Bullet Train: भारत में बहुत जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, स्पीड 350 km/h, रेल मंत्री ने किया निरीक्षण

Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल परियोजना स्थलों का शनिवार को दौरा किया. इस दौरान उन्होंन गुजरात के आनंद बुलेट ट्रेन स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.

Bullet Train: देश में बहुत जल्द बुलेट ट्रेन का सपना साकार होगा. इसके निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं. शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा- “बुलेट ट्रेन के काम में प्रगति अच्छी है.. यह अच्छी बात है कि इस काम के कारण कई तकनीकी क्षमताएं भारत में शुरू हो गई हैं और कई फर्मों ने संबंधित घटकों का निर्यात करना शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार के दौरान हमें अनुमति नहीं मिली, लेकिन अब हमें देवेंद्र-फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है.”

350 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- 360 किलोमीटर का काम करीब पूरा हो चुका है. जब 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी, तो उसके चारों ओर प्रेशर का वातावरण तैयार होगा. इसलिए स्टेशनों के निर्माण में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. स्टेशन पर जो दो लाइन बनेगी, तो ट्रेन की स्पीड को ध्यान में रखकर स्टेशन के रूफ को विशेष तरीके से डिजाइन किये जा हैं. हर चीज का विशेष ध्यान रखा जा है. उन्होंने बताया, स्टेशन, ट्रैक, टनल में अच्छे और तेजी से काम चल रहे हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम खबर: लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

इसे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के नाम से जाना जाता है. जिसकी दूरी 508 किलोमीटर है. इस परियोजना में गुजरात (352 किमी) और महाराष्ट्र (156 किमी) शामिल हैं, जिसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशनों की योजना बनाई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >