Breaking News : महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के चार हजार केस, सभी का होगा मुफ्त इलाज
Copied link
Breaking News update: कोरोना के नये वेरिएंट के को पहचानने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्रीक अल्फाबेट के हिसाब से इनका नामकरण किया है. इस कड़ी में भारत के B.1.617.2G/452R.V3 कोरोना वैरिएंट (Corona Virus Variants) का नाम डेल्टा वैरिएंट (Delta Variants) रखा गया है. एमपी के पूर्व मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना से निधन हो गया है. लॉकडाउन (Lockdown, Unlock) के दौरान दिल्ली पुलिस ने बनाया चालान काटने का रिकार्ड, पुलिस ने एक दिन में काटे 1 हजार चालान. और गुजरात में विदेश जाने वाले छात्रों को कोरोना वैक्सीनेशन में देने में दी जाएगी प्राथमिकता. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
3:46 AM. 2 Jun 2110:16 PM. 1 Jun
महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के चार हजार केस, सभी का होगा मुफ्त इलाज
महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के अभी चार हजार केस हैं. वहां के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि प्रदेश को ब्लैक फंगस मुक्त बनाने के लिए सभी का वहां मुफ्त इलाज किया जायेगा.
3:42 AM. 2 Jun 2110:12 PM. 1 Jun
झारखंड में अब 10 जून तक बढ़ा मिनी लॉकडाउन
झारखंड में अब 10 जून तक बढ़ा मिनी लॉक��ाउन बढ़ा दिया गया है. यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक के बाद लिया.
3:42 AM. 2 Jun 2110:12 PM. 1 Jun
सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द
सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द. यह जानकारी प्रधानमंत्री की बैठक के बाद समाने आयी है.
3:42 AM. 2 Jun 2110:12 PM. 1 Jun
12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर पीएम मोदी कर रहे हैं महत्वपूर्ण बैठक
12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर पीएम मोदी कर रहे हैं महत्वपूर्ण बैठक
3:42 AM. 2 Jun 2110:12 PM. 1 Jun
कोविशील्ड के डोज में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है
कोविशील्ड के डोज में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, इसके दो डोज ही लगेंगे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात स्पष्ट की.
3:42 AM. 2 Jun 2110:12 PM. 1 Jun
दिल्ली में कोरोना का संक्रमण घटा, पिछले 24 घंटे में सामने आये 623 केस, 62 लोगों की मौत
दिल्ली में कोरोना का संक्रमण घटा, पिछले 24 घंटे में सामने आये 623 केस, 62 लोगों की मौत
7:51 PM. 1 Jun 212:21 PM. 1 Jun
बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को शो कॉज नोटिस
बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. केंद्र ने 3 दिन में जवाब मांगा है.
7:51 PM. 1 Jun 212:21 PM. 1 Jun
इंदौर में गाड़ी पर बैठे-बैठे ही लोग लगवा रहे टीका
कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए प्रशासन ने मंगलवार से यहां तीन स्थानों पर विशेष केंद्र शुरू किए. इन केंद्रों में लोग अपनी गाड़ी पर बैठे-बैठे ही महामारी का टीका लगवा सकते हैं.
7:34 PM. 1 Jun 212:04 PM. 1 Jun
लोगों की आवाज हाईकमान तक पहुंचाने आया हूं
जो कुछ भी हाईकमान ने पार्टी के हित में पूछा उन्हें पूरी तरह से सजग कर दिया है. पंजाब के लोगों की आवाज हाईकमान तक पहुंचाने आया हूं, और मेरा पक्ष है कि पंजाब के लोगों की वित्तीय ताकत जो टैक्स के रूप में सरकार को जाती है वो लोगों तक वापस जानी चाहिए.
7:34 PM. 1 Jun 212:04 PM. 1 Jun
मेहुल चोकसी भारतीय, जल्द भेजा जाए भारत
डोमिनिका कोर्ट में ईडी ने कहा- मेहुल चोकसी भारतीय, जल्द भेजा जाए भारत (टीवी न्यूज)
7:34 PM. 1 Jun 212:04 PM. 1 Jun
आर्थिक कुप्रबंधन से अर्थव्यवस्था का यह हाल
जीडीपी को लेकर पी चिदंबरम ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से अर्थव्यवस्था का यह हाल हुआ है.
7:34 PM. 1 Jun 212:04 PM. 1 Jun
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, एम्स में हुए भर्ती
7:34 PM. 1 Jun 212:04 PM. 1 Jun
सुशील कुमार के आर्म्स लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सागर राणा की हत्या मामले में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार के आर्म्स लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है.
3:22 PM. 1 Jun 219:52 AM. 1 Jun
केंद्र से पूछे तीन सवाल
ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज पर राहुल गांधी ने केंद्र से पूछे तीन सवाल
3:22 PM. 1 Jun 219:52 AM. 1 Jun
काशी विश्वनाथ धाम में जर्जर भवन गिरा
वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में एक जर्जर भवन गिर गया है. हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं 2 लोगों की मौत हो गई है. (टीवी न्यूज)
2:00 PM. 1 Jun 218:30 AM. 1 Jun
मराठा समुदाय उठा सकता है कोटे का फायदा
सरकारी नौकरियों में EWS कोटे का मराठा समुदाय उठा सकता है फायदा
2:00 PM. 1 Jun 218:30 AM. 1 Jun
एमपी में आज से शुरू हेगी अनलॉक की प्रक्रिया
एमपी में आज से शुरू हेगी अनलॉक की प्रक्रिया
12:02 PM. 1 Jun 216:32 AM. 1 Jun
पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता का कोरोना से निधन
भोपाल में पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना से निधन हो गया है. (टीवी न्यूज)
12:02 PM. 1 Jun 216:32 AM. 1 Jun
छोटे लॉकडाउन की बड़ी मार
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण की रफ्तार की रोकथाम के लिए राज्यों में लगाए गए छोटे-छोटे लॉकडाउनों से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. आलम यह है कि राज्यों में लगाई गई पाबंदियों की वजह से वर्ष 2021 की जनवरी-मार्च की तिमाही के दौरान देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में केवल 1.6 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
12:02 PM. 1 Jun 216:32 AM. 1 Jun
8 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आलापन बने सीएम के सलाहकार
केंद्र और राज्य सरकार के विवादों के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय रिटायर हो गये हैं. केंद्र सरकार ने उन्हें पहले दिया गया तीन महीने का एक्सटेंशन देने से इनकार कर दिया है. वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आलापन बंद्योपाध्याय को सीएम का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया है. उनका कार्यकाल तीन साल का होगा.
12:02 PM. 1 Jun 216:32 AM. 1 Jun
झारखंड में 2022 तक नहीं बिकेंगे पान मसाले
झारखड की हेमंत सरकार ने पान मसालों की बिक्री और उपयोग पर एक साल के लिए और बैन बढ़ा दिया है. इससे पहले सरकार ने वर्ष 2020 में एक साल के लिए पान मसालों की ब्रिकी पर रोक लगा दी थी. बता दें, टेस्ट में 11 प्रमुख ब्रांड के पान मसालों में प्रतिबंधित मैग्नीशियम कार्बोनेट पाये जाने के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया था.
12:02 PM. 1 Jun 216:32 AM. 1 Jun
कोविड 19 बूस्टर डोज के लिए मॉडर्ना के साथ बातचीत जारी
दवा कंपनी सिप्ला ने भारत सरकार को बताया है कि वह मॉडर्ना कंपनी से कोविड 19 का बूस्टर डोज मंगाने के लिए उसे एक अरब डालर एडवांस देने की बातचीत के बेहद करीब पहुंच गया है. अबतक मिली जानकारी के अनुसार, सिप्ला कंपनी ने मॉडर्ना के साथ जल्द से जल्द आपूर्ति समझौता करने को लेकर सरकार से किसी नुकसान की स्थिति में क्षतिपूर्ति की शर्त से छूट सहित कई अन्य आश्वासन मांगे हैं जिनमें वैक्सीन के बूस्टर डोज की कीमत भी शामिल है.
12:02 PM. 1 Jun 216:32 AM. 1 Jun
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News update: कोरोना के नये वेरिएंट के को पहचानने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्रीक अल्फाबेट के हिसाब से इनका नामकरण किया है. इस कड़ी में भारत के B.1.617.2G/452R.V3 कोरोना वैरिएंट (Corona Virus Variants) का नाम डेल्टा वैरिएंट (Delta Variants) रखा गया है. एमपी के पूर्व मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना से निधन हो गया है. लॉकडाउन (Lockdown, Unlock) के दौरान दिल्ली पुलिस ने बनाया चालान काटने का रिकार्ड, पुलिस ने एक दिन में काटे 1 हजार चालान. और गुजरात में विदेश जाने वाले छात्रों को कोरोना वैक्सीनेशन में देने में दी जाएगी प्राथमिकता. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…