Breaking News : चिल्ला बार्डर को खोला गया, किसानों के प्रदर्शन के कारण था बंद

Breaking News Live Updates : कोरोना का संक्रमण देश में लगातार फैलता जा रहा है. महाराष्‍ट्र के बाद दिल्ली (Coronavirus in maharashtra and delhi) में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. रणबीर कपूर के बाद फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं. इधर बंगाल चुनाव(West Bengal Vidhan Sabha Elections 2021) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:54 AM. 3 Apr 21 10:24 PM. 2 Apr

हेमंत बिस्वा सरमा पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगाया

भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा दिया है वे अगले 48 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पायेंगे.

3:54 AM. 3 Apr 21 10:24 PM. 2 Apr

चिल्ला बार्डर को खोला गया, किसानों के प्रदर्शन के कारण था बंद

चिल्ला बार्डर को खोला गया, किसानों के प्रदर्शन के कारण था बंद

8:27 PM. 2 Apr 21 2:57 PM. 2 Apr

रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी आइसोलेशन में गयीं

रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी आइसोलेशन में गयीं.

7:26 PM. 2 Apr 21 1:56 PM. 2 Apr

प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द

प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द हो गया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी है. प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है. मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी. इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं.

7:26 PM. 2 Apr 21 1:56 PM. 2 Apr

असम: ईवीएम विवाद के बाद एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान के आदेश

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को असम के रतबारी विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया. यहां मतदान के बाद जिस वाहन में निर्वाचन अधिकारी ईवीएम को लेकर गए, वह कथित तौर पर भाजपा के एक उम्मीदवार का था.चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि निर्वाचन अधिकारी और तीन अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

6:15 PM. 2 Apr 21 12:45 PM. 2 Apr

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में मदुरै रैली में कहा कि

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में मदुरै रैली में कहा कि अन्नाद्रमुक के संस्थापक दिवंगत एम जी रामचंद्रन का समावेशी एवं समृद्ध समाज का दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस और DMK के पास बात करने के लिए कोई एजेंडा नहीं है लेकिन उन्हें अपने झूठ बोलने पर काबू करना चाहिए क्योंकि लोग बेवकूफ नहीं हैं. कांग्रेस-DMK खुद को तमिल संस्कृति के ​इकलौते संरक्षक के रूप में दिखाते रहते हैं लेकिन तथ्य कुछ और ही कहते हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : कोरोना का संक्रमण देश में लगातार फैलता जा रहा है. महाराष्‍ट्र के बाद दिल्ली (Coronavirus in maharashtra and delhi) में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. रणबीर कपूर के बाद फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं. इधर बंगाल चुनाव(West Bengal Vidhan Sabha Elections 2021) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >