Breaking News : श्रीनगर के अवंतीपोरा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला

Breaking News Live Updates : पश्‍चिम बंगाल (west bengal news) में चुनावी सरगर्मी तेज है. भाजपा (BJP) में शामिल हुए बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (mithun chakraborty ) आज पहली बार बंगाल में प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे. इधर कोरोना का संक्रमण (Coronavirus in India,Lockdown) देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर कोरिया ने जापान के पास समुद्र में दो बलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं. दमोह के एक बस स्टैंड में आग लगने से सात बसें जल गईं. भारत- पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज जल्द हो सकती है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
11:15 PM. 25 Mar 21 5:45 PM. 25 Mar

श्रीनगर के अवंतीपोरा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला

श्रीनगर के अवंतीपोरा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला किये जाने की सूचना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में तीन जवान घायल हुए हैं.

11:15 PM. 25 Mar 21 5:45 PM. 25 Mar

सचिन वाजे को एनआईए कोर्ट के सामने पेश किया गया

सचिन वाजे को एनआईए कोर्ट के सामने पेश किया गया

7:53 PM. 25 Mar 21 2:23 PM. 25 Mar

बंगाल में ना मां सु​रक्षित है, ना माटी और ना मानुष

पश्चिम बंगाल के जॉयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ममता दीदी ने जब पहला चुनाव लड़ा था उस समय मां, माटी, मानुष की सुरक्षा की बात कही थी. 10 वर्षों का समय गुजरा है, बंगाल में ना मां सु​रक्षित है, ना माटी और ना मानुष.. ममता दीदी ने बंगाल में अजीबोगरीब हालात पैदा कर रखे हैं, उनके भाषण में भी हिंसा होती है. उन्होंने कहा कि ममता दीदी इस बंगाल को कहां ले गईं, आज सारा हिन्दुस्तान नवीन शताब्दी में जी रहा है लेकिन हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है. 35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही और 10 वर्षों तक ममता दीदी की जो सरकार है, उसके कारण ऐसा हो रहा है.

7:53 PM. 25 Mar 21 2:23 PM. 25 Mar

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में उनके स्थानांतरण को चुनौती दी और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की.

7:53 PM. 25 Mar 21 2:23 PM. 25 Mar

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के बाहर फायरिंग

बदमाशों ने अपने साथी को छ़ुड़ाने के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के बाहर फायरिंग की है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के मारे जाने की खबर है जबकि दूसरा घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि बदमाश अपने साथी को छ़ुड़ाकर ले गये.

7:53 PM. 25 Mar 21 2:23 PM. 25 Mar

हर किसान के खाते में एक साथ 18,000 रुपये भेजने का काम भाजपा करेगी : अमित शाह

पुरुलिया में गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने तय किया है कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनती है तो हर किसानों के खाते में एक साथ 18,000 रुपये भेजने का काम भाजपा करेगी.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : पश्‍चिम बंगाल (west bengal news) में चुनावी सरगर्मी तेज है. भाजपा (BJP) में शामिल हुए बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (mithun chakraborty ) आज पहली बार बंगाल में प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे. इधर कोरोना का संक्रमण (Coronavirus in India,Lockdown) देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर कोरिया ने जापान के पास समुद्र में दो बलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं. दमोह के एक बस स्टैंड में आग लगने से सात बसें जल गईं. भारत- पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज जल्द हो सकती है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >