पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के ठिकानों पर CBI की रेड, जांच एजेंसी को मिले अहम दस्तावेज!

सीबीआई ने पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के परिसरों पर रेड किया. पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम पर आरोप है कि वित्त सचिव रहते उन्होंने नोट छपाई के टेंडर में घोटाले किया था. इस मामले को लेकर सीबीआई ने उनपर केस भी दर्ज किया था. अरविंद मायाराम पर 1688 करोड़ रुपए की करेंसी प्रिंटिंग घोटाले का आरोप है.

CBI Raids: भ्रष्टाचार के एक कथित मामले को लेकर सीबीआई (CBI) ने पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के परिसरों पर रेड किया. सीबीआई ने दिल्ली और जयपुर में ये छापेमारी की. सीबीआई ने रेड को लेकर बताया कि करेंसी छपाई के लिए दिए गए टेंडर में अनियमितता के मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई को रेड में कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई को पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी. सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद केन्द्रीय एजेंसी ने पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के दिल्ली और जयपुर स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की. सीबीआई ने छापेमारी को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा, एजेंसी ने सिर्फ इतना बताया कि रेड चल रही है.

क्या है आरोप: पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम पर आरोप है कि वित्त सचिव रहते उन्होंने नोट छपाई के टेंडर में घोटाले किया था. इस मामले को लेकर सीबीआई ने उनपर केस भी दर्ज किया था. अरविंद मायाराम पर 1688 करोड़ रुपए की करेंसी प्रिंटिंग घोटाले का आरोप है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले के खबर है कि सीबीआई को रेड में कई अहम दस्तावेज मिले है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है.

Also Read: National Youth Festival: युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत, बोले पीएम मोदी- भारतीय प्रतिभा से दुनिया चकित

अरविंद मायाराम फिलहाल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार हैं. वो 1978 बैच के सिविल सर्विस प्रशासनिक अधिकारी है. उनका परिवार का राजनीतिक से वास्ता रहा है. उनका मां विधायक और मंत्री भी रही हैं. वहीं, अरविंद मायाराम का भी कांग्रेस के काफी नजदीकी रिश्ता रहा है. राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान में वो भी शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >