Breaking News : एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक

Breaking News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता रहे डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Death News) का रविवार को निधन हो गया. राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे नेता ने दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में अंतिम सांसें ली. इधर, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 47 लाख के पार चला गया है. गृहमंत्री अमित शाह को फिर से एम्स में भर्ती किया गया है. दिल्ली में आज सभी रूट पर सुबह 6 बजे मेट्रो संचालन जारी है. भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव जारी है. मेडिकल यूजी (NEET Exam 2020 ) में प्रवेश के लिए रविवार को नीट का आयोजन किया गया है. बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश रवाना हो गयी हैं, उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी गये हैं. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

7:10 PM. 13 Sept 20 7:10 PM. 13 Sept

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ. उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा. गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जायेगा.

7:10 PM. 13 Sept 20 7:10 PM. 13 Sept

बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री ने पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन का बांका तक विस्तार, बांका में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और चंपारण में एलपीजी प्लांट का लोकार्पण किया.

7:10 PM. 13 Sept 20 7:10 PM. 13 Sept

योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ राजनेता रघुवंश प्रसाद जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ राजनेता रघुवंश प्रसाद जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले, सादगी की मिसाल रघुवंश जी ने ग्राम्य विकास मंत्रालय में सराहनीय कार्य किया.

7:10 PM. 13 Sept 20 7:10 PM. 13 Sept

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया है.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है. स्थिति बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था. कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की कुछ दिक्कतों को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में हाल में भर्ती हुए सिंह ने गुरुवार को राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 351 नये मामले सामने आये

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 351 नये मामले सामने आये हैं जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है. अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 47,54,357

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 47,54,357 है जिसमें 9,73,175 सक्रिय मामले, 37,02,596 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 78,586 मौतें शामिल हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 94,372 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 94,372 नए मामले सामने आए और 1,114 मौतें हुईं हैं.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

12 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,62,60,928 सैंपल टेस्ट किए गए

12 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,62,60,928 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 10,71,702 सैंपल कल टेस्ट किए गए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने यह जानकारी दी है.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

संसदीय कार्य मंत्री संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक नहीं करेंगे

कोरोना वायरस के मद्देनज़र संसदीय कार्य मंत्री संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक नहीं करेंगे. संसद का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

चीन का रिमोट सेंसिंग उपग्रह कक्षा में स्थापित होने से चूका

चीन का रिमोट सेंसिंग उपग्रह जिलिन-एक गोफेन 02-सी शनिवार को कक्षा में पहुंचने से चूक गया. आधिकारिक मीडिया ने यहां यह जानकारी दी.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया कोविड मैनेजमेंट प्रोटोकॉल

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘पोस्ट कोविड मैनेजमेंट प्रोटोकॉल’ (कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद का प्रोटोकॉल) जारी किया है. इसमें मंत्रालय की ओर से प्रोटोकॉल, च्यवनप्राश, योग और प्राणायाम की सलाह दी गयी है.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

लालू से मिलने सोरेन पहुंचे रिम्स, बिहार में मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की तथा बिहार में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की. लालू चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

ओसाका ने महिला US ओपन 2020 का खिताब जीत लिया

विक्टोरिया अजारेंका को हराकर नाओमी ओसाका ने महिला US ओपन 2020 का खिताब जीत लिया है.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

उत्तर प्रदेश में 6 IAS अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश में 6 IAS अफसरों का तबादला हुआ है. विशेष सचिव बेसिक शिक्षा और कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये हैं.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

पीएम मोदी बिहार की 3 पेट्रोलियम परियोजनाओं को आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे

बिहार में चुनावी माहौल के लिए विकास संबंधी परियोजनाओं की एक श्रृंखला को आगे बढ़ाने पर जोर देने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यानी आज बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र से संबंधित तीन प्रमुख परियोजनाओं को समर्पित करेंगे.

5:29 PM. 13 Sept 20 5:29 PM. 13 Sept

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विकसित कोरोनो वायरस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रॉयल फिर शुरू

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विकसित कोरोनो वायरस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रॉयल फिर शुरू कर दिया गया है. ब्रिटेन की प्रमुख दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित वैक्सीन का ट्रॉयल कर रही थी, लेकिन नौ सितंबर को यह सूचना आयी कि वैक्सीन के वालंटियर पर इसके गंभीर साइड इफेक्ट देखे गये तो इसके ट्रॉयल को रोक दिया गया. अब सूचना आयी कि मेडिसिंस हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी (MHRA) द्वारा अनुमति दिये जाने के बाद ट्रॉयल को दोबारा शुरू कर दिया गया है. अथॉरिटी ने ट्रॉयल को सुरक्षित बताया है.

12:57 PM. 13 Sept 20 12:57 PM. 13 Sept

गृहमंत्री अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ, देर रात एम्स में किए गए भर्ती

गृहमंत्री अमित शाह पिछले काफी वक्त से सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में अमित शाह को एक बार फिर से दिल्ली में एम्स में भर्ती करवाया गया है. देर रात 11 बजे गृहमंत्री अमित शाह को एक बार फिर एम्स में भर्ती किया गया है.

12:57 PM. 13 Sept 20 12:57 PM. 13 Sept

बिहार में ऐसे हो रही है नीट की परीक्षा

मेडिकल यूजी में प्रवेश के लिए रविवार को नीट का आयोजन ऑफलाइन मोड में पटना और गया के 192 सेंटर पर होगा. इसमें 78,960 स्टूडेंट्स शामिल होंगे. पटना में 72,361 और गया में 6,599 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसके लिए पटना में 184 और गया में आठ सेंटर बनाये गये हैं. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी. पहली बार पटना में 184 सेंटर पर एक साथ एग्जाम होंगे और इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे.

12:57 PM. 13 Sept 20 12:57 PM. 13 Sept

संसद के मानसून सत्र से पहले सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश रवाना

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश रवाना हो गयी हैं, उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी गये हैं. जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए विदेश गयी हैं. वे दो सप्ताह तक वहीं रहेंगी. वे दोनों विदेश से लौटने के बाद संसद सत्र में शामिल होंगे. इस बात की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है.

12:57 PM. 13 Sept 20 12:57 PM. 13 Sept

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता रहे डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Death News) का रविवार को निधन हो गया. राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे नेता ने दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में अंतिम सांसें ली. इधर, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 47 लाख के पार चला गया है. गृहमंत्री अमित शाह को फिर से एम्स में भर्ती किया गया है. दिल्ली में आज सभी रूट पर सुबह 6 बजे मेट्रो संचालन जारी है. भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव जारी है. मेडिकल यूजी (NEET Exam 2020 ) में प्रवेश के लिए रविवार को नीट का आयोजन किया गया है. बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश रवाना हो गयी हैं, उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी गये हैं. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >