यात्रियों को छोड़कर उड़ान भरने का मामला, डीजीसीए ने मांगी रिपोर्ट

बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ने 50 यात्रियों को छोड़कर उड़ान भर ली थी. जिसके बाद यात्रियों ने सोशल मीडिया में जमकर नाराजगी जताई थी. वहीं, डीजीसीए ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है.

50 यात्रियों को छोड़कर विमान के उड़ान मामले में डीजीसीए ने गो फर्स्ट एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है. बता दें, गो फर्स्ट फ्लाइट पर आरोप है कि फ्लाइट ने 50 से ज्यादा यात्रियों को छोड़कर उड़ान भर ली थी. क्रू मेंबर और ग्राउंड स्टाफ के बीच तालमेल की कमी के कारण इस तरह की घटना हुई.

वहीं, घटना को लेकर गो एयर की ओर से यात्रियों से माफी मांगी गई है. गो फर्स्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उड़ान में यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्यों के लिए वैकल्पिक एयरलाइनों पर समायोजित किया गया.

Also Read: मॉस्को-गोवा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उज्बेकिस्तान डायवर्ट, विमान में 238 यात्री सवार

सोशल मीडिया पर यात्रियों ने जताई थी नाराजगी: वहीं, घटना के बाद कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर नाराजगी भी जताई थी. सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था कि बस में सवार यात्री बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली उड़ान में चढ़ नहीं पाए. हालांकि एक ट्वीट के जवाब में एयरलाइन ने यात्रियों को उनके विवरण साझा करने के साथ असुविधा के लिए खेद भी जताया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >