टूडेंट्स मार्कशीट व पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी प्राप्त कर सकेंगे.

3:47 PM. 7 Jul 20 3:47 PM. 7 Jul

सीबीएसई बोर्ड इस आधार पर भी देगा अंक

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही यह भी व्यवस्था लागू किया है कि ऐसे छात्र जो इन्टरनल असेसमेंट के आधार पर बोर्ड द्वारा दिए गए अंकों से संतुष्ट न हों वे छात्र अपने अंकों को इम्प्रूव करने लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं. उन्हें इम्प्रूवमेंट एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा. कोरोना संक्रमण से उपजे हालात में जैसे ही सुधार होगा बोर्ड इस परीक्षा को आयोजित करेगा. इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह शर्त जरूर होगा कि इम्प्रूवमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही फाइनली उन्हें प्रदान किया जाएगा.

3:22 PM. 7 Jul 20 3:22 PM. 7 Jul

रिजल्ट से पहले कर सकते हैं आवेदन

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से पहले भी छात्र विवि में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. रिजल्ट से पहले कई विवि ने नामांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है. यहां तक की डीयू में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. बता दें कि सीबीएसई का परिणाम 15 जुलाई को जारी किया जाएगा.

1:54 PM. 7 Jul 20 1:54 PM. 7 Jul

सितंबर से शुरू होगा सेशन

सीबीएसई ने कोर्ट को बताया कि अगस्त के मध्य मुल्यांकन के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा. साथ ही नया सत्र सितंबर से शुरू हो जाएगा. सीबीएसई की ओर से दलील रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने परीक्षाएं आयोजित करने में असमर्थता जताई है.

1:54 PM. 7 Jul 20 1:54 PM. 7 Jul

एडमिट कार्ड संभाल कर रखें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स को संभाल कर रखें. क्योंकि मार्कशीट देखने के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी.

1:54 PM. 7 Jul 20 1:54 PM. 7 Jul

इन छात्रों के लिए राहत की खबर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन नई दिल्ली ने संबद्धित सभी विद्यालयों को पत्र लिख कर कहा है कि 9वीं, 11वीं में फेल स्टूडेंट्स को अनिवार्य रूप से अवसर दिया जाए. बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रबंधन को नोटिफिकेशन जारी किया है. बोर्ड ने कहा है कि सभी फेल छात्रों को अवसर देना अनिवार्य है. बता दें कि एग्जाम कैंसिल होने के बाद इन वर्गों के छात्रों को लेकर लगातार संशय बना हुआ था.

1:54 PM. 7 Jul 20 1:54 PM. 7 Jul

बोर्ड ने जारी किया 10वीं के मार्किंग पैटर्न

सीबीएसई के बाद अब आईसीएसई बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए मार्क्स पैटर्न जारी कर दिया है. बोर्ड नोटिफिकेशन के मुताबिक10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट, आंतरिक मूल्यांकन और सर्वश्रेष्ठ तीन पेपरों के प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन के आधार तैयार किया जाएगा.

1:54 PM. 7 Jul 20 1:54 PM. 7 Jul

छात्र कर सकते हैं आवेदन

दिल्ली विवि में प्रवेश को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. हालांकि अभी का सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, जिसको लेकर छात्रों में उहाफोह की स्थिति है. वहीं दिल्ली विवि से जुड़े एक्सपर्टों के मुताबिक रिजल्ट से पहले कई विवि ने नामांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है. छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं.

12:53 PM. 7 Jul 20 12:53 PM. 7 Jul

इस आधार पर मिलेंगे नंबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष की सेकेंड्री (10वीं) और सीनियर सेकेंड्री (12वीं) कक्षाओं की कोविड-19 महामारी और लॉक डाउन के चलते आयोजित न हो सकी परीक्षाओं के लिए नई मूल्यांकन योजना के आधार पर बचे पेपरों के लिए मार्क दिये जाने और सीबीसएई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 एवं सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 जारी किये जाने की घोषणा की है. बोर्ड ने एसेसमेंट को लेकर तीन प्रारूप जारी किया है, जिसके अनुसार रिजल्ट जारी किया जाएगा.

12:53 PM. 7 Jul 20 12:53 PM. 7 Jul

यहां चेक करें रिजल्ट

बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि रिजल्ट को लेकर छात्र सिर्फ आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और रिजल्ट को लेकर बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर ही चेक करें.

12:53 PM. 7 Jul 20 12:53 PM. 7 Jul

इस तारीख को होगा जेईई और नीट का एग्जाम

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के बीच JEE मेंस, JEE एडवांस और NEET की परीक्षा स्थगित कर दी है. इसकी घोषणा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश सिंह पोखरियाल ‘निशंक’ ने की. साथ ही उन्होंने नयी तिथियों की घोषणा भी की. उन्होंने बताया कि JEE मेंस की परीक्षा 1-6 सितंबर के बीच होगी. JEE एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित होगी. वहीं NEET की परीक्षा 13 सितंबर को होगी.

12:53 PM. 7 Jul 20 12:53 PM. 7 Jul

आईसीएसई बोर्ड कर सकता है सिलेबस में कटौती

सीबीएसई बोर्ड के बाद अब आईसीएसई बोर्ड भी अगले साल सिलेबस में कटौती कर सकता है. बोर्ड ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीएसई इस बार सिलेबस में 25 फीसदी की कटौती कर सकता है. आईसीएसई यह फैसला कोरोना महामारी के कारण लिया है.

12:53 PM. 7 Jul 20 12:53 PM. 7 Jul

सीबीएसई के साथ आएगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

एमपी बोर्ड अभी 12वीं का रिजल्ट जारी करने में 10-15 दिन का वक्त लगा सकता है. अभी तक बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. माना जा रहा है कि सीबीएसई के साथ ही 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. एमपी बोर्ड के निदेशक ने बयान जारी कर बताया कि 12वीं का रिजल्ट तीसरे हफ्ते तक जारी किया जाएगा.

12:53 PM. 7 Jul 20 12:53 PM. 7 Jul

93 विशयों की हो सकी है परीक्षा

सीबीएसई ने बताया कि इस साल बोर्ड ने 93 विषयों की परीक्षा ही आयोजित करा पाई है. बता दें कि बोर्ड को 10वीं और 12वीं क्लास में कुल 173 विषयों के एग्जाम कराने थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते 80 विषयों की परीक्षाएं नहीं ली जा सकीं.

12:53 PM. 7 Jul 20 12:53 PM. 7 Jul

15 जुलाई को आएगा रिजल्ट

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है. 15 जुलाई को जारी होने वाले रिजल्ट बोर्ड की तैयारी जोरों पर है. 15 जुलाई को बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. इससे पहले बोर्ड ने कोरोना के कारण एग्जाम को रद्द कर दिया था.

मुख्य बातें

CBSE class 12, Class 10 internal assessment, scheme, board result 2020, latest news, Neet exam, neet exam date, jee exam, jee exam date : सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है. 15 जुलाई को जारी होने वाले रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तैयारी जोरों पर है. 15 जुलाई को बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. वहीं बोर्ड ने रिजल्ट के लेकर लगातार फैल रहे अफवाहों पर चेतावनी जारी की है. बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि रिजल्ट को लेकर छात्र सिर्फ आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और रिजल्ट को लेकर बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, results.nic.in ही देखें. बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस साल बोर्ड के एग्जाम को रद्द कर दिया गया, जिसके बाद सीबीएसई ने बताया कि इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर छात्रों के लिए रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >