टेक्सास के ब्रायन शहर में गोलीबारी में एक बंदूकधारी को गोली मारकर हत्या, छह घायल
संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास के ब्रायन शहर में पुलिस एक औद्योगिक पार्क में शूटिंग के दौरान छह लोगों के घायल होने के बाद एक संदिग्ध की तलाश कर रही है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रायन शहर की इस गोलीबारी में एक बंदूकधारी व्यक्ति मारा गया है, जबकि छह घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि ब्रायन में बंदूकधारी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और इस गोलीबारी में कम से कम छह अन्य घायल हो गए हैं.
दिल्ली में 7400 से अधिक कोरोना के नए मामले मिलने से हड़कंप
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन के दौरान 7400 से अधिक कोरोना के नए मामले मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. उधर, दिल्ली के एक अस्पताल में 30 से अधिक डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. ये सभी डॉक्टर कोरोना का टीका लगवा चुके थे.
पूर्वी लद्दाख में आज भारत-चीन के सैन्य अधिकारियों की बातचीत होगी
भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच 11वें दौर की बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक पूर्वी लद्दाख के चिशुल में सुबह 10:30 बजे आयोजित की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नाइट कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है. एडीसीपी सेंट्रल लखनऊ ने बताया कि हमारे उच्च अधिकारी इस वक़्त सड़कों पर हैं. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. लोग अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें.