Breaking News Live : दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 की बेकरी में लगी आग

Breaking News Live: हैदराबाद में आज से शुरू होगी जी-20 की बैठक. चक्रवात बिपरजॉय की वजह से गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई भीषण बारिश. वॉशिंगटन स्थित यूएस कैपिटल हिल में पहली बार आयोजित किया गया हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला में जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है. लव जिहाद के कथित मामलों को लेकर उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

Live Updates
1:39 AM. 16 Jun 23 8:09 PM. 15 Jun

दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 की बेकरी में लगी आग

दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 की एक बेकरी में आग लग गई. दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेज दी गई हैं. आग बुझाने का प्रयास जारी है. विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

1:39 AM. 16 Jun 23 8:09 PM. 15 Jun

पश्चिम बंगाल में 48 घंटे के अंदर केंद्रीय बल तैनात करे चुनाव आयोग – हाईकोर्ट

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को सभी जिलों में 48 घंटे के अंदर केंद्रीय बलों की तैनाती का निर्देश दिया.

1:39 AM. 16 Jun 23 8:09 PM. 15 Jun

कलकत्ता HC ने पश्चिम बंगाल निकाय नौकरी घोटाले की सीबीआई जांच को मंजूरी दी

कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने गुरुवार को एक अवकाश पीठ के 22 मई के आदेश को बरकरार रखा, जिसने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में नागरिक निकायों में एक संदिग्ध भर्ती घोटाले की जांच करने के लिए कहा.

11:59 PM. 15 Jun 23 6:29 PM. 15 Jun

मुखर्जी नगर आगजनी में 15 छात्र घायल, 2 की हालत गंभीर

दिल्ली के मुखर्जी नगर की एक बिल्डिंग में आग लगने की घटना पर कोचिंग सेंटर के सीईओ शिवेश मिश्रा ने कहा कि आग कोचिंग सेंटर के अंदर नहीं लगी. कोचिंग सेंटर के नीचे बेसमेंट बिजली विभाग के पास है, जिसमें कई मीटर लगे हैं. बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर मीटर में ब्लास्ट हुआ और नीचे से ऊपर धुंआ गया. इस दौरान बच्चे घबरा गए. सारे बच्चों को रेस्क्यू किया गया. कुछ बच्चों ने तार के सहारे निकलने की कोशिश की. 15 बच्चों को चोटें आई हैं. 2 बच्चों को ज्यादा चोट आई है.

11:59 PM. 15 Jun 23 6:29 PM. 15 Jun

राजस्थान के गंगानगर में भारत-पाक सीमा पर दो किलो हेरोइन बरामद

राजस्थान के गंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस ने गुरुवार को कैलाश पोस्ट के पास दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. थानाधिकारी फूलचंद ने बताया कि सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार रात को पाकिस्तान की ओर से भारत की सीमा में एक ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. सीमा सुरक्षा बल द्वारा की गई गोलीबारी के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान सीमा में लौट गया. उन्होंने बताया कि गुरुवार को कैलाश पोस्ट के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में चलाये गये सर्च ऑपरेशन में दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई है. उन्होंने बताया कि आसपास के इलाके में अब भी तलाश अभियान जारी है.

11:59 PM. 15 Jun 23 6:29 PM. 15 Jun

कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री का आरोप, सिद्धरमैया की सरकार हिंदुओं के खिलाफ

कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि वे (कांग्रेस) मुसलमानों के वोट चाहते हैं, सिद्धरमैया की सरकार हिंदुओं के खिलाफ है. वे हिजाब को फिर से पेश कर सकते हैं. वे अल्पसंख्यकों के वोटों को आकर्षित करना चाहते हैं और हर चीज का राजनीतिकरण करना चाहते हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Live: हैदराबाद में आज से शुरू होगी जी-20 की बैठक. चक्रवात बिपरजॉय की वजह से गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई भीषण बारिश. वॉशिंगटन स्थित यूएस कैपिटल हिल में पहली बार आयोजित किया गया हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला में जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है. लव जिहाद के कथित मामलों को लेकर उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >