Breaking News : कारगिल विजय दिवस समारोह में भाग लेंगे राष्ट्रपति और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

Breaking News LIVE Updates, 25 July 2021: पेगासस मामले की SIT जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दूसरी याचिका दाखिल की गयी है. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर. मन की बात में पीएम मोदी का संबोधिन. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:19 AM. 26 Jul 21 10:49 PM. 25 Jul

कारगिल विजय दिवस समारोह में भाग लेंगे राष्ट्रपति और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत

लद्दाख के द्रास में कल कारगिल विजय दिवस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और चीफ आॅफ डिफेंस स्टाॅफ जनरल बिपिन रावत शामिल होंगे.

4:19 AM. 26 Jul 21 10:49 PM. 25 Jul

सिक्किम में भूकंप के झटके

सिक्किम में आज रात पौने नौ बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता 4.0 नापी गयी.

4:19 AM. 26 Jul 21 10:49 PM. 25 Jul

तेलंगाना का रुद्रेश्वर मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर की सूची में शामिल

तेलंगाना का आठ सौ साल पुराना शिव मंदिर जिसे रुद्रेश्वर मंदिर के रूप में जाना जाता है उसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है. वह भारत का 39 वां धरोहर है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है.

10:28 PM. 25 Jul 21 4:58 PM. 25 Jul

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आये कुल 66 नये मामले, दो की मौत

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 66 नये मामले सामने आये हैं जबकि दो की मौत हुई है, जबकि 72 लोग स्वस्थ हुए हैं.

10:28 PM. 25 Jul 21 4:58 PM. 25 Jul

बनारस एयरपोर्ट पर मुकेश सहनी को नजरबंद किया गया

बिहार के मंत्री मुकेश सहनी को बनारस एयरपोर्ट पर नजरबंद किया गया है, वे वहां फूलन देवी की प्रतिमा का अनावरण करने गये थे, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली.

10:28 PM. 25 Jul 21 4:58 PM. 25 Jul

कल्याण सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं, वेंटिलेटर पर रखा गया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, इस बात की जानकारी पीजीआई की ओर से दी गयी है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates, 25 July 2021: पेगासस मामले की SIT जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दूसरी याचिका दाखिल की गयी है. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर. मन की बात में पीएम मोदी का संबोधिन. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >