Budget 2026 : बांग्लादेश को मिलने वाली विदेशी मदद आधी, चाबहार को फंड नहीं

Budget 2026 : भारत के विकास साझेदार भूटान को सरकार की बाहरी सहायता में सबसे बड़ा हिस्सा मिला है. बजट में भूटान के लिए 2,288 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. बांग्लादेश के साथ तनाव का असर बजट में देखने को मिला.

Budget 2026 : भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते बजट 2026-27 में ईरान के चाबहार पोर्ट के विकास के लिए फंडिंग शून्य कर दी है. वहीं, बांग्लादेश में विकास परियोजनाओं के लिए आवंटन घटाकर 60 करोड़ रुपये कर दिया गया है. यह दोनों देशों के साथ मौजूदा रिश्तों में तनाव को दर्शाता है. भारत के करीबी विकास साझेदार भूटान को सरकार की बाहरी सहायता में इस बार सबसे बड़ा हिस्सा मिला है. 2026-27 के बजट में भूटान के लिए 2,288 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो 2025-26 के 2,150 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है.

बजट 2026-27 में विदेश मंत्रालय के लिए 22,119 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. यह 2025-26 में मिले 20,517 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है. विदेश मंत्रालय के बजट में विदेशों में विकास परियोजनाओं के लिए 6,998 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो मंत्रालय के कुल बजट का करीब एक-तिहाई है. यह राशि पिछले साल के 6,750 करोड़ रुपये से थोड़ी ज्यादा है.

चाबहार पोर्ट का क्या हुआ?

2025-26 में चाबहार पोर्ट के लिए 100 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किए गए थे, लेकिन 2026-27 के बजट में इसका आवंटन पूरी तरह शून्य कर दिया गया है. ट्रंप प्रशासन ने 2025 में चाबहार पोर्ट को अमेरिकी प्रतिबंधों से छह महीने की छूट दी थी, जो अब केवल अप्रैल तक ही मान्य है.

क्रमदेश2024-25 (वास्तविक)2025-26 (संशोधित)2026-27 (बजट)
1अफगानिस्तान42.43100.00150.00
2बांग्लादेश59.15120.0060.00
3भूटान2485.082150.002288.56
4नेपाल701.62700.00800.00
5श्रीलंका317.41300.00400.00
6मालदीव480.26600.00550.00
7मंगोलिया8.295.0025.00
8अन्य विकासशील देश77.91150.0080.00
9अफ्रीकी देश201.83225.00225.00
10यूरेशियाई देश24.1340.0038.00
11लैटिन अमेरिकी देश91.6060.00120.00
12मॉरीशस580.10500.00550.00
13सेशेल्स28.8319.0019.00
14म्यांमार410.82350.00300.00
बजट 2026 में विदेशों को क्या मिला?

बांग्लादेश से तनाव का असर बजट में दिखा

बांग्लादेश के लिए विकास साझेदारी का बजट 2025-26 के 120 करोड़ रुपये से घटाकर 2026-27 में 60 करोड़ रुपये कर दिया गया है. ढाका की अंतरिम सरकार के दौर में भारत-बांग्लादेश रिश्तों में गिरावट आई है. भारत 12 फरवरी के आम चुनाव के बाद संबंधों को फिर से बेहतर करने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान, चीन, रूस और यूएस के मुकाबले डिफेंस पर कितना पैसा खर्च कर रहा भारत? 2026 के बजट से कितना असर?

किस देश को कितना मिला बजट से?

अन्य देशों के लिए आवंटन में नेपाल को 800 करोड़ रुपये, मालदीव और मॉरीशस को 550-550 करोड़, श्रीलंका को 400 करोड़, अफ्रीकी देशों को 225 करोड़ और लैटिन अमेरिकी देशों को 120 करोड़ रुपये शामिल हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >