Breaking News: राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी को किसान पूरी तरह समझ चुके हैं, वे उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं

Breaking News Live update: किसान आंदोलन (Kisan Andolan) का आज 29वां दिन है. किसान अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. पीएम मोदी विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को आज संबोधित करेंगे. नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर मेघालय ने ब्रिटेन के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

6:04 PM. 24 Dec 20 6:04 PM. 24 Dec

पीएम मोदी को किसान पूरी तरह समझ चुके हैं

राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी को किसान पूरी तरह समझ चुके हैं, वे कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं

6:04 PM. 24 Dec 20 6:04 PM. 24 Dec

सरकार को नया कृषि कानून वापस लेना ही होगा- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है, सरकार को नया कृषि कानून वापस लेना ही होगा

5:05 PM. 24 Dec 20 5:05 PM. 24 Dec

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व भारती का गुरुदेव का विजन ही आत्मनिर्भर भारत का सार हैं. विश्वभारती यूनिवर्सिटी टैगोर के सपनों को पूरा करने की ऊर्जा देती है. गुरुदेव की विश्वभारती यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रवाद की नई तस्वीर सामने रखी.

4:40 PM. 24 Dec 20 4:40 PM. 24 Dec

विश्व भारती विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह

विश्व भारती विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह, पीएम मोदी कर रहे हैं संबोधित

4:40 PM. 24 Dec 20 4:40 PM. 24 Dec

पकड़े गए अल-बदर के 4 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए अल-बदर के 4 आतंकी.

4:40 PM. 24 Dec 20 4:40 PM. 24 Dec

मनरेगा मजदूरों को पेंशन के साथ आवास की सुविधा

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब मनरेगा मजदूरों को भी मिलेगी पेंशन और आवास की सुविधा (टीवी न्यूज)

4:40 PM. 24 Dec 20 4:40 PM. 24 Dec

दर्जन भर छात्रों को ट्रक ने कुचला

यूपी के महोबा में दर्जन भर छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत, चार की हालत गंभीर, सभी छात्र कोचिंग में पढ़ने जा रहे थे.

4:40 PM. 24 Dec 20 4:40 PM. 24 Dec

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, आशंका है कि दो से तीन की संख्या में छिपे हो सकते हैं आतंकी

4:40 PM. 24 Dec 20 4:40 PM. 24 Dec

असम में भूकंप के झटके

असम में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई तीव्रता

4:40 PM. 24 Dec 20 4:40 PM. 24 Dec

विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे

1:15 PM. 24 Dec 20 1:15 PM. 24 Dec

गंगा पाथ-वे पर अगस्त से दौड़ेंगी गाड़ियां

राजधानी में गंगा नदी के किनारे दीघा से दीदारगंज तक गंगा पथ परियोजना का काम दिसंबर, 2022 तक पूरा हो जायेगा. दीघा से गांधी घाट तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले आठ महीने बाद अगस्त, 2021 तक दीघा से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के बीच वाहनों का आवागमन शुरू हो जायेगा.

1:15 PM. 24 Dec 20 1:15 PM. 24 Dec

झारखंड के किसानों का 50 हजार तक का कृषि ऋण होगा माफ

झारखंड के किसानों के लिए हेमंत सोरेन सरकार बड़ी सौगात लाई है. किसानों के 50 हजार रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने की सरकार ने घोषणा कर दी है. ‘कृषि ऋण माफी योजना’ के तहत सरकार ने 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की है. ऋण माफी की यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इसमें कोई पदाधिकारी शामिल नहीं होगा.

1:15 PM. 24 Dec 20 1:15 PM. 24 Dec

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News Live update: किसान आंदोलन (Kisan Andolan) का आज 29वां दिन है. किसान अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. पीएम मोदी विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को आज संबोधित करेंगे. नए कोरोना स्ट्रेन को लेकर मेघालय ने ब्रिटेन के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >