Breaking News: राजस्थान के कोटा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग से पहले धारा 144

Breaking News Updates : राजस्थान के कोटा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग की वजह से 22 मार्च से 21 अप्रैल तक धारा 144 लागू कर दिया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. मान ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है. आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:12 AM. 22 Mar 22 10:42 PM. 21 Mar

राजस्थान के कोटा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग से पहले धारा 144

राजस्थान के कोटा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग की वजह से 22 मार्च से 21 अप्रैल तक धारा 144 लागू कर दिया गया है. कोटा के जिला कलक्टर सह मजिस्ट्रेट ने कहा है कि कोटा में विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए यह फैसला लिया गया है.

4:12 AM. 22 Mar 22 10:42 PM. 21 Mar

बड़गाम के गोटपोरा में आतंकवादियों ने एक नागरिक को मार डाला

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम के गोटपोरा में आतंकवादियों ने एक आम नागरिक की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान तजमुल मोहिउद्दीन के रूप में हुई है. आतंकवादियों ने उसके घर के पास ही उसे गोली मार दी.

4:12 AM. 22 Mar 22 10:42 PM. 21 Mar

पंजाब के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक नियुक्त

पंजाब के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ एस करुणा राजू को 31 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. निर्वचान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डॉ राजू को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है.

4:12 AM. 22 Mar 22 10:42 PM. 21 Mar

प्रमोद सावंत गोवा में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये

गोवा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को अपना नेता चुन लिया है. इसके साथ ही प्रमोद सावंत का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. गोवा के पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी दी.

4:12 AM. 22 Mar 22 10:42 PM. 21 Mar

भगवंत मान ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. मान ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है.

4:12 AM. 22 Mar 22 10:42 PM. 21 Mar

पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे. भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. हालांकि, खटीमा से वह चुनाव हार गये थे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : राजस्थान के कोटा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग की वजह से 22 मार्च से 21 अप्रैल तक धारा 144 लागू कर दिया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. मान ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है. आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >