Breaking News: वैक्सीन लेने वालों की संख्या देश में साढ़े चार लाख से अधिक हुई, एक्टिव केस दो लाख से कम
Breaking News Live Updates : भारत में नये कृषि कानूनों (new farm laws 2020) को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के गतिरोध को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति आज पहली बैठक करनेवाली है. वहीं, ब्रिसबेन टेस्ट (Brisbane test) में आज निर्णायक दिन है. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच (Fourth test match) के अंतिम दिन भारत को जीत के लिए अब भी 258 रनों की जरूरत है. इधर, आंध्र प्रदेश के मंदिरों में मूर्तियों को क्षति पहुंचने को लेकर मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. झारखंड में बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के दल-बदल मामले में आज फैसला आ सकता है. गणतंत्र दिवस (Republic Day) की तैयारी जोरों पर है. दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होनेवाले परेड में इस साल राफेल (Rafael) लड़ाकू विमान हिस्सा बनेंगे. इसके अलावा मुंबई से नयी दिल्ली के लिए आज से हर रोज पुश-पुल टैक्नोलॉजी पर संचालित राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) चलेगी. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल की स्पीड बढ़ाने का भी फैसला किया गया है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
10:18 PM. 19 Jan 214:48 PM. 19 Jan
वैक्सीन लेने वालों की संख्या देश में साढ़े चार लाख से अधिक हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय
वैक्सीन लेने वालों की संख्या देश में साढ़े चार लाख से अधिक हो गयी है. इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज दी. मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया गया कि देश में वैक्सीन लेने वालों की संख्या 4,54,049 हो गयी है. वहीं एक्टिव केस दो लाख के करीब हैं.
6:23 PM. 19 Jan 2112:53 PM. 19 Jan
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को अस्पताल से छुट्टी मिली
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. कुछ दिनों पहले वे एक सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भरती हुए थे. उस दुर्घटना में उनकी पत्नी की मौत हो गयी है.
6:23 PM. 19 Jan 2112:53 PM. 19 Jan
दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पहुंचे अमित शाह
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, 26 जनवरी के ट्रैक्टर रैली को लेकर होगी चर्चा
5:15 PM. 19 Jan 2111:45 AM. 19 Jan
किसानों से बात करने के लिए सिंधु बार्डर पहुंची दिल्ली और यूपी की पुलिस

पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जायेगा नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन
नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन 23 जनवरी को अब पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जायेगा
4:49 PM. 19 Jan 2111:19 AM. 19 Jan
चेतेश्वर पुजारा ने सात चौकों की मदद से बनाया अर्धशतक, भारत को जीत के लिए अब भी 111 रनों की जरूरत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 217 रन बना लिये हैं. शुभम गिल के 91 रन पर आउट हो जाने के बाद पारी संभालने आये चेतेश्वर पुजारा ने सात चौकों की मदद से अर्धशतक जमाया. वह 52 रन बना कर क्रीज पर हैं. उनके साथ ऋषभ पंत 31 रन बना कर खेल रहे हैं. भारत को जीत के लिए अब भी 111 रनों की जरूरत है.
मुख्य बातें