Muzaffarpur: Officials count votes during result day of Bihar Assembly Bochaha by-elections, at a counting centre in Muzaffarpur, Saturday, April 16,2022. (PTI Photo)(PTI04_16_2022_000021B)
Copied link
Bypoll Election Results 2022 Updates: पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा, बालीगंज विधानसभा का उपचुनाव TMC ने जीत लिया है. बिहार के बोचहां में RJD के अमर कुमार पासवान, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कांग्रेस की यशोदा नियांबर वर्मा, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कांग्रेस की जाधव जयश्री चंद्रकांत जीत गयी हैं.
9:34 PM. 16 Apr 229:34 PM. 16 Apr
बंगाल में शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो जीते, बोचहां में राजद ने लहराया जीत का परचम
पश्चिम बंगाल में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस ने जीत ली है. लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा ने 2.90 लाख से अधिक मतों के अंतर से भाजपा की अग्निमित्रा पाल को पराजित कर दिया, जबकि बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में बाबुल सुप्रियो ने 20 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है. ममता बनर्जी ने जीत को बांग्ला नववर्ष का तोहफा बताया है. उन्होंने वोटरों को धन्यवाद दिया है. बिहार के बोचहां में राजद के अमर पासवान जीत गये हैं.
7:50 PM. 16 Apr 227:50 PM. 16 Apr
टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो जीते
बालीगंज से करीब बीस हजार वोट से टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो जीत गये हैं.
7:50 PM. 16 Apr 227:50 PM. 16 Apr
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस 15 हजार से अधिक मतों से आगे
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट में सत्ताधारी दल कांग्रेस की उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार से 15 हजार से अधिक मतों से आगे हैं.
7:50 PM. 16 Apr 227:50 PM. 16 Apr
राजद ने जीती बोचहां विधानसभा सीट
चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी है कि राजद ने बिहार में बोचहां विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है. राजद उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार को 35,000 से अधिक मतों से हराया है.
7:50 PM. 16 Apr 227:50 PM. 16 Apr
ममता बनर्जी ने कहा धन्यवाद
आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज से बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को “तृणमूल पार्टी के उम्मीदवारों को निर्णायक जनादेश देने के लिए” ट्वीट कर धन्यवाद कहा है.
7:50 PM. 16 Apr 227:50 PM. 16 Apr
आसनसोल के लोग थोड़े रूठे हुए थे
बालीगंज उपचुनाव सीट के लिए TMC के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने कहा कि ये रूझान TMC कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है. दीदी ने जैसे पूरी टीम को गाइड किया है इसका आभार है. आसनसोल के लोग थोड़े रूठे हुए थे और उनका रूठना जायज़ है. मुझे यकीन था कि शुत्रुघ्न जी आसनसोल में ज़रूर जीतेंगे.
7:50 PM. 16 Apr 227:50 PM. 16 Apr
विधानसभा उपचुनाव परिणाम
विधानसभा उपचुनाव:बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर RJD उम्मीदवार अमर कुमार पासवान आगे चल रहे हैं. छत्तीसगढ़(खैरागढ़) विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलांबर वर्मा आगे चल रहे हैं. कोल्हापुर उत्तर (महाराष्ट्र) विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जाधव जयश्री चंद्रकांत आगे हैं.
6:23 PM. 16 Apr 226:23 PM. 16 Apr
बोचहां सीट : 19वें राउंड तक का परिणाम
राजद- 62729
भाजपा- 35595
वीआइपी- 20363
कांग्रेस- 1017
नोटा- 2243
राजद को 19वें राउंड की गिनती पूरी होने पर 27,134 वोटों की लीड है.
6:23 PM. 16 Apr 226:23 PM. 16 Apr
तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार आगे
बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों की छह दौर की मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी पर अच्छी-खासी बढ़त बना ली है.
6:23 PM. 16 Apr 226:23 PM. 16 Apr
बोचहां सीट : 15वें राउंड तक का परिणाम
राजद- 49674
भाजपा- 27603
वीआइपी- 16406
कांग्रेस- 776
नोटा- 1667
राजद को 15वें राउंड की गिनती पूरी होने पर 22071 वोटों की लीड है.
6:23 PM. 16 Apr 226:23 PM. 16 Apr
शत्रुघ्न सिन्हा आगे
आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के मतगणना के आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के 11वें राउंड में तृणमूल कांग्रेस की बढ़त बरकरार है. 11 राउंड के समापन के बाद टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 98 हजार से ज्यादा वोट से बढ़त बनाये हुए हैं. छह से सात राउंड की गणना अभी बाकी है.
6:23 PM. 16 Apr 226:23 PM. 16 Apr
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी 1,272 मतों से आगे
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा भारतीय जनता पार्टी की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कोमल जंघेल से 1,272 मतों से आगे चल रही हैं. राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में शनिवार सुबह आठ बजे से खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई.
6:23 PM. 16 Apr 226:23 PM. 16 Apr
आसनसोल, बालीगंज में शुरुआती दौर की मतगणना में तृणमूल उम्मीदवार आगे
पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनावों की शुरुआती दौर की मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बना ली है.
6:23 PM. 16 Apr 226:23 PM. 16 Apr
बंगाल के आसनसोल का ताजा हाल
बंगाल के आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं.
6:23 PM. 16 Apr 226:23 PM. 16 Apr
कांग्रेस आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है.
6:23 PM. 16 Apr 226:23 PM. 16 Apr
बालीगंज विधानसभा सीट का हाल चौथे राउंड के बाद
-AITC-13000
-INC-2603
-BJP-771
-CPIM-6705
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक शुरुआती रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
बाबुल सुप्रियो 4676 वोटों से आगे
कोलकाता बालीगंज उपचुनाव की मतगणना जारी है. यहां तीसरे दौर के बाद बाबुल सुप्रियो 4676 वोटों से आगे चल रहे हैं.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
बोचहां उपचुनाव : चौथे राउंड तक वोटों का गणित
बोचहां उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. चौथे राउंड में भी राजद आगे है. राजद को चौथे राउंड तक 9447 वोट मिले हैं जबकि भाजपा को 8493 वोट मिले हैं. राजद को 954 वोटों की बढ़त है.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
आसनसोल दक्षिण विधानसभा का हाल
आसनसोल दक्षिण विधानसभा : सेकंड राउंड के अंत में बीजेपी 10033, टीएमसी 7452, कांग्रेस 216, माकपा 734 से बढ़त बनाए हुए हैं.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक शुरुआती रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी आगे चल रही है, मतगणना जारी है.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
दूसरे राउंड की गिनती में वोट
बोचहां उपचुनाव में दूसरे राउंड की गिनती तक राजद को 5213 वोट, भाजपा को 4647 वोट, वीआइपी को 2453 वोट और कांग्रेस को 119 वोट मिले हैं. वोटों की गिनती जारी है.
कुल मिलाकर टीएमसी पहले दौर के अंत में आगे चल रही है.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
उपचुनाव की मतगणना जारी
छत्तीसगढ़: खैरागढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है. तस्वीरें राजनांदगांव में एक मतगणना केंद्र की हैं.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
पहले राउंड की गिनती में वोट
बोचहां उपचुनाव के मतगणना में पहले राउंड की गिनती के बाद सबसे अधिक निराशा कांग्रेस खेमे में है. पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 2998 वोट, राजद को 2453 वोट, वीआइपी को 984 वोट, कांग्रेस को 64 वोट जबकि नोटा में 125 वोट पड़े हैं. भाजपा प्रत्याशी 545 वोटों के अंतर से पहले राउंड में आगे है.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
अग्निमित्र पौल 1000 वोटों से आगे चल रही है
प्रथम चरण के रुझान के अनुसार आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पौल 1000 वोटों से आगे चल रही है. वहीं आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 400 वोटों से आगे चल रहे हैं.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
वोटों की गिनती शुरू
पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पिछले मंगलवार को इस केंद्र में 17 लाख 36 हजार 475 मतदाताओं ने अपना वोट दिया था. उप चुनाव में कुल 66 प्रतिशत से थोड़ा अधिक वोट पड़ा था.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह शुरू हो गई. इस सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था. राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में शनिवार सुबह आठ बजे से खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
पश्चिम बंगाल दीदी, टीएमसी के साथ
पश्चिम बंगाल : बालीगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज हो रही है. टीएमसी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मुझे विश्वाश है. पश्चिम बंगाल दीदी, टीएमसी के साथ है.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
बोचहां उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू
बोचहां उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गयी है. आरडीएस कॉलेज मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू की गयी है.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
मतगणना शुरू
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक तैयारियों के साथ एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
21 चरणों में मतगणना
खैरागढ़ विधानसभा सीट को लेकर अधिकारी ने बताया कि कोई भी ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिसमें ऑडियो, वीडियो, विजुअल लिया जा सकता है, प्रतिबंधित रहेगा और 21 चरणों में मतगणना पूरी होगी. सुरक्षा की व्यापक तैयारी कर ली गई है. स्ट्रांग रूम में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है. नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए इस महीने की 12 तारीख को मतदान हुआ था. इस दौरान क्षेत्र के लगभग 78 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना
राजनांदगांव के जिलाधीश और जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने शुक्रवार को यहां बताया कि खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतों की गिनती की जाएगी. 16 अप्रैल को मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में शुरू होगा. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी. उसके बाद ईवीएम से गणना का कार्य शुरू किया जाएगा.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट का परिणाम
महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम आज आएंगे. आपको बता दें कि दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की मृत्यु से यह सीट रिक्त हो गयी थी, इस कारण यहां उपचुनाव कराए गये हैं.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
बोचहां उपचुनाव का परिणाम
बोचहां उप चुनाव को लेकर जिस घड़ी का लोगों को इंतजार था, आखिरकार वह आ ही गया. अब बस, कुछ घंटों की ही बात है, नतीजे सामने आते ही तय हो जाएगा कि बोचहां का प्रतिनिधित्व कौन करेगा. आरडीएस कॉलेज में चुनाव की मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
3:43 PM. 16 Apr 223:43 PM. 16 Apr
छत्तीसगढ़ उपचुनाव : खैरागढ़ सीट पर मतगणना
छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज मतों की गिनती की जाएगी. इस सीट पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था. शनिवार को मतों की गिनती के साथ ही 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा.
12:42 PM. 16 Apr 2212:42 PM. 16 Apr
आसनसोल लोकसभा सीट का हाल
यहां चर्चा कर दें कि पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल ने अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है. इस हाईप्रोफाइल सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सिन्हा का सामना भाजपा की अग्निमित्रा पॉल के साथ है. यह सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी. यदि आपको याद हो तो गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था.
12:42 PM. 16 Apr 2212:42 PM. 16 Apr
बालीगंज विधानसभा सीट का हाल
पश्चिम बंगाल में बाबुल सुप्रियो को टीएमसी ने बालीगंज विधानसभा से उपचुनाव लड़ाने का काम किया है. इस सीट पर बाबुल की टक्कर भारतीय जनता पार्टी की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट की सायरा शाह हलीम के साथ है. यह सीट टीएमसी विधायक और ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हो गई थी.
मुख्य बातें
Bypoll Election Results 2022 Updates: पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा, बालीगंज विधानसभा का उपचुनाव TMC ने जीत लिया है. बिहार के बोचहां में RJD के अमर कुमार पासवान, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कांग्रेस की यशोदा नियांबर वर्मा, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कांग्रेस की जाधव जयश्री चंद्रकांत जीत गयी हैं.