Breaking News: यास तूफान के कारण मारे गये लोगों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देगी बिहार सरकार
Copied link
Breaking News update: यास तूफान (Cyclone Yaas) से प्रभावित इलाकों का आज पीएम मोदी एरियल सर्वे करेंगे. तूफान से हुए नुक्सान की समीक्षा बैठ कभी लेंगे पीएम मोदी. 12वीं बोर्ड की परीक्षा (12th Board Examination) रद्द होगी या नहीं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज होगी सुनवाई. जीएसटी काउंसिल के फैसलों की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी जानकारी. वहीं, मेहुल चोकसी को दूसरे देश भेजा जाए या नहीं, डोमिनिका की अदालत में आज सुनवाई. देश में कोरोना के आंकड़े (Coronavirus in India) में कमी आयी है, लेकिन ब्लैक फंगस (black fungus) के बढ़ते मामले ने बढ़ा दी हैं चिंताएं. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
4:08 AM. 29 May 214:08 AM. 29 May
यास तूफान के कारण मारे गये लोगों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देगी बिहार सरकार
यास तूफान के कारण मारे गये लोगों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देगी बिहार सरकार
4:08 AM. 29 May 214:08 AM. 29 May
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 424 और कर्नाटक में 401 लोगों की कोरोना से हुई मौत
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 424 और कर्नाटक में 401 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. वहीं महाराष्ट्र में 20,740 मामले सामने आये हैं, जबकि कर्नाटक में 22,823 केस सामने आये हैं.
4:08 AM. 29 May 214:08 AM. 29 May
GST कौंसिल की बैठक में छोटे करदाताओं को लेट फीस में राहत देने का किया गया फैसला
GST कौंसिल की बैठक में छोटे करदाताओं को लेट फीस में राहत देने का किया गया फैसला. इस संबंध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी.
4:08 AM. 29 May 214:08 AM. 29 May
तमिलनाडु में सात जून तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन
तमिलनाडु में सात जून तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन
4:08 AM. 29 May 214:08 AM. 29 May
GST कौंसिल की बैठक शुरू
GST कौंसिल की बैठक शुरू हो गयी है. बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं.
4:08 AM. 29 May 214:08 AM. 29 May
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1141 नये केस आये, 139 लोगों की हुई मौत
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1141 नये केस आये, 139 लोगों की हुई मौत
4:08 AM. 29 May 214:08 AM. 29 May
पीएम मोदी ने यास तूफान के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की
पीएम मोदी ने यास तूफान के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की
4:08 AM. 29 May 214:08 AM. 29 May
दिसंबर 2021 तक हर भारतवासी को कोरोना का टीका लग जायेगा
दिसंबर 2021 तक हर भारतवासी को कोरोना का टीका लग जायेगा, यह जानकारी आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी.
4:08 AM. 29 May 214:08 AM. 29 May
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है.
8:06 PM. 28 May 218:06 PM. 28 May
दिल्ली में खुला लॉकडाउन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है. हम हफ़्ते दर हफ़्ते जनता के सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे.
7:20 PM. 28 May 217:20 PM. 28 May
दिल्ली में 31 मई के बाद खोला जाएगा लॉकडाउन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 31 मई के बाद से धीरे-धीरे दिल्ली में खोला जाएगा लॉकडाउन,
7:20 PM. 28 May 217:20 PM. 28 May
नारद स्टिंग मामले में चारों आरोपियों को जमानत
नारद स्टिंग मामले में चारों आरोपियों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी जमानत.
6:30 PM. 28 May 216:30 PM. 28 May
योग गुरु स्वामी रामदेव के खिलाफ एफआईआर
बंगाल में योग गुरु स्वामी रामदेव के खिलाफ आईएमए ने दर्ज कराई एफआईआर
6:30 PM. 28 May 216:30 PM. 28 May
सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
6:30 PM. 28 May 216:30 PM. 28 May
जहरीली शराब से 11 की मौत
यूपी के अलीगढ़ में बढ़ा मौत का आंकड़ा, जहरीली शराब से अब तक 11 लोगों की मौत (टीवी न्यूज)
6:30 PM. 28 May 216:30 PM. 28 May
पीएम मोदी पहुंचे भुवनेश्वर
साइक्लोन यास से हुए नुकसान का जायजा लेने पीएम मोदी भुवनेश्वर पहुंच गए हैं.
6:30 PM. 28 May 216:30 PM. 28 May
12वीं बोर्ड परीक्षा पर सोमवार को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन को सीबीएसई, आईसीएसई बारहवीं की परीक्षा रद्द करने के निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई को सोमवार के लिए स्थगित कर दिया है.
4:25 PM. 28 May 214:25 PM. 28 May
केरल में 31 मई तक दस्तक देगा दक्षिणपश्चिम मानसून
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस ने कहा है कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पश्चिम और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के अधिकांश इलाकों में आगे बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि केरल में 31 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. भारतीय मानसून क्षेत्र में मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसकी बाद मानसूनी हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
3:56 PM. 28 May 213:56 PM. 28 May
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 266 अंकों की उछाल
2:11 PM. 28 May 212:11 PM. 28 May
रोहित करोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहलवान सागर हत्याकांड में सुशील कुमार का करीबी रोहित करोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अबतक 8 लोगों को गिरफ़्तारी हो चुकी है.
2:11 PM. 28 May 212:11 PM. 28 May
जीएसटी काउंसिल की बैठक
जीएसटी काउंसिल की बैठक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी अध्यक्षता
12:34 PM. 28 May 2112:34 PM. 28 May
पीएम मोदी करेंगे एरियल सर्वे
यास तूफान से मची तबाही का आज पीएम मोदी जायजा लेंगे. पीएम मोदी बंगाल और ओडिशा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी दोनों राज्यों के सीएम के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. पीएम मोदी पहले ओडिशा के प्रभावित इलाकों का सर्वे करेंगे. इसके बाद वो समीक्षा बैठक करेंगे. वहीं बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिलों के प्रभावित इलाकों का पीएम हवाई सर्वेक्षण करेंगे.
12:34 PM. 28 May 2112:34 PM. 28 May
गृह मंत्रालय ने बढ़ाई पाबंदियां
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश व्यापी कोरोना प्रतिबंधों को 30 जून तक बढ़ा दी है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने यह आदेश जारी किया है. बता दें, देश में कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में कमी आई है. लेकिन आंकड़े अभी भी डरा रहे हैं. वहीं, केंद्र की ओर से राज्यों को यह छूट दी गयी है कि वे अपने राज्य की स्थिति को देखते हुए इन पाबंदियों पर विचार कर सकते हैं. गौरतलब है कि 29 अप्रैल को जारी एक आदेश में गृहमंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए कई पाबंदी लगाने के आदेश जारी किये थे.
12:34 PM. 28 May 2112:34 PM. 28 May
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News update: यास तूफान (Cyclone Yaas) से प्रभावित इलाकों का आज पीएम मोदी एरियल सर्वे करेंगे. तूफान से हुए नुक्सान की समीक्षा बैठ कभी लेंगे पीएम मोदी. 12वीं बोर्ड की परीक्षा (12th Board Examination) रद्द होगी या नहीं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज होगी सुनवाई. जीएसटी काउंसिल के फैसलों की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी जानकारी. वहीं, मेहुल चोकसी को दूसरे देश भेजा जाए या नहीं, डोमिनिका की अदालत में आज सुनवाई. देश में कोरोना के आंकड़े (Coronavirus in India) में कमी आयी है, लेकिन ब्लैक फंगस (black fungus) के बढ़ते मामले ने बढ़ा दी हैं चिंताएं. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…