CassMae: ‘अच्युतम केशवम’…जर्मन भजन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन से मिले पीएम मोदी, टेबल बजाकर निकाला धुन

CassMae: जर्मन सिंगर जब भजन गा रही थीं, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उंगलियों से टेबल पर धुन बजाने लगे. कैसेंड्रा माई स्पिटमैन के गाने पर प्रधानमंत्री ने जमकर आनंद उठाया और ताली बजाकर सिंगर का हौसला बढ़ाया.

CassMae: अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ‘राम आएंगे’ गाना गाकर सोशल मीडिया में तहलका मचाने वाली जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ( Cassandra Mae Spittmann) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के पल्लदम में मुलाकात की. मुलाकात के दौरान जर्मन सिंगर ने पीएम मोदी को ‘अच्युतम केशवम’, हरे राम, हरे राम और तमिल गाने सुनाये. CassMae के साथ उनकी मां ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की.

CassMae: जर्मन सिंगर के भजन पर पीएम मोदी ने उंगलियों से बजाया धुन

जर्मन सिंगर CassMae जब भजन गा रही थीं, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उंगलियों से टेबल पर धुन बजाने लगे. कैसेंड्रा माई स्पिटमैन के गाने पर प्रधानमंत्री ने जमकर आनंद उठाया और ताली बजाकर सिंगर का हौसला बढ़ाया.

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में किया था जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन का जिक्र पिछले साल अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम में किया था. वह कई भारतीय भाषाओं में गीत, विशेषकर भक्ति गीत गाती हैं.

भारतीय संगीत की दीवानी हैं कैसमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की रहने वाली कैसमी के बारे में मन की बात कार्यक्रम में चर्चा बताया, वह कभी भी भारत नहीं आई है, लेकिन वो भारतीय संगीत की दीवानी है. जिसने कभी भारत को देखा तक नहीं. उसकी भारतीय संगीत में रूचि बहुत ही प्रभावित करने वाली है.

भारतीय संगीत से 5 साल पहले जुड़ी कैसमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बताया कि कैसमी का भारतीय संगीत से परिचय 5 से 6 साल पहले हुआ था. भारत के संगीत ने उन्हें इतना मोह लिया कि वो इसमें पूरी तरह से रम गई. पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बताया था कि जर्मनी की रहने वाले कैसमी कई भाषाओं में गाना गाती है. उन्होंने तबला बजाना भी सीखा है.

कैसमी ने गाया शिव पंचाक्षर स्तोत्र

जर्मनी की रहने वाली कैसमी का गाया शिव पंचाक्षर स्तोत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. उसके गाये गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया और जमकर शेयर भी किया. खास बात है कि कैसमी ने संस्कृत मंत्र का उच्चारण बहुत शानदार किया है.

Also Read: तमिलनाडु में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर राज्य को दशकों से लूटने का लगाया आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >