Breaking News : इस समय नृत्य गोपाल दास का बुखार सामान्य, एंटीजन टेस्टिंग में वो कोरोना पॉजिटिव आए हैं
Copied link
Breaking News : दुनियाभर में कोरोना के कुल 20,452, 313 केस हैं जिनमें से 7,45,530 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार चली गयी है. इधर भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में लगातार तीसरे दिन कोई सुधार देखने को नहीं मिला. जामिया हिंसा मामले की दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी. चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने बुधवार को यहां देश की सतारूढ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर स्थिति और संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….
9:05 PM. 13 Aug 209:05 PM. 13 Aug
प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, अब भी गहरी बेहाशी में हैं
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं है और वह अब भी गहरी बेहोशी में हैं. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
रविशंकर प्रसाद ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया
चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) का दौरा किया.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
इस समय नृत्य गोपाल दास का बुखार सामान्य
इस समय नृत्य गोपाल दास का बुखार सामान्य है. ऐसी कोई गंभीर बात नहीं है. एंटीजन टेस्टिंग में वो कोरोना पॉजिटिव आए हैं. मुख्यमंत्री ने फोन करके निर्देश दिए हैं कि महाराज(नृत्य गोपाल दास) के बेहतर इलाज के लिए उनको तुरंत मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाए. मथुरा DM सर्वज्ञ राम मिश्र ने यह जानकारी दी है.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू, वसुंधरा राजे सिंधिया भीं मौजूद
राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है. इस बैठक में वसुंधरा राजे सिंधिया भीं मौजूद हैं.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
उच्चतम न्यायालय में लिखित अभिवेदन दायर
सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्राथमिकी को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने संबंधी याचिका पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और बिहार सरकार ने उच्चतम न्यायालय में लिखित अभिवेदन दायर किया.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
130 करोड़ लोगों के देश में मात्र डेढ़ करोड़ लोग ही टैक्स देते हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि 130 करोड़ लोगों के देश में मात्र डेढ़ करोड़ लोग ही टैक्स देते हैं, इस पर विचार करने की जरूरत है.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन, ऑनरिंग द ऑनेस्ट’ प्लैटफॉर्म का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म में फेसलेस असेसमेंट,फेसलेस अपील, टैक्सपेयर्स चार्टर जैसे बड़े रिफॉर्म्स हैं. फेसलेस असेसमेंट, टैक्सपेयर्स चार्टर आज से लागू हो गए हैं. फेसलेस अपील की सुविधा 25 सितंबर यानि दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन से पूरे देशभर में नागरिकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी. देश का ईमानदार टैक्सपेयर राष्ट्रनिर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. जब देश के ईमानदार टैक्सपेयर का जीवन आसान बनता है, वो आगे बढ़ता है, तो देश का भी विकास होता है, देश भी आगे बढ़ता है.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
‘ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट’ प्लेटफॉर्म की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट’ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह कोई बदलाव नहीं
आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने जानकारी दी कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह कोई बदलाव नहीं आया. वो अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,96,638
देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,96,638 है जिसमें 6,53,622 सक्रिय मामले, 16,95,982 डिस्चार्ज मामले और 47,033 मौतें शामिल हैं.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 66,999 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 66,999 नए मामले सामने आए और 942 मौतें हुईं.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी कहा
प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की मौत की खबर झूठी है. उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे पिता के निधन की खबर अफवाह है.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज
प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया कि मेरे पिता अभी भी जीवित हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज चलायी जा रही है. फेक न्यूज को लेकर अभिजीत मुखर्जी मीडिया पर नाराज नजर आये.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
संसद में भाषण के दौरान सीरिया के राष्ट्रपति का रक्तचाप गिरा
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का रक्तचाप संसद में भाषण के दौरान अचानक गिर गया, जिसके कारण उन्हें अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड को ईडी ने नोटिस भेजा
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड को ईडी ने नोटिस भेजा है. आज पूछताछ होगी.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
नई आत्मसमर्पण नीति का प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर से सेना ने आतंकवादियों के लिए एक नई आत्मसमर्पण नीति का प्रस्ताव दिल्ली भेजा है.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. सभी पक्ष लिखित में जवाब दाखिल करेंगे.
8:08 PM. 13 Aug 208:08 PM. 13 Aug
राजस्थान में बीजेपी विधायकों की बैठक आज
राजस्थान में बीजेपी विधायकों की आज बैठक होने वाली है जिसमें वसुंधरा राजे भी हिस्सा ले सकती हैं.
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
नई जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई की ‘एकीकृत’ जांच के लिये दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. जनहित याचिका में कहा गया है कि इस मामले की मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच के तरीके से पूरा देश स्तब्ध है.
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
प्रणब मुखर्जी की हालत में लगातार तीसरे दिन कोई सुधार नहीं
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में लगातार तीसरे दिन कोई सुधार देखने को नहीं मिला. सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल ने कहा कि प्रणब मुखर्जी की हालत चिंताजनक बनी हुई है और अभी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा जा रहा है.
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
वेणुगोपाल होटल फेयरमाउंट पहुंचे
जयपुर में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल बीती रात होटल फेयरमाउंट पहुंचे हैं.
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
जामिया हिंसा मामले में सुनवाई
जामिया हिंसा मामले की दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी.
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
नागालैंड विधानसभा का मॉनसून सत्र
नागालैंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू होगा.
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन पत्रकारों पर हमला
पुलिस ने कहा कि उसे एक समाचार पत्रिका से एक शिकायत मिली है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में भीड़ ने उसके तीन पत्रकारों के साथ मारपीट की. वहां वे फरवरी में हुए दंगों की रिपोर्टिंग के सिलसिले में गये थे.
Coronavirus Outbreak : पहनें मास्क, नहीं तो 500 जुर्माना, एमवीआइ एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
मोदी ने चुनाव में जीत पर राजपक्षे को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे और महिंदा राजपक्षे को चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के लिये बधाई देते हुए दोनों देशों के संबंधों के और अधिक मजबूत होने का भरोसा जताया.
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
भारतीय राजदूत ने सीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी से पूर्वी लद्दाख और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने बुधवार को यहां देश की सतारूढ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर स्थिति और संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय विदेश विषय समिति आयोग कार्यालय के उपनिदेशक लिऊ जियांचाओ के साथ मिस्री की यह बैठक पूर्वी लद्दाख में टकराव के सभी क्षेत्रों से सैनिकों के पीछे हटने पर भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य वार्ता के बीच हुई है.
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
बीएसएफ को ग्रेनेड लांचर हथियार की पहली खेप भेजी गयी
महाराष्ट्र में पुणे के खड़की में आयुध कारखाने ने बुधवार को कहा कि उसने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 40 एमएम के अंडर बैरल ग्रेनेड लॉचर (यूजीबीएल) की पहली खेप भेजी है. यह हथियार 5.56 एमएम राइफ (इंसास) में लगने वाले लांचर से दागी जाती है.
12:53 PM. 13 Aug 2012:53 PM. 13 Aug
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News : दुनियाभर में कोरोना के कुल 20,452, 313 केस हैं जिनमें से 7,45,530 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार चली गयी है. इधर भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में लगातार तीसरे दिन कोई सुधार देखने को नहीं मिला. जामिया हिंसा मामले की दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी. चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने बुधवार को यहां देश की सतारूढ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर स्थिति और संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….