Breaking News: संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन पर प्रस्ताव के पक्ष में 140 देश, भारत ने वोटिंग से बनायी दूरी

Breaking News Updates: संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन पर एक प्रस्ताव पास किया गया. दुनिया भर के 140 देशों ने यूक्रेन के पक्ष में मतदान किया, जबकि भारत ने वोटिंग से दूरी बनायी. महेंद्र सिंह धौनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ी. जानें हर अपडेट खबर यहां

Live Updates
10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन पर प्रस्ताव के पक्ष में 140 देश

संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन पर एक प्रस्ताव पास किया गया. दुनिया भर के 140 देशों ने यूक्रेन के पक्ष में मतदान किया, जबकि भारत ने वोटिंग से दूरी बनायी.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

दिल्ली में कोरोना से एक की मौत, 111 संक्रमित मिले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस दौरान 111 लोग संक्रमित पाये गये. वहीं, 145 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. राज्य में कोरोना के 455 एक्टिव केस बचे हैं. पॉजिटिविटी रेट 0.38 फीसदी है.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

अनिल देशमुख याचका पर सुनवाई कल

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मनी लाउंडरिंग से संबंधित याचिका पर बंबई हाईकोर्ट में कल सुनवाई होगी. अनिल देशमुख को ईडी ने पैसों के हेरफेर के मामले में गिरफ्तार किया है.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

चीन के विदेश मंत्री भारत पहुंचे

चीन के विदेश मंत्री वां यी भारत पहुंच गये हैं. कल उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत हो सकती है.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

संजीव सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से झटका

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह की याचिका को खारिज कर दिया. पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह और हत्याकांड के चश्मदीद गवाह आदित्य राज सिंह की दोबारा नहीं होगी गवाही.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

यूक्रेन को 6000 मिसाइलें देगा ब्रिटेन-बोरिस जॉनसन

ब्रिटेन के प्रधानमंंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उनका देश रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को 6,000 अतिरिक्त मिसाइल देगा. ये मिसाइलें 4000 NLAW’s & Javelin missiles के अतिरिक्त होंगी.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

योगी आदित्यनाथ भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये

योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. सुरेंद्र खन्ना ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया. विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक अमित शाह और सह पर्यवेक्षक रघुवर दास मौजूद थे.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में विधायक दल के नेता चुने जायेंगे

योगी आादित्यनाथ थोड़ी देर में विधायक दल के नेता चुने जायेंगे. इसके बाद योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. कल मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को शपथ लेना है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी योगी के शपथ ग्रहण समारोह में आयेंगे.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

ममता के रामपुरहाट पहुंचने के बाद 8 लोगों को जिंदा जलाने का मुख्य आरोपी अनारुल गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में 8 लोगों को जिंदा जलाने के मामले के मुख्य आरोपी अनारुल को गिरफ्तार कर लिया गया है. आज ही ममता बनर्जी ने बागटुई गांव में कहा था कि मुख्य आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

भाजपा का केंद्रीय दल बीरभूम पहुंचा

भारतीय जनता पार्टी का पांच सदस्यीय केंद्रीय दल पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के उस गांव पहुंचा, जहां आठ लोगों को जिंदा जला दिया गया था.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

प्रधानमंत्री को लोगों की परवाह नहीं: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों की परवाह नहीं है. उन्होंने कुछ ऐसी खबरों का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा, जिनमें दावा किया गया है कि पिछले दो वर्षों में आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी के मामले बढ़े हैं. कोविड के मरीजों को ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत मुफ्त उपचार नहीं मिला. राहुल ने ट्वीट किया, ‘कोविड पीड़ितों का इलाज मुफ्त में करवाया? नहीं. गरीबों और श्रमिकों को न्यूनतम आय मिली? नहीं. छोटे उद्योगों को डूबने से बचाया? नहीं. प्रधानमंत्री को परवाह नहीं है.’

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में 16 मार्च को शपथग्रहण के बाद मान की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीती हैं. भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई कर उसे रोकने और जनता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने का वादा किया है.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

मालेगांव ब्लास्ट का एक और गवाह मुकरा

वर्ष 2008 में मालेगांव में हुए धमाके का एक और गवाह मुकर गया है. उसने लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित के अलावा किसी भी व्यक्ति को पहचानने से इंकार कर दिया. यह 19वां गवाह था, जो अपने बयान से मुकर गया है. अगली सुनवाई अब 25 मार्च को होगी.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा भेजा है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है. कहा कि अब मैं राज्यसभा में पंजाब की बेहतरी के लिए काम करूंगा.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

उत्तर कोरिया ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया ने सबसे बड़े इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है. न्यूज एजेंसी रायटर्स ने यह खबर दी है.

10:39 PM. 24 Mar 22 10:39 PM. 24 Mar

महेंद्र सिंह धौनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ी

आईपीएल शुरू होने के पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है. महेंद्र सिंह धौनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह अब रवींद्र जडेजा सीएसके की कप्तानी संभालेंगे.

1:57 PM. 24 Mar 22 1:57 PM. 24 Mar

बीरभूम हिंसा में मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद

पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम हिंसा में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

1:57 PM. 24 Mar 22 1:57 PM. 24 Mar

चिरूडीह गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को 10-10 साल की सजा

झारखंड : चिरूडीह गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है.

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

बीरभूम हिंसाग्रस्त इलाके पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीरभूम हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने रामपुरहाट के बगतुई गांव पहुंचीं हैं.

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की एक अदालत ने आज यानी 24 मार्च को हिंसा से जुड़े एक बड़े षड्यंत्र के मामले में आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज कर दी है. उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 को खालिद ने हिंसा की बड़ी साजिश रची थी.

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

फूड स्टॉल चलाने वाले 4 भाइयों की हत्या

ओडिशा के गंजम में फूड स्टॉल चलाने वाले 4 भाइयों की हत्या. (आजतक न्यूज)

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

पीएम मोदी से मिलेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे . पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगे.

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

TMC नेता करेंगे अमित शाह से मुलाकात  

तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय आज करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात.

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

सीबीआई जांच की शिफारिश

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के रिश्वत की पेशकश वालों आरोपों की अब सीबीआई जांच होगी. इस मामले में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सीबीआई जांच की शिफारिश की है.(आजतक)

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

भारत के दौरे पर आएंगे नेपाल के पीएम

1 अप्रैल को 3 दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउवा.

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन

बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन हो गया है. उनके निधन से उनके चाहने वालों कोे गहरा दुख पहुंचा है.

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

कोरोना के 1,938 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,938 नए मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से 67 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 2,531 लोग इस बीमारी से ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं. देश के कोरोना के कुल मामले 4,30,14,687 हो गए हैं. एक्टिव मामलों की संख्या 22,427 है. जबकि कुल रिकवरी 4,24,75,588 है.

1:31 PM. 24 Mar 22 1:31 PM. 24 Mar

उत्पाद शुल्क तुरंत कम करने की मांग

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का केन्द्र सरकार के खिलाफ जारी है. बीते दिन के प्रदर्शन के बाद आज कांग्रेस ने ईधन पर उत्पाद शुल्क तुरंत कम करने की मांग की है.

7:56 AM. 24 Mar 22 7:56 AM. 24 Mar

बीजेपी का व्हिप

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज यानी 24 मार्च को लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है.

7:56 AM. 24 Mar 22 7:56 AM. 24 Mar

सीएनजी और पीएनजी के दाम में इजाफा

देश में का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गये हैं. अब सीएनजी और पीएनजी के दाम में इजाफा हुआ है. दिल्ली एनसीआर में पीएनजी तथा सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली समेत एनसीआर में पीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 50 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है.

7:56 AM. 24 Mar 22 7:56 AM. 24 Mar

रूसी हमले में महिला पत्रकार की मौत

रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है. रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रहा है. यूक्रेन के कई शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. लेकिन रूस के हमलों में कोई कमी नहीं आई है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि रूसी हमले में महिला पत्रकार की मौत हो गई है.

7:56 AM. 24 Mar 22 7:56 AM. 24 Mar

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News Updates: संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन पर एक प्रस्ताव पास किया गया. दुनिया भर के 140 देशों ने यूक्रेन के पक्ष में मतदान किया, जबकि भारत ने वोटिंग से दूरी बनायी. महेंद्र सिंह धौनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ी. जानें हर अपडेट खबर यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >