Bypoll Election: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
Copied link
Bypoll Election Updates: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई थी. वोट डालने के लिए सुबह से ही लोग कतार में नजर आ रहे थे. इस चुनाव में सांकेतिक मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क्षेत्रीय दलों के बीच है. जहां उत्तर प्रदेश की 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव पर सबकी नजर टिकी है. वहीं बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
1:47 AM. 4 Nov 221:47 AM. 4 Nov
ईवीएम में बंद हुई किस्मत
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है. बिहार के गोपालगंज में 48.35 फीसदी, मोकामा में 52.47 फीसदी, हरियाणा के आदमपुर में 75.25 फीसदी, महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट में 31.74 फीसदी, ओडिशा के धामनगर में 66.63 फीसदी, गोला गोकर्णनाथ में 55.68 फीसदी मतदान हुआ. यूपी और तेलंगाना के मुनुगोड़े में 77.55 फीसदी वोटिंग हुई.
11:40 PM. 3 Nov 2211:40 PM. 3 Nov
पुलिस से उलझे बीजेपी कार्यकर्ता
तेलंगाना के मुनुगोडु के चंदूर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पुलिस के साथ बहस की.
11:40 PM. 3 Nov 2211:40 PM. 3 Nov
तीन बजे तक कितनी फीसदी हुए मतदान
बिहार विधानसभा की दो सीट के लिए जारी उपचुनाव में गोपालगंज में दोपहर तीन बजे तक 42.65 फीसदी मतदान हुआ. वहीं, मोकामा में 42.44 फीसदी मतदान हुआ. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद प्रबंध किया गया है तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ प्रयाप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गयी है.
11:40 PM. 3 Nov 2211:40 PM. 3 Nov
अभी तक 16.89 फीसदी मतदान
मुंबई के अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में गुरुवार को दोपहर एक बजे तक 16.89 फीसदी मतदान हुआ. एक निर्वाचन क्षेत्र के 256 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ. निर्वाचन अधिकारी प्रशांत पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ एक बजे तक, 16.89 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट डाला. एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों की बगावत से शिवसेना के दो खेमों में बंटने और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन के बाद यह पहला चुनाव है. (भाषा)
7:54 PM. 3 Nov 227:54 PM. 3 Nov
एक बजे तक गोपालगंज में 29.90, मोकामा में 34.26 प्रतिशत मतदान
बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों के लिए जारी उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार अपराह्न एक बजे तक औसतन 31.90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अपराह्न एक बजे तक मोकामा में 34.26 प्रतिशत और गोपालगंज में 29.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. जानकारी के अनुसार, इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद प्रबंध किया गया है तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ प्रयाप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गयी है.
7:54 PM. 3 Nov 227:54 PM. 3 Nov
मुनूगोड़े उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 25 प्रतिशत से अधिक मतदान
तेलंगाना के मुनूगोड़े विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कानून-व्यवस्था की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने एक-दो जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी को ठीक किया. कांग्रेस उम्मीदवार पलवई श्रावंथी ने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत खबर फैलाई जा रही है.
7:54 PM. 3 Nov 227:54 PM. 3 Nov
गोला उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 23.56 फीसदी मतदान
गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. फिलहाल, यहां सुबह 11 बजे तक 23.56 फीसदी मतदान हो चुका है.
7:54 PM. 3 Nov 227:54 PM. 3 Nov
बिहार के गोपालगंज में 21.76 फीसदी, मोकामा में 27.03 फीसदी मतदान
सुबह 11 बजे तक बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीटों पर क्रमश: 21.76 फीसदी और 27.03 फीसदी मतदान हो चुका है.
7:54 PM. 3 Nov 227:54 PM. 3 Nov
हरियाणा आदमपुर में रिकॉर्ड 10.50% मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.50% वोटिंग हुई है.
7:54 PM. 3 Nov 227:54 PM. 3 Nov
चुनाव कराने आये मतदान कर्मी की मौत
पटना के बाढ़ इलाके में मोकामा विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान कराने आये एक मतदानकर्मी की कल रात हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना है.
7:54 PM. 3 Nov 227:54 PM. 3 Nov
अब तक 3.61% मतदान
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के अंधेरी इस्ट विधानसभा सीट पर अब तक 3.61% मतदान हुआ है. यहां से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के चुनाव जीतने की उम्मीद लोग जता रहे है.
7:54 PM. 3 Nov 227:54 PM. 3 Nov
9 बजे तक मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक गोपालगंज में 11.57 फीसदी मतदान होने की सूचना है. वहीं गोपालगंज में 9.37 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है.
2:33 PM. 3 Nov 222:33 PM. 3 Nov
मोकामा में टक्कर
मोकामा सीट राजद की टिकट पर जीते अनंत सिंह की सदस्यता खत्म होने के बाद खाली हुई. इस क्षेत्र में एक तरह से अनंत सिंह के नाम का सिक्का चलता है. वो पिछले 18 सालों से यहां राज करते आए हैं. वहीं अब राजद ने उनकी पत्नी नीलम को मैदान में उतारा है. जबकि भाजपा ने उनके धुर विरोधी व सूरजभान सिंह के करीबी ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी पर भरोसा जताया. दोनों के बीच ही यहां सीधी भिड़ंत है. यहां भूमिहार वोटर निर्णायक बनते हैं.
2:33 PM. 3 Nov 222:33 PM. 3 Nov
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. संजीव सुमन ( SP, लखीमपुर खीरी) ने कहा है कि हर बूथ पर मानक के अनुसार सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. आज हमने कोशिश की है कि जिनको विधानसभा में वोट देने आना हैं, वो हीं आए अन्यथा अन्य कार्य के लिए प्रवेश पर रोक रहेगी. 72 बूथ संवेदनशील हैं जहां पर अतिरिक्त बल तैनात है.
2:33 PM. 3 Nov 222:33 PM. 3 Nov
धामनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी
ओडिशा के भद्रक में धामनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. तस्वीरें बूथ संख्या 78 की सामने आयी है.
2:33 PM. 3 Nov 222:33 PM. 3 Nov
नीतीश कुमार की चुनावी परीक्षा
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘महागठबंधन’ की सरकार बनने के बाद यह पहली चुनावी परीक्षा है. नीतीश कुमार की जनता दल -यूनाइेटड (जदयू) द्वारा भाजपा का साथ छोड़ने के तीन महीने से भी कम समय के बाद बिहार में पहला उपचुनाव हो रहा है.
2:33 PM. 3 Nov 222:33 PM. 3 Nov
भजनलाल परिवार का गढ़
आपको बता दें कि हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र पांच दशक से भजनलाल परिवार का गढ़ रहा है और वह इसे कायम रखने की कोशिश कर रहा है.
2:33 PM. 3 Nov 222:33 PM. 3 Nov
कुलदीप बिश्नोई ने डाला वोट
हरियाणा में बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया. बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा चुनाव होने वाला है और मैं समझता हूं कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूट जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी.
2:33 PM. 3 Nov 222:33 PM. 3 Nov
सात विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. बिहार में मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्व), हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोडे, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर में आज मतदान होना है.
12:58 PM. 3 Nov 2212:58 PM. 3 Nov
गोपालगंज और मोकामा सीट पर वोटिंग शुरू
बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो गया है. गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम के 6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे. गुरुवार को मतदान के बाद 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. मोकामा और गोपालगंज में आज सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है.
12:58 PM. 3 Nov 2212:58 PM. 3 Nov
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा पर सबकी नजर
उत्तर प्रदेश की 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है. कुल 441 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जा रहा है. सभी पोलिंग पार्टियों में एक पीठासीन अधिकारी समेत कुल चार मतदान कर्मी ड्यूटी पर मौजूद हैं.
मुख्य बातें
Bypoll Election Updates: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई थी. वोट डालने के लिए सुबह से ही लोग कतार में नजर आ रहे थे. इस चुनाव में सांकेतिक मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क्षेत्रीय दलों के बीच है. जहां उत्तर प्रदेश की 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव पर सबकी नजर टिकी है. वहीं बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in