Breaking News : कल जारी होगा IPL 2020 का शेड्यूल, अध्यक्ष बृजेश पटेल ने दी जानकारी
Copied link
Breaking News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वास का माहौल, गैर-आक्रामकता, एक दूसरे के प्रति संवेदनशीलता तथा मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रमुख पहलुओं में शामिल हैं. इधर, भारत और चीन (India China Tension) के बीच स्थिति काफी गंभीर हो चुके हैं. दोनों देश के सीमा विवाद पर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चिंतित हैं. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40 लाख के करीब हो गई है. सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में ड्रग ऐंगल (Showik Chakraborty and Samuel Miranda ) का खुलासा होने के बाद से ही तमाम जांच एजेंसियां छानबीन में जुटी हुई हैं. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात और शनिवार की सुबह भूकंप (Earthquake maharashtra) के झटके लोगों ने महसूस किए. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
8:41 PM. 5 Sept 208:41 PM. 5 Sept
कल जारी होगा IPL 2020 का शेड्यूल, अध्यक्ष बृजेश पटेल ने दी जानकारी
UAE में 19 सितंबर से शुरू होने वाले IPL 2020 का शेड्यूल कल रविवार को जारी किया जाएगा. यह जानकारी IPL के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने दी.
7:56 PM. 5 Sept 207:56 PM. 5 Sept
शोविक और सैमुअल मिरांडा 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में
सुशांत केस में शोविक और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा गया है.
7:56 PM. 5 Sept 207:56 PM. 5 Sept
सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू से CBI करेगी पूछताछ
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभी जो CBI की जांच चल रही है उसमें मुंबई पुलिस का पूरा सहयोग है. इधर टीवी रिपोर्ट के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू से CBI पूछताछ करेगी.
7:56 PM. 5 Sept 207:56 PM. 5 Sept
घबराने की जरुरत नहीं है, दिल्ली में हालात नियंत्रण में हैं : केजरीवाल
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों को आश्वासन देने का प्रयास किया कि घबराने की जरुरत नहीं है और हालात काबू में हैं.
6:36 PM. 5 Sept 206:36 PM. 5 Sept
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज एक वर्चुअल सेरेमनी में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2020 का वितरण किया। इस पुरस्कार के 47 विजेताओं में से 18 महिलाएं हैं. शिक्षा दिवस से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
पुणे में सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल के ICU रूम में लगी आग
पुणे में सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल के ICU रूम में आग लगी. घटनास्थल पर 3 फायर टेंडर मौजूद.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में टेस्टिंग लगभग दोगुनी हो गई
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में टेस्टिंग लगभग दोगुनी हो गई है, कल 37,000 टेस्ट हुए. पॉजिटिविटी रेट बढ़ नहीं रहा है, राष्ट्रीय औसत 7.5 प्रतिशत के करीब है और हमारा 8 प्रतिशत के करीब है. दिल्ली में मृत्यु दर 0.5 प्रतिशत है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी है.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
CBI की टीम बांद्रा में सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची
केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) की टीम बांद्रा में सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,432 मामले, 1,089 मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,432 मामले सामने आए और 1,089 मौतें हुईं.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
मेरा बेटा और बेटी मेरी तरह ही भारत के बारे में बहुत सोचते हैं: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके परिवार के भारत के प्रति प्रेम का संकेत देते हुए कहा कि उनकी तरह ही उनकी बेटी इवांका, बेटा डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी मित्र किम्बर्ली गिलफॉय भारत के बारे में बहुत सोचते हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, मैं भारत को जानता हूं और जिन युवाओं (किम्बर्ली, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और इवांका) का आपने जिक्र किया, उन्हें समझता हूं. वे बहुत अच्छे युवा हैं और मुझे पता है कि मेरी तरह ही भारत के साथ उनका संबंध बहुत अच्छा है.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
मज़दूरों को ले जा रही बस रायपुर में ट्रक से टक्कराई, सात लोगों की मौत
गंजम(ओडिशा) से सुरत(गुजरात) मज़दूरों को ले जा रही एक बस का आज सुबह रायपुर के चेरी खेड़ी में एक ट्रक से टक्कर होने से सात लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए. SSP रायपुर अजय यादव ने यह जानकारी दी है.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
लश्कर का आतंकी पकडाया
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने देर रात लश्कर के एक आतंकी को पकड़ लिया है.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
पटना एम्स में कोरोना से एसएसबी जवान समेत चार की मौत
एम्स में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल के जवान सोवदारी प्रवीण राजू समेत चार लोगों की मौत कोरोना से हो गयी. वहीं नये मरीजों में 13 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों का ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों का 15 सितंबर के करीब ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा लोकसभा की एक सीट और 15 राज्यों में विधानसभाओं की 64 सीटों पर लंबित उपचुनाव तथा बिहार विधानसभा चुनाव ”लगभग एक ही समय” होंगे. बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है और चुनाव अक्टूबर-नवंबर में कभी भी कराये जाने की संभावना है.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
शोविक और सैमुअल मिरांडा का मेडिकल टेस्ट
सुशांत केस में आज 8 बजे शोविक और सैमुअल मिरांडा का मेडिकल टेस्ट होगा.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भूकंप
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात और शनिवार की सुबह भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए. मुंबई से 98 किलोमीटर उत्तर में शनिवार सुबह 6:36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसान रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई.
6:07 PM. 5 Sept 206:07 PM. 5 Sept
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिमी हिमालय से गुजरने वाली पर्वत सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद को सुलझाने में अमेरिका सहायता कर सकता है. हम चीन और भारत के संबंध में मदद करने के लिए तैयार हैं. यदि हम कुछ भी कर सकते हैं, तो हम इसमें शामिल होना और मदद करना पसंद करेंगे.
1:00 PM. 5 Sept 201:00 PM. 5 Sept
शोविक और सैमुअल गिरफ्तार
सुशांत केस में ड्रग कनेक्शन के बीच रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार एनसीबी के निशाने पर है. शुक्रवार की सुबह नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने (एनसीबी) ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर पर छापा मारी की और इसके बाद शोविक और सैमुअल को एनसीबी के मुंबई दफ्तर में लाके उनसे पूछताछ की. एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
1:00 PM. 5 Sept 201:00 PM. 5 Sept
राजनाथ ने चीन के रक्षा मंत्री से दो घंटे से अधिक समय तक की वार्ता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगही के बीच शुक्रवार को दो घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई जिसमें पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव को कम करने पर ध्यान केन्द्रित रहा.
1:00 PM. 5 Sept 201:00 PM. 5 Sept
स्वस्थ होने वालों की दर 77.15 फीसदी
देश में शुक्रवार को कोविड-19 के 83,341 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 39,36,747 हो गई. वहीं, अब तक कुल 30 लाख से ज्यादा मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की दर 77.15 फीसदी पर पहुंच गई है.
1:00 PM. 5 Sept 201:00 PM. 5 Sept
यूपी में कोरोना से 71 और मरीजों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 71 रोगियों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 3762 हो गयी. वहीं संक्रमण के 6193 नये मामलों के साथ राज्य में रोगियों की कुल संख्या 2,53,175 तक पहुंच गयी है.
1:00 PM. 5 Sept 201:00 PM. 5 Sept
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वास का माहौल, गैर-आक्रामकता, एक दूसरे के प्रति संवेदनशीलता तथा मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रमुख पहलुओं में शामिल हैं. इधर, भारत और चीन (India China Tension) के बीच स्थिति काफी गंभीर हो चुके हैं. दोनों देश के सीमा विवाद पर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चिंतित हैं. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40 लाख के करीब हो गई है. सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में ड्रग ऐंगल (Showik Chakraborty and Samuel Miranda ) का खुलासा होने के बाद से ही तमाम जांच एजेंसियां छानबीन में जुटी हुई हैं. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात और शनिवार की सुबह भूकंप (Earthquake maharashtra) के झटके लोगों ने महसूस किए. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…