Punjab News: पंजाब में कार-बाइक खरीदना हुआ महंगा, त्योहार शुरू होने से पहले सरकार ने बढ़ाया Tax

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आम लोगों को त्योहार शुरू होने से पहले तगड़ा झटका दिया है. राज्य में कार-बाइक खरीदना अब महंगा हो गया है.

Punjab News: पंजाब सरकार ने कार और दोपहिया वाहन पर कर में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. इससे राज्य में इन वाहनों की लागत बढ़ जाएगी. परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार मोटर वाहन कर की नई दरें वाहन की वास्तविक कीमत पर लगाई जाएंगी. मोटर वाहन करों में बढ़ोतरी त्योहारों से पहले की गई है.

15 लाख तक की कार की कीमत बढ़कर हो जाएगी 7500 रुपये

नई दरों के अनुसार 15 लाख रुपये तक की लागत वाले चार पहिया वाहन पर कर 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि वाहन की कीमत 7,500 रुपये तक बढ़ जाएगी. पंद्रह लाख रुपये से अधिक लेकिन 25 लाख रुपये तक की लागत वाले चार पहिया वाहन की कीमत में लगभग 25,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी. इसका कारण कर की दर एक प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है.

Also Read: Assam News: असम में काजी नहीं सरकार करेगी निकाह का रजिस्ट्रेशन, विधानसभा में विधेयक पेश

25 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले वाहनों पर 13 प्रतिशत टैक्स

अधिसूचना के अनुसार, विभाग ने 25 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले वाहनों के लिए एक और श्रेणी जोड़ी है और इस पर 13 प्रतिशत की दर से कर लगाया गया है. एक लाख रुपये तक की लागत वाले दोपहिया वाहनों के लिए मोटर वाहन कर 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है.

1 लाख से दो लाख के बीच की बाइक में 10 प्रतिशत कर

अधिसूचना के अनुसार यदि दोपहिया वाहन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है, लेकिन दो लाख रुपये से अधिक नहीं है, तो कर की दर 10 प्रतिशत होगी. अधिसूचना के अनुसार, दो लाख रुपये से अधिक की लागत वाले दोपहिया वाहन पर 11 प्रतिशत मोटर वाहन कर लगेगा.

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >