Bypolls Results 2020: गुजरात में भाजपा का क्लीन स्वीप, सभी 8 सीटों पर जीत किया दर्ज, कर्नाटक की भी दोनों सीटें जीती

Bypolls Results 2020 Date and Time, Bypolls, By-Elections 2020: 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों और बिहार के एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की आठ, उत्तर प्रदेश की सात, मणिपुर की चार, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड की दो-दो सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए हैं. इसके साथ ही बिहार की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं. यह उपचुनाव मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है. सबसे ज्यादा 28 सीटों पर यहीं उपचुनाव हुए हैं. इन सीटों पर 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर है.

Live Updates
7:57 PM. 10 Nov 20 7:57 PM. 10 Nov

गुजरात विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी का क्लीन स्वीप

गुजरात विधानसभा उपचुनाव में सभी 8 सीटों पर बीजेपी ने बाजी मारी है. अबदासा, डांग, धारी, गधडा, कपरदा, करजन, लिमबडी और मोरबी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है.

7:57 PM. 10 Nov 20 7:57 PM. 10 Nov

झारखंड में दुमका व बेरमो विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन को मिली जीत

झारखंड के 2 विधानसभा सीट दुमका और बेरमो में हुए उपचुनाव में दुमका विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति माेर्चा नीत गठबंधन के प्रत्याशी बसंत सोरेन और बेरमो सीट पर कांग्रेस नीत गठबंधन प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह विजयी हुए. दोनों ही सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी को शिकस्त दी है.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

गुजरात में भाजपा का क्लीन स्वीप! सभी 8 सीटों पर जीत की ओर

गुजरात की सभी 8 सीटों पर भाजपा जीत की ओर है. 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. छत्तीसगढ़ की एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है. मध्य प्रदेश में भाजपा ने 9 सीटें जीत ली हैं और 10 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 1 सीट जीत चुकी है, 8 सीटों पर बढ़त है. बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है. उत्तर प्रदेश में भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है और 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. समाजवादी पार्टी एक सीट पर आगे है.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

गुजरात की 3 सीटों पर जीती भाजपा, 5 पर आगे

गुजरात की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. 5 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे भी चल रहे हैं. इस हिसाब से सभी सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही है.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

हरियाणा: कांग्रेस 1 सीट पर विजयी

हरियाणा में 1 सीट के लिए उपचुनाव हुआ था. ये सीट कांग्रेस के खाते में गई.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

ओड़िशा:  यहां 2 सीटों पर बीजेडी आगे

ओड़िशा में 2 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ. फिलहाल इन दोनों सीटों पर बीजेडी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

गुजरात: बीजेपी 3 सीटों पर विजयी. 5 सीटों पर आगे

गुजरात में 8 में से 3 सीटों पर बीजेपी विजयी रही. बीजेपी बाकी 5 सीटों पर भी आगे रही.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

झारखंड में 1 सीट पर कांग्रेस तो 1 सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे

झारखंड में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ. बीजेपी दोनों सीटों पर आगे चल रही थी लेकिन अब एक सीट पर झामुमो तो वहीं दूसरी सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

गुजरात में बीजेपी 1 सीट जीती, 7 सीटों पर आगे

गुजरात में 8 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए. बीजेपी ने 1 सीट जीत ली है और बाकी 7 सीटों पर आगे चल रही है.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

मणिपुर की 2 सीटें बीजेपी ने जीतीं, 1 पर आगे, 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में

मणिपुर में 5 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए. 5 में से 3 सीटें बीजेपी ने जीत ली. बीजेपी 1 सीट पर आगे चल रही है. 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

मध्य प्रदेश में 19 सीटों पर बीजेपी को बढ़त, 1 सीट पर कांग्रेस आगे

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी 19 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस 1 सीट पर आगे.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

मणिपुर की दो सीटें भाजपा ने जीती, दो पर बढ़त

मणिपुर की दो सीटें भाजपा ने जीत ली है. इसके साथ ही दो और सीटों पर भाजपा बढ़त बनाये हुए है. जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. यहां 5 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए हैं.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

कर्नाटक की दोनों सीटों पर भाजपा की बढ़त

कर्नाटक की दोनों सीटों सीरा और राजराजेश्वरीनगर पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

छत्तीसगढ़ और हरियाणा के एक-एक सीटों पर कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ और हरियाणा में एक-एक सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. दोनों जगहों पर रूझानों के मुताबिक कांग्रेस आगे चल रही है.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

गुजरात की आठों सीटों पर भाजपा आगे

गुजरात की 8 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. सभी 8 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा आगे

देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के बाद मतों की गिनती जारी है. भाजपा मध्यप्रदेश में 17 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. गुजरात में आठ में से भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है. उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा पांच पर आगे है, जबकि एक पर समाजवादी पार्टी और एक पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

नगालैंड की दोनों सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे

कोहिमा जिले की सदर्न अंगामी-1 और किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर शुरुआती रुझान के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. सदर्न अंगामी-1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सेविएली पीटर जशुमो अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के मेदो योखा से आगे चल रहे हैं. वहीं किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर निर्दलीय ते यांगसीओह संगतम भाजपा के लिरिमांग संगतम से आगे चल रहे हैं.

6:46 PM. 10 Nov 20 6:46 PM. 10 Nov

मणिपुर की सिंघाट सीट पर भाजपा का कब्जा

मणिपुर की पांच विधानसभा सीटों में से एक सीट सिंघाट पर भाजपा प्रत्याशी गिनसुआनहाउ की जीत हुई है. यह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है.

10:03 AM. 10 Nov 20 10:03 AM. 10 Nov

यूपी की 7 में से 4 सीटों पर भाजपा आगे

उत्तर प्रदेश की 7 सीटों में से 4 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. एक-एक सीट पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय आगे चल रहे हैं.

10:03 AM. 10 Nov 20 10:03 AM. 10 Nov

कर्नाटक की दोनों सीटों पर भाजपा आगे

कर्नाटक की दो सीट सिरा और राजाराजेश्वरीनगर में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. सिरा से डॉ सीएम राजेश गौड़ा और राजाराजेश्वरीनगर से मुनिरत्न आगे चल रहे हैं.

10:03 AM. 10 Nov 20 10:03 AM. 10 Nov

झारखंड की दोनों सीटों पर भाजपा आगे

झारखंड के दुमका और बेरमो दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

10:03 AM. 10 Nov 20 10:03 AM. 10 Nov

गुजरात में 7 सीटों पर भाजपा आगे

गुजरात में 8 में से 7 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है. केवल एक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे हैं.

10:03 AM. 10 Nov 20 10:03 AM. 10 Nov

इन सीटों पर हुए हैं उपचुनाव

मध्य प्रदेश (28 सीटें) : जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भाण्डेर, करेरा, पोहरी, बमोरी, अशोक नगर, मुंगावली, सुरखी, मल्हारा (मलेहरा), अनूपपुर, सांची, ब्यावरा, आगर, हाटपिपलिया, मांधाता, नेपानगर, बदनावर, सांवेर, सुवासरा.

गुजरात (8 सीटें) : अबदासा, लिम्बड़ी, मोरबी, धारी, गढड़ा, करजण, डांग, कपराड़ा.

उत्तर प्रदेश (7 सीटें) : नौगांवा सादात, बुलंदशहर, टुंडला, बांगरमऊ, घाटमपुर, देवरिया, मल्हानी.

मणिपुर (4 सीटें) : लिलोंग, वांगजिंग तेंथा, सैतू, वांगोई.

कर्नाटक (2 सीटें) : सीरा, राजराजेश्वरीनगर.

ओडिशा (2 सीटें) : बालासोर, तिरतोल.

झारखंड (2 सीटें) : दुमका, बेरमो.

नागालैंड (2 सीटें) : दक्षिणी अन्गामी, पुंगरो-किफिरे.

छत्तीसगढ़ (1 सीट) : मरवाही.

तेलंगाना (1 सीट) : दुब्बक.

हरियाणा (1 सीट) : बरोदा.

लोकसभा सीट

बिहार (1 सीट) : वाल्मीकि नगर.

10:03 AM. 10 Nov 20 10:03 AM. 10 Nov

MP विधानसभा की स्थिति

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं. उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये. सदन की प्रभावी संख्या 229 के आधार पर बहुमत का जादुई आंकड़ा 115 का होता है. भाजपा को इस आंकड़े को पाने के लिये आठ सीट की जरूरत है जबकि कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतना जरूरी है.

10:03 AM. 10 Nov 20 10:03 AM. 10 Nov

58 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

11 राज्यों के 58 विधानसभा सीटों और बिहार के एक लोग सभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है.

7:27 AM. 10 Nov 20 7:27 AM. 10 Nov

यूपी-गुजरात में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला आज होगा. जिन सात सीटों उपचुनाव हुए हैं उनमें से छह सीटें पहले सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास थीं और एक सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के पास थी. गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. प्रदेश की जिन आठ सीटों पर उप चुनाव कराये जा रहे हैं ​उनमें अब्डासा (कच्छ), लिम्बडी (सुरेंद्र नगर), मोरबी (मोरबी), धारी (अमरेली), गढ़दा (बोटाड), करजन (वडोदरा), डांग (डांग) और कपराडा (वलसाड) शामिल है.

4:16 PM. 9 Nov 20 4:16 PM. 9 Nov

Bypolls Results 2020 Date and Time, Bypolls, By-Elections 2020: 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों और बिहार के एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की आठ, उत्तर प्रदेश की सात, मणिपुर की चार, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड की दो-दो सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए हैं. इसके साथ ही बिहार की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं. यह उपचुनाव मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है. सबसे ज्यादा 28 सीटों पर यहीं उपचुनाव हुए हैं. इन सीटों पर 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर है. वहीं गुजरात और उत्तर प्रदेश में भाजपा की साख दांव पर है.

मुख्य बातें

Bypolls Results 2020 Date and Time, Bypolls, By-Elections 2020: 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों और बिहार के एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की आठ, उत्तर प्रदेश की सात, मणिपुर की चार, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड की दो-दो सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए हैं. इसके साथ ही बिहार की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं. यह उपचुनाव मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है. सबसे ज्यादा 28 सीटों पर यहीं उपचुनाव हुए हैं. इन सीटों पर 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >