Viral Video: जब दूल्हे को छोड़ पंडित जी पर फिदा हुई दुल्हन, नैनो के बाण से कर दी घायल

Viral Video: सोशल मीडिया में इस समय शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़ पंडित जी पर फिदा हो गई. शादी के इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं.

Viral Video: शादी के सीजन में कई वीडियो और रील जमकर वायरल होते हैं. लेकिन इस समय सोशल मीडिया में शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, दावा है कि आपने इससे पहले ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा. दरअसल भरी महफिल में दूल्हे को छोड़ दुल्हन पंडित जी पर फिदा हो गई और जमकर नैनो के बाण भी छोड़े, जिससे पंडित जी भी शर्मा गए और मुस्कुराने लगे.

वायरल वीडियो में क्या है?

शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दूल्हा और दुल्हन शादी के मंडप पर बैठे दिख रहे हैं. पंडित जी शादी की रस्मों को पूरा में जुटे दिख रहे हैं. उनका फोकस शादी कराने और मंत्र पढ़ने पर दिख रहा है. मंडप पर मौजूद सभी लोगों की नजरें दूल्हे और दुल्हन पर है, लेकिन दुल्हन का ध्यान शादी की रस्मों पर नहीं, बल्कि पंडित जी पर रहता है. दुल्हन एकटक पंडित जी को देखते रहती है. इस दौरान दुल्हन यह भी भूल जाती है कि उनकी शादी हो रही है और उसके साथ उनका दूल्हा भी बैठा है. दुल्हन के नैनो के बाण से पंडित जी भी घायल हो जाते हैं और शर्माने लगते हैं. पंडित जी को हंसी आ जाती है.

सोशल मीडिया यूजर्स दूल्हे के ले रहे मजे

शादी के इस वीडियो को सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है और प्रतिक्रिया भी आ रही है. लोग दूल्हे के मजे ले रहे हैं. वीडियो oye_jaypee नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. जिसमें एक यूजर हंसी की इमोजी के साथ लिखा, “पंडित जी का ध्यान भटक गया.” एक अन्य ने लिखा, “पंडिज जी ज्यादा हैंडसम है पति से.” एक ने लिखा, दुल्हन उसी को देख रही है. एक ने मजाक करते हुए लिखा, “अरे दूल्हा तो रोज देखते रहेंगे आज पंडित जी को देख लेते हैं.” एक ने लिखा, “बस करो मंत्र भूल जाएंगे.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘जितना बैंक में हो…’ महिला का अनोखा चेक वायरल, रकम देखकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >