Breaking LIVE: राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये गये

Breaking News LIVE Updates: बं‍गाल की सीएम ममता बनर्जी आज पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात. कर्नाटक की नई सरकार में हो सकते है दो डिप्टी सीएम. मणिपुर के सीएम आज मीराबाई चानू को करेंगे सम्मानित. मिजोरम-असम सीमा विवाद में असम के छह पुलिसकर्मियों की मौत. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:37 AM. 28 Jul 21 10:07 PM. 27 Jul

राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये गये

राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है वे गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं.

3:37 AM. 28 Jul 21 10:07 PM. 27 Jul

कल सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल से मिलेंगी ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगी. ममता के इस दिल्ली दौरे को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

3:37 AM. 28 Jul 21 10:07 PM. 27 Jul

दिल्ली में आज आये कोरोना संक्रमण के 77 नये मामले, दो की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 77 नये मामले सामने आये हैं जबकि दो लोगों की मौत हो गयी है. 42 लोग स्वस्थ हुए हैं.

3:37 AM. 28 Jul 21 10:07 PM. 27 Jul

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भारत की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भारत की दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंच गये हैं. वे दो दिनों तक यहां रहेंगे और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे. एंटनी ब्लिंकेन जो बाइडेन के करीबी माने जाते हैं.

11:01 PM. 27 Jul 21 5:31 PM. 27 Jul

राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी गयी है. कोर्ट ने जांच अधिकारी को उपस्थित रहने का आदेश दिया है तबतक के लिए राज कुंद्रा को कोई राहत नहीं दी गयी है.

11:01 PM. 27 Jul 21 5:31 PM. 27 Jul

पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि मैंने उनसे प्रोटोकॉल के तहत मुलाकात की. मैंने उनसे कहा कि जनसंख्या के हिसाब से हमारे प्रदेश को कम वैक्सीन मिली है इसलिए मैंने उनसे ज्यादा वैक्सीन मांगा है. मैं कल सोनिया गांधी के साथ चाय पर चर्चा करूंगी और अन्य लोगों से भी मुलाकात करूंगी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: बं‍गाल की सीएम ममता बनर्जी आज पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात. कर्नाटक की नई सरकार में हो सकते है दो डिप्टी सीएम. मणिपुर के सीएम आज मीराबाई चानू को करेंगे सम्मानित. मिजोरम-असम सीमा विवाद में असम के छह पुलिसकर्मियों की मौत. देश विदेश की ताजा खबर��ं के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >