Video : टैंकर से टक्कर के बाद आग का गोला बन गई बस, चार यात्री जिंदा जले

Video : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार (13 मई) देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक बस टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. इस हादसे में चार यात्री जिंदा जल गए, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

Video : पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एस.एस. भदौरिया ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट हाईवे पर सांगानी गांव के पास हुआ. एक प्राइवेट लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट जा रही थी, तभी आगे चल रहे डामर से भरे टैंकर से टकरा गई. टक्कर के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन हादसा काफी भयानक था.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि निजी बस और डामर से भरे टैंकर की टक्कर में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक करीब 10 लोग झुलस गए हैं. घायलों को इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भेजा गया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >