दिल्ली सरकार के अस्पताल में घटिया दवाइयों की आपूर्ति के मामले की होगी सीबीआई जांच, 'आप' ने कहा- स्वागत है

दिल्ली सरकार के अस्पताल में घटिया दवाइयों की आपूर्ति के मामले की सीबीआई जांच होगी. मामले को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसका हम स्वागत करते हैं.

खराब गुणवत्ता की दवाइयों की आपूर्ति के मामले में बड़ी खबर आई है. जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में घटिया दवाइयों की आपूर्ति के मामले की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में खराब गुणवत्ता की दवाइयों की आपूर्ति के मामले में सीबीआई जांच का स्वागत है. दवाइयों के ऑडिट का निर्देश दिया, स्वास्थ्य सचिव ने निर्देशों का पालन नहीं किया और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए. खबरों की मानें तो दिसंबर में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना ने गृह मंत्रालय से मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिए हैं.

Also Read: कौन हैं स्वाति मालीवाल जिन्हें राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाएगी ‘आप’, जानें यहां

स्वास्थ्य विभाग के सचिव को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए

भारद्वाज ने कहा कि पिछले साल मार्च में पदभार संभालने के तुरंत बाद मैंने दवाओं का ऑडिट करने का निर्देश जारी किया था लेकिन (दिल्ली सरकार) स्वास्थ्य सचिव ने निर्देशों का पालन नहीं किया. इस मामले में मैं सीबीआई जांच का स्वागत करता हूं लेकिन क्यों केंद्र अधिकारियों को बचा रहा है? उन्हें (स्वास्थ्य विभाग के सचिव) तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए.

स्वास्थ्य सचिव को निलंबित किया जाना चाहिए

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा था कि अस्पतालों में घटिया दवाइयों की आपूर्ति के लिए जांच का सामना कर रहे लोगों का चयन “उन लोगों” ने किया था न कि हमारी सरकार ने…भारद्वाज ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि यदि आप यह कह रहे हैं कि मोहल्ला क्लीनिकों में भ्रष्टाचार हुआ है, तो स्वास्थ्य सचिव को निलंबित किया जाना चाहिए.

Also Read: दिल्ली: केजरीवाल को एलजी सक्सेना ने याद दिलाया निर्भया कांड, कहा, अपराध का राजनीतिकरण करना प्रवृत्ति बन गई है

उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना ने कथित तौर पर गुणवत्ता मानक परीक्षणों में विफल रहने वाली दवाओं की आपूर्ति के मामले में दिसंबर में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जो लोगों के जीवन को संभावित रूप से नुकसान पहुंचा सकती थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >