Breaking News: अमित शाह बिहार दौरे पर 29 जून को मुंगेर में करेंगे जनसभा

Breaking News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात से बचाव की तैयारियों को लेकर हाई लेवल बैठक की. पीएम मोदी ने गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल से फोन पर बात कर के चक्रवात बिपरजॉय के बारे में जानकारी ली. सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास आज मालगाड़ी (दमदिम-एनजेपी-चिल्हाटी) के दो वैगन डिरेल हो गये. यह घटना सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर हुई. बहाली का काम दोपहर 2:17 बजे पूरा हुआ. धनशोधन के एक मामले में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को सत्र न्यायालय ने 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Live Updates
4:17 AM. 15 Jun 23 10:47 PM. 14 Jun

अमित शाह बिहार दौरे पर 29 जून को मुंगेर में करेंगे जनसभा

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर जाने वाले हैं, वे 29 जून को मुंगेर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झंझारपुर में जनसभा करेंगे.

4:17 AM. 15 Jun 23 10:47 PM. 14 Jun

कोलकाता एयरपोर्ट पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल (कोलकाता) एयरपोर्ट के अंदर आग लगने की खबर सामने आ रही है. विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

4:17 AM. 15 Jun 23 10:47 PM. 14 Jun

बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्य ने एचडी देवेगौड़ा से मुलाकात की

भाजपा नेता और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्य ने भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व पीएम और जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा से मुलाकात की और पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की. एचडी देवेगौड़ा ने नमो विद्यानिधि छात्रवृत्ति कार्यक्रम के 10 छात्रों को 10,000 रुपये का छात्रवृत्ति चेक भी सौंपा.

4:17 AM. 15 Jun 23 10:47 PM. 14 Jun

बहुत जल्द हो सकते हैं लोकसाभ चुनाव, नीतीश कुमार ने दिये संकेत

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि (लोकसभा) चुनाव जल्दी कराए जाने चाहिए. मतदान जल्दी करा लिया जाए तो बेहतर है. कोई नहीं जानता कि चुनाव कब होंगे, इसलिए मैं इसे जल्द से जल्द कराने का अनुरोध करता हूं.

4:17 AM. 15 Jun 23 10:47 PM. 14 Jun

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प, 2 घायल, 18 लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कैनिंग में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई. भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया. कैनिंग अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिबाकर दास ने कहा, मैं भी घायल हो गया था. कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। 2 लोग घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. हमने 17-18 लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना की जांच की जा रही है.

4:17 AM. 15 Jun 23 10:47 PM. 14 Jun

एनआईए ने पीएफआई के मास्टर ट्रेनर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के मास्टर हथियार ट्रेनर को निजामाबाद आतंकी साजिश मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो कर्नाटक में एक मान्य पहचान के तहत रह रहा है.

मुख्य बातें

Breaking News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात से बचाव की तैयारियों को लेकर हाई लेवल बैठक की. पीएम मोदी ने गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल से फोन पर बात कर के चक्रवात बिपरजॉय के बारे में जानकारी ली. सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास आज मालगाड़ी (दमदिम-एनजेपी-चिल्हाटी) के दो वैगन डिरेल हो गये. यह घटना सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर हुई. बहाली का काम दोपहर 2:17 बजे पूरा हुआ. धनशोधन के एक मामले में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को सत्र न्यायालय ने 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >