Breaking News: शुभेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी ने दी चुनौती, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी

Breaking News Live Updates : भारत में दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccine) अभियान जारी है. वही देश में अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों के वैक्सीन लगायी जा चुकी है. किसान आंदोलन पिछले 55 दिनों से लगातार जारी है और दिल्ली में प्रदर्शनकारी आज महिला किसान दिवस मनाएंगे. वहीं 26 जनवरी को निकलने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है. देश में कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के बाद दिल्ली और राजस्थान में आज से स्कूल खुलने जा रहे हैं. वहीं सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 'तांडव' वेब सीरीज को लेकर अमेजन से जवाब मांगा है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
5:14 PM. 18 Jan 21 5:14 PM. 18 Jan

ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी

ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी, इस बात का ऐलान उन्होंने नंदीग्राम में आयोजित चुनावी सभा में की. इस सीट से 2016 में शुभेंदु अधिकारी चुनाव जीते थे. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

12:18 PM. 18 Jan 21 12:18 PM. 18 Jan

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. समीर खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी हुई थी.

12:18 PM. 18 Jan 21 12:18 PM. 18 Jan

चौथे टेस्ट में जीत के लिए भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य

चौथे टेस्ट में जीत के लिए भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य, 294 रन पर सिमटी आस्ट्रेलिया की पारी

12:18 PM. 18 Jan 21 12:18 PM. 18 Jan

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,788 नये मामले 145 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,788 नये मामले सामने आये हैं जबकि 145 लोगों की मौत हुई है.

12:18 PM. 18 Jan 21 12:18 PM. 18 Jan

लखनऊ स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे बेपटरी हुए

लखनऊ स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे बेपटरी हुए, किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

12:18 PM. 18 Jan 21 12:18 PM. 18 Jan

पूर्व क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर अस्पताल में भरती

पूर्व क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर अस्पताल में भरती

7:28 AM. 18 Jan 21 7:28 AM. 18 Jan

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना चरण -2 और सूरत मेट्रो रेल परियोजना का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन करेंगे.

7:28 AM. 18 Jan 21 7:28 AM. 18 Jan

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार मणिपुर के चुरचंदपुर में सोमवार की सुबह भूंकप के झटके महसूस किये गये. आज आये भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही. वहीं रविवार की रात महाराष्ट्र के पालघर में भी भूंकप के झटके महसूस किये गये. पालघर में रात 10 बजे लगे भूकंप के झटके का रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 थी.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : भारत में दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccine) अभियान जारी है. वही देश में अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों के वैक्सीन लगायी जा चुकी है. किसान आंदोलन पिछले 55 दिनों से लगातार जारी है और दिल्ली में प्रदर्शनकारी आज महिला किसान दिवस मनाएंगे. वहीं 26 जनवरी को निकलने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है. देश में कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के बाद दिल्ली और राजस्थान में आज से स्कूल खुलने जा रहे हैं. वहीं सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ‘तांडव’ वेब सीरीज को लेकर अमेजन से जवाब मांगा है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >