Breaking News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंडित जसराज के निधन पर जताया शोक

Breaking News today’s : प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज नहीं रहे. मेवाती घराने के पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका में निधन हो गया. वे 90 साल के थे. उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली. हर Breaking News से अपडेट रहने के लिए पढ़ें प्रभात खबर डॉट कॉम का यह लाइव ब्लॉग:-

Live Updates
12:56 AM. 18 Aug 20 7:26 PM. 17 Aug

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंडित जसराज के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंडित जसराज के निधन पर शोक जताया है. राष्ट्रपति ने ट्वीट किया और लिखा, संगीत किंवदंती और अद्वितीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन से बेहद दुखी हूं. पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज ने 8 दशकों से भी लंबे करियर में लोगों को अपने संगीत से मंत्रमुग्ध किया. उनके परिवार, दोस्तों और संगीत प्रेमियों के प्रति संवेदनाएं.

12:56 AM. 18 Aug 20 7:26 PM. 17 Aug

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंडित जसराज के निधन पर जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा, मुझे गहरा दुःख हुआ है. मेवाती घराना से जुड़े पंडितजी का सम्पूर्ण जीवन सुर साधना में बीता. सुरों के संसार को उन्होंने अपनी कला से नये शिखर दिए. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

12:56 AM. 18 Aug 20 7:26 PM. 17 Aug

पंडित जसराज को 2000 में मिला था पद्म विभूषण

पंडित जसराज ने कई सम्मान मिले हैं. जिसमें उन्हें 2000 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1975 में पद्म श्री, संगीत काला रत्न, मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, लता मंगेशकर पुरस्कार, महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार.

12:56 AM. 18 Aug 20 7:26 PM. 17 Aug

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर जताया शोक

पंडित जसराज के निधन के बाद केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट किया और लिखा, भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान ‘पंडित’ जसराज जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ. शास्त्रीय संगीत में उनका उत्कृष्ट योगदान भुलाया नहीं जा सकता. ॐ शांति.

12:56 AM. 18 Aug 20 7:26 PM. 17 Aug

पण्डित जसराज के नाम पर रखा गया ग्रह का नाम

पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 में हुआ था. जसराज जब चार वर्ष उम्र में थे तभी उनके पिता पंडित मोतीराम का देहान्त हो गया था और उनका पालन पोषण बड़े भाई पंडित मणीराम के संरक्षण में हुआ. अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने 11 नवंबर, 2006 को खोजे गए हीन ग्रह 2006 VP32 को पंडित जसराज के सम्मान में ‘पण्डित जसराज’ नाम दिया है. जसराज ने संगीत दुनियां में 80 वर्ष से अधिक समय बिताये और कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किये.

12:56 AM. 18 Aug 20 7:26 PM. 17 Aug

शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक पंडित जसराज का अमेरिका में निधन

प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज नहीं रहे. मेवाती घराने के पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका में निधन हो गया. वे 90 साल के थे. उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली.

मुख्य बातें

Breaking News today’s : प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज नहीं रहे. मेवाती घराने के पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका में निधन हो गया. वे 90 साल के थे. उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली. हर Breaking News से अपडेट रहने के लिए पढ़ें प्रभात खबर डॉट कॉम का यह लाइव ब्लॉग:-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >