Live Updates

BRICS Summit 2026 LIVE : ब्रिक्स समिट का आखिरी दिन आज, PM मोदी करेंगे 4 बाइलेटरल मीटिंग्स; हाई सिक्योरिटी जोन में भारत मंडपम

BRICS Summit 2026 Live : समिट का आज आखिरी दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इन मुलाकातों में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

8:56 AM. 13 Sept 26 8 min ago

BRICS Summit 2026 : हाई सिक्योरिटी जोन में भारत मंडपम

8:44 AM. 13 Sept 26 19 min ago

18वें BRICS Summit के आखिरी दिन भारत मंडपम के विजुअल

समिट के पहले दिन ब्रिक्स के सभी देशों ने एक मत के साथ दिल्ली घोषणापत्रको अपनाया है.

8:05 AM. 13 Sept 26 59 min ago

BRICS Summit 2026: बस से भारत मंडपम पहुंचे केंद्रीय मंत्री और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने BRICS समिट में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्रियों और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बस से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम तक का सफर किया. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था समिट में आने वाले मेहमानों की आवाजाही को आसान बनाने और आम जनता को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए की गई थी. उन्होंने इसे बेहतर मैनेजमेंट और संसाधनों के सही इस्तेमाल पर आधारित सुशासन का एक उदाहरण बताया.

7:45 AM. 13 Sept 26 1 hr ago

पेजेशकियान का भारत दौरा: ईरानी राष्ट्रपति ने कहा ईरान एकजुट, नहीं टेकेगा यूएस के सामने घुटने

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि ईरान घुटने नहीं टेकेगा. उन्होंने सवाल उठाया कि आम लोगों के लिए ज़रूरी बुनियादी सुविधाओं, खाने-पीने के सामान और रोज़गार के साधनों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी योद्धा हैं, तो उन्हें ईरान की सेना का सामना करना चाहिए, न कि लोगों को पानी, भोजन और दवा जैसी जरूरी चीजों से वंचित रखना चाहिए.

7:23 AM. 13 Sept 26 1 hr ago

BRICS Summit 2026 Live : आखिरी दिन PM मोदी करेंगे चार द्विपक्षीय बैठकें

ब्रिक्स समिट 2026 के आखिरी दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चार द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. वह दोपहर 2:30 बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, दोपहर 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, दोपहर 3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मटामेला सिरिल रामफोसा से मुलाकात करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >