पीएम मोदी और भारत से रिश्तों पर खूब बोले ब्रिटिश PM ऋषी सुनक, सनातन धर्म को लेकर कह दी बड़ी बात

G- 20 Summit: भारत में G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आये ब्रिटिश पीएम सुनक ने अपने हिन्दू होने पर गर्व जताया है. उन्होंने हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव पर कहा कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है.

G- 20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्रिटेन के प्रधानमंक्षी ऋषि सुनक भारत पहुंचे गये हैं. दिल्ली में उनके आगमन का जोरदार स्वागत किया गया. भारत आने के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने भारत के साथ दोस्ती, पीएम मोदी और भारत से रिश्ता, रूस यूक्रेन युद्ध, ब्रिटेन भारत संबंध, खालिस्तानी आतंकवाद समेत कई मुद्दे पर अहम बातें कीं. वहीं, भारत में G 20 शिखर सम्मेलन को लेकर यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि G20 भारत के लिए एक बड़ी सफलता है.  भारत इसकी मेजबानी के लिए सही समय पर सही देश है. सुनक ने कहा कि  मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ दिनों तक विचार-विमर्श और निर्णय लेने का बहुत अच्छा मौका होगा.

अपने हिन्दू होने पर सुनक ने जताया गर्व
भारत में G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आये ब्रिटिश पीएम सुनक ने अपने हिन्दू होने पर गर्व जताया है. उन्होंने हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव पर कहा कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है. मैं ऐसा ही हूं. मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक मेरे यहां रहने के दौरान मैं किसी मंदिर के दर्शन कर सकूंगा. सुनक ने कही कि अभी रक्षा बंधन था जिसमें मेरी बहनों ने मुझे राखी बांधी, मेरे पास दूसरे दिन ठीक से जन्माष्टमी मनाने का समय नहीं था लेकिन उम्मीद है जैसा कि मैंने कहा कि हम अगर किसी मंदिर जाएं तो मैं इसकी भरपाई कर सकूंगा. मेरा मानना है कि आस्था एक ऐसी चीज है जो हर उस व्यक्ति की मदद करती है जो अपने जीवन में आस्था रखता है.

‘वसुधैव कुटुंबकम बेहतरीन विषय- ऋषि सुनक
वहीं, G-20 भारत की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि उन्हें लगती है कि यह एक बेहतरीन विषय है. जब आप ‘एक परिवार’ कहते हैं, तो मैं उस अविश्वसनीय जीवंत पुल का उदाहरण हूं जिसका वर्णन प्रधानमंत्री मोदी ने यूके और भारत के बीच किया है . यूके में मेरे जैसे लगभग 2 मिलियन भारतीय मूल के हैं. इसलिए, ब्रिटिश प्रधान मंत्री के रूप में उस देश में रहना मेरे लिए बहुत खास है जहां से मेरा परिवार है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मैं हमारे दोनों देशों के बीच एक व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते को संपन्न होते देखना चाहते हैं. व्यापार सौदों में हमेशा समय लगता है, उन्हें दोनों देशों के लिए काम करने की जरूरत है. हालांकि हमने काफी प्रगति की है लेकिन अभी भी कड़ी मेहनत बाकी है.

रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर कही यह बात
रूस यूक्रेन युद्ध पर भारत की नीति को लेकर ऋषि सुनक ने कहा कि यह उनका काम नहीं है कि मैं भारत को बताऊं कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर क्या रुख अपनाना चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि वो जानते हैं कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने वाला देश है. सुनक ने कहा कि मुझे लगता है कि ये ऐसी चीजें हैं जो सार्वभौमिक मूल्य हैं जिन्हें हम सभी साझा करते हैं. वे चीजें हैं जिन पर मैं विश्वास करता हूं, और मैं जानता हूं कि भारत भी उन चीजों में विश्वास करता है.  

यूके आतंकवाद और हिंसा का समर्थन नहीं करता- सुनक
खालिस्तान मुद्दे पर यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा की यह बेहद अहम मुद्दा है. उन्होंने कहा कि यूके किसी भी तरह का उग्रवाद या हिंसा स्वीकार्य नहीं है. इसीलिए हम विशेष रूप से खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.सुनक ने कहा है हमारे सुरक्षा मंत्री भारत में अपने समकक्षों से बात कर रहे थे. हमारे पास खुफिया जानकारी और जानकारी साझा करने के लिए एक साथ कार्य करने वाले समूह हैं जिससे हम इस तरह के हिंसक उग्रवाद को जड़ से खत्म कर सकें. यह सही नहीं है और मैं इसे यूके में बर्दाश्त नहीं करूंगा.


Also Read: G20 Summit: भारत पहुंचे ऋषि सुनक, कहा- दामाद के रूप में यह खास विजिट, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान- सुनक
पीएम मोदी के साथ समीकरण पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने समाचार एजेंसी ANI से कहा कि मेरे मन में पीएम मोदी के प्रति बहुत सम्मान है और वह व्यक्तिगत रूप से मेरे प्रति बहुत स्नेही रहे हैं. हम भारत और यूके के बीच एक महत्वाकांक्षी और व्यापक व्यापार समझौते को पूरा करने की अपनी साझा महत्वाकांक्षा पर बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं, क्योंकि हम दोनों सोचते हैं कि यह एक अच्छी बात होगी और हम दोनों को इसे सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. इस तरह के मंचों पर, मैं यह सुनिश्चित करने में प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए बहुत उत्सुक हूं कि यह G 20 भारत के लिए एक बड़ी सफलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >