तमिलनाडु: भीषण टक्कर में बस और ट्रक के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत, 7 से ज्यादा घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वहीं, हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए शिवगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तमिलनाडु में बड़ा हदसा हुआ है. प्रदेश के शिवगंगा जिले में एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई है. बताया जा रहा है कि थिरुमनजोलाई के पास राज्य परिवहन की एक बस ट्रक से टकरा गई. हादसे के समय बस में 47 लोग सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वहीं, हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए शिवगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >