संसद का आज से बजट सत्र, हंगामे के लिए विपक्ष तैयार! AAP और BRS ने किया राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण का बहिष्कार

Budget Session: संसद का बजट सत्र आज यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद संसद का बजट सत्र शुरू हो जाएगा. राष्ट्रपति के संबोधन के बाद सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा.

Budget Session: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की शुरूआत होगी. द्रौपदी मुर्मु पहली बार सेंट्रल हॉल में संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी. बता दें, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल ये आखिरी ये पूर्ण बजट है. वहीं, सदन में इकोनॉमिक सर्वे भी पेश किया जाएगा. विपक्ष के तेवर देखकर लगता है कि सदन की कार्यवाही काफी हंगामेदार होगी.

राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा सत्र: आज यानी मंगलवार को संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी. सत्र के दौरान सरकार संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी. बजट सत्र में में सरकार की मंशा सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर रहेगी जबकि विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे. वहीं, राष्ट्रपति के अभिभाषण का आम आदमी पार्टी और बीआरएस ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है. AAP ने कहा कि पार्टी के सांसद अभिभाषण के समय संसद भवन से बाहर रहेंगे.

दो चरणों में संपन्न होगा बजट सत्र: सरकार का आखिरी पूर्ण बजट सत्र इस बार दो चरणों में पूरा होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी.  बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा. इस बार बजट सत्र में 27 बैठक होंगी.

Also Read: Budget 2023 Live: सरकार ने बिना भेदभाव के किया काम, महिलाओं और किसानों को बना रही सशक्त- राष्ट्रपति मुर्मू

बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार: इस बार बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार है. हालांकि सोमवार को को सर्वदलीय बैठक में सरकार ने साफ कर दिया था कि वह संसद में नियमों के तहत हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है. साथ ही सरकार ने सदन सुचारू रूप से चलाने में सभी से सहयोग की भी अपील की थी. वहीं, अडाणी समूह, जाति आधारित गणना, महंगाई, बेरोजगारी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं. 

Also Read: MS Dhoni: मां दिउड़ी के दरबार पहुंचे कैप्टन कूल, विधि-विधान से की पूजा, इस खास गाड़ी से मंदिर पहुंचे थे माही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >