Breaking News: कल सुबह से 15 अगस्त का कार्यक्रम समाप्त होने तक लाल किले में प्रवेश बंद
Copied link
Breaking News LIVE Updates,20 July : संसद के monsoon session का आज दूसरा दिन है. पेगासस मुद्दे पर हो सकता है हंगामा. देश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 30 हजार से कम केस. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ..
4:08 AM. 21 Jul 214:08 AM. 21 Jul
कल सुबह से 15 अगस्त का कार्यक्रम समाप्त होने तक लाल किले में प्रवेश बंद
कल सुबह से 15 अगस्त का कार्यक्रम समाप्त होने तक लाल किले में प्रवेश बंद कर दिया गया है. यह जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से दी गयी है.
4:08 AM. 21 Jul 214:08 AM. 21 Jul
देश में अबतक दिये गये 41.52 करोड़ वैक्सीन डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी कि देश में अबतक 41.52 करोड़ वैक्सीन डोज दिये जा चुके हैं. आज देश में कुल 31.79 लाख डोज दिये गये
4:08 AM. 21 Jul 214:08 AM. 21 Jul
CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 22 के बाद घोषित होंगे
CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 22 के बाद घोषित होंगे. इस संबंध में बोर्ड ने आज संबंद्ध स्कूलों को पत्र लिखा है.
9:58 PM. 20 Jul 219:58 PM. 20 Jul
पंजाब में 10वीं से 12वीं तक के लिए 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल
पंजाब में 10वीं से 12वीं तक के लिए 26 जुलाई से स्कूल खुलेंगे. इसके लिए पंजाब सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है. स्कूल के स्टॉफ और टीचर्स के लिए वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा.
9:58 PM. 20 Jul 219:58 PM. 20 Jul
हंगामे के बाद लोकसभा 22 जुलाई तक के लिए स्थगित
हंगामे के बाद लोकसभा 22 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. 21 जुलाई को बकरीद की छुट्टी है.
9:58 PM. 20 Jul 219:58 PM. 20 Jul
राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
पोर्नोग्राफी कंटेंट मामले में राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
कोरोना वॉरियर्स को श्रद्धांजलि
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोरोना वॉरियर्स को दी श्रद्धांजलि
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
यूपी के सीएम योगी ने विपक्ष पर किया बड़ा हमला
यूपी के सीएम योगी ने विपक्ष पर किया बड़ा हमला किया है. सीएम योगी ने कहा है कि, विपक्ष ने अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है.
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
किसानों ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिखाए काले झंडे
नवांशहर के पास किसानों ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को दिखाए काले झंडे.(आजतक न्यूज)
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
लोकसभा दोपहर दो बजे तक स्थगित
पेगासस जासूसी पर संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा दोपहर दो बजे तक स्थगित. महज 4 मिनट की कार्यवाही के बाद लोकसभा को स्थगित कर दिया गया. वहीं राज्यसभा भी 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गया है.
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
पेगासस जासूसी पर संसद में जोरदार हंगामा
पेगासस जासूसी पर संसद में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने अपनाए आक्रामक तेवर
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
कांग्रेस आरोपों की राजनीति करती है
दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी सहित अन्य मंत्री और सांसद बैठक कर रहे हैं. बैठक में संसद के मॉनसून सत्र की रणनीति को लेकर हो रही चर्चा हो रही है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस आरोपों की राजनीति करती है.
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
बीजेपी संसदीय दल की बैठक
दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू, संसद के मॉनसून सत्र की रणनीति को लेकर हो रही चर्चा. पीएम मोदी भी हैं शामिल.
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
121 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स
121 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स, लाल निशान में एक बार फिर शेयर बाजार
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर बुलाई सर्वदलीय बैठक, वैक्सीन-टीकाकरण पर होगी चर्चा
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
देश में बीते 24 घंटे में 30,093 नए कोरोना केस
देश में बीते 24 घंटे में 30,093 नए कोरोना केस, 42,254 मरीज हुए ठीक
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
22 जुलाई को राजभवनों तक विरोध मार्च
कांग्रेस कल सभी राज्यों में ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. पार्टी की राज्य इकाइयां देश भर में 22 जुलाई को राजभवनों तक विरोध मार्च करेंगी. (एएनआई)
7:52 PM. 20 Jul 217:52 PM. 20 Jul
बीजेपी का बढ़ेगा कुनबा
बीजेपी का बढ़ेगा कुनबा, मणिपुर कांग्रेस के 8 विधायक आज हो सकते हैं पार्टी में शामिल. (आजतक न्यूज)
12:50 PM. 20 Jul 2112:50 PM. 20 Jul
पेगासस प्रोजेक्ट को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेगासस प्रोजेक्ट को लेकर आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है. आज इस मद्दे पर जोरदार हंगामा होने की उम्मीद हैं
12:50 PM. 20 Jul 2112:50 PM. 20 Jul
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक बयान जारी किया है कि, फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई में अश्लील फिल्मों के निर्माण और उन्हें कुछ ऐप्स के माध्यम से अपलोड करने का मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है.
12:50 PM. 20 Jul 2112:50 PM. 20 Jul
बच्चों की इम्युनिटी मजबूत है स्कूल खुल जाने चाहिए- रणदीप गुलेरिया
एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि देश को एक बार स्कूलों को खोलने पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं अब समय आ गया है जबकि हमें स्कूलों को फिर से खोलने पर सहमत हो जाना चाहिए.
12:50 PM. 20 Jul 2112:50 PM. 20 Jul
नीतीश कुमार बोले- पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने पर करेंगे विचार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दाम पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसे कम करने पर विचार करेंगे. पहले राज्य में और फिर केंद्र से भी इसके लिए बात करेंगे. उन्होंने कहा कि अब तक इसकी बढ़ी हुई कीमतों पर विशेष तौर पर ध्यान नहीं दिया था. लेकिन, अब पहले बिहार में आपस में इस पर बातचीत करके उचित निर्णय लेंगे. इसके बाद केंद्र से भी इस मामले को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा.
12:50 PM. 20 Jul 2112:50 PM. 20 Jul
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Updates,20 July : संसद के monsoon session का आज दूसरा दिन है. पेगासस मुद्दे पर हो सकता है हंगामा. देश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 30 हजार से कम केस. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ..