Breaking News : वैक्सीन लेने के बाद बोले रणदीप गुलेरिया-गर्व महसूस कर रहा हूं

Breaking News Live Updates : कोरोना संकट के बीच भारत में शनिवार यानी आज से वैक्सीन (Corona Vaccine) लगनी शुरू हो जाएगी. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना टीकाकारण अभियान की शुरूआत करेंगे. इधर चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 4th Test score) की पहली पारी 354 रनों पर सिमट गयी है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के परिवार ने राम मंदिर निर्माण (ram mandir) के लिए दान दिया. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
1:55 PM. 16 Jan 21 1:55 PM. 16 Jan

वैक्सीन लेने के बाद बोले रणदीप गुलेरिया-गर्व महसूस कर रहा हूं

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मुझे वैक्सीन लगी. मैं उम्मीद करता हूं कि जब लोगों की वैक्सीन लगवाने की बारी आए तो ज़्यादा से ज़्यादा लोग आगे आएं ताकि हम मृत्यु दर को कम कर सकें और संक्रमण को फैलने से रोक पाएं.

1:55 PM. 16 Jan 21 1:55 PM. 16 Jan

मनीष कुमार ने कहा

एम्स में वैक्सीन लगवाने वाले पहले सफाई कर्मचारी मनीष कुमार ने कहा कि मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा है, वैक्सीन लगने से मुझे कोई झिझक नहीं होगी और मैं अपने देश की और सेवा करता रहूंगा. लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. मेरे मन में जो डर था वो भी निकल गया. सबको वैक्सीन लगवानी चाहिए.

12:47 PM. 16 Jan 21 12:47 PM. 16 Jan

डा. हर्षवर्धन ने कहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी है, वैक्सीन कोरोना के खिलाफ जंग में संजीवनी का काम करेगी. भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. भारत में कोरोना वैक्सीन लगाने से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

11:47 AM. 16 Jan 21 11:47 AM. 16 Jan

पीएम मोदी ने कहा

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक और विशेषज्ञ जब दोनों मेड इन इंडिया वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर आश्वस्त हुए, तभी उन्होंने इसके इमरजेंसी उपयोग की अनुमति दी. इसलिए देशवासियों को किसी भी तरह के प्रोपेगेंडा, अफवाहें और दुष्प्रचार से बचकर रहना है.

11:47 AM. 16 Jan 21 11:47 AM. 16 Jan

थोड़ी देर में वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होने जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का इंतजार सभी को था. थोड़ी देर में वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होने जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है, कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सबकी जुबान पर ये ही सवाल था कि कोरोना की वैक्सीन कब आएगी.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

हार्दिक पांड्या के पिता का निधन

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पिता का निधन हो गया है.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

कोरोना के 15,158 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,158 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,42,841 हुई. 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,11,033 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,79,715 है.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

वैक्सीनेशन के लिए बेंगलौर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को सजाया गया

कर्नाटकः देश में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए बेंगलौर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को सजाया गया है.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

अपना नंबर आने पर ही कोरोना का वैक्सीन लगवाऊंगा

सीएम योगी ने कहा कि अपना नंबर आने पर ही कोरोना का वैक्सीन लगवाऊंगा.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,57,65,491 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं

भारत में कल (15 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,57,65,491 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,03,090 सैंपल कल टेस्ट किए गए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने यह जानकारी दी है.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

व्हाट्सएप ने तीन महीने के लिए अपनी नई प्राइवेट पॉलिसी रद्द की

आलोचनाओं के बाद व्हाट्सएप ने तीन महीने के लिए अपनी नई प्राइवेट पॉलिसी रद्द की.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

भारतीय गेंदबाजों की ‘युवा ब्रिगेड’ ने आस्ट्रेलिया को 369 रन पर आउट किया

भारत के युवा और अनुभवहीन गेंदबाजों ने बेहद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया के आखिरी पांच विकेट पहले ही सत्र में लेकर उसे पहली पारी में 369 रन पर आउट कर दिया. शारदुल ठाकुर ने 94 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि पहला टेस्ट खेल रहे वाशिंगटन सुंदर ने 89 और टी नटराजन ने 78 रन देकर तीन तीन विकेट चटकाये.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

साइबर ठगी के मामले को लेकर झारखंड हाइकोर्ट सख्त

झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने को लेकर दायर जनहित याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को सुनवाई की. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए माैखिक रूप से कहा कि साइबर ठगी का मामला काफी गंभीर है.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

बिहार के 30 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण की शुरुआत

शनिवार को पटना के एम्स व आइजीआइएमएस समेत राज्य के 30 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण की शुरुआत होगी. राज्य में पहले दिन 30 हजार रजिस्टर्ड स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया जायेगा.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

झारखंड में टीकाकरण

देशव्यापी कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी, 2021 से हो रही है. झारखंड के सभी 24 जिलों में भी कोरोना टीकाकरण अभियान चलेगा. राजधानी रांची के सदर हॉस्पिटल से इस अभियान की शुरुआत होगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इसकी शुरुआत करेंगे.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सुबह 10ः30 बजे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10ः30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे. लॉन्च के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 3,006 साइट वर्चुअल रूप से जुड़ी रहेंगी.

10:12 AM. 16 Jan 21 10:12 AM. 16 Jan

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 नए मामले सामने

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,314 है जिसमें 80 सक्रिय मामले और 4,225 डिस्चार्ज मामले और 9 मौतें शामिल हैं.

7:55 AM. 16 Jan 21 7:55 AM. 16 Jan

कोरोना टीकाकारण अभियान की शुरूआत

कोरोना संकट के बीच भारत में वैक्सीन लगनी शुरू हो रही है. खुद पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना टीकाकारण अभियान की शुरूआत करने वाले हैं.

7:55 AM. 16 Jan 21 7:55 AM. 16 Jan

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 354 रनों पर सिमट गयी

गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 354 रनों पर सिमट गयी है. भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने 3-3 विकेट झटके. टी. नटराजन को 2 विकेट मिले. मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया.

7:55 AM. 16 Jan 21 7:55 AM. 16 Jan

राम मंदिर निर्माण के लिए दान

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के परिवार ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5,11,116 रुपये का दान दिया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : कोरोना संकट के बीच भारत में शनिवार यानी आज से वैक्सीन (Corona Vaccine) लगनी शुरू हो जाएगी. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना टीकाकारण अभियान की शुरूआत करेंगे. इधर चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 4th Test score) की पहली पारी 354 रनों पर सिमट गयी है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के परिवार ने राम मंदिर निर्माण (ram mandir) के लिए दान दिया. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >