Breaking News : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव

Breaking News : 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (by election 2020 date) की घोषणा हो गयी है. 3 नवंबर को मतदान होंगे जबकि 10 नवंबर को गिनती होगी. देश में कोरोना मरीजों (coronavirus) की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते 24 घंटे में 70589 हजार नये केस सामने आए हैं. वहीं 776 से आधिक मरीजों की मौत हो चुकी है. इधर वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (sharad yadav) की तबीयत बिगड़ गई है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
9:59 PM. 29 Sept 20 9:59 PM. 29 Sept

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस बात की जानकारी वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के अकाउंट से ट्‌वीट करके दी गयी है.

8:16 PM. 29 Sept 20 8:16 PM. 29 Sept

कुवैत के शासक शेख सबा अल अहमद का निधन

कुवैत के शासक शेख सबा अल अहमद का निधन हो गया है. उनके उत्तराधिकारी उनके भाई हैं.

8:16 PM. 29 Sept 20 8:16 PM. 29 Sept

FTII के अध्यक्ष बनाये गये शेखर कपूर

FTII के अध्यक्ष बनाये गये शेखर कपूर. शेखर कपूर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं.

6:42 PM. 29 Sept 20 6:42 PM. 29 Sept

गुजरात के राजकोट में आया भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

गुजरात के राजकोट में मंगलवार दोपहर 3:49 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. इंस्टीट्यूट ऑफ सेयोगोलॉजिकल रिसर्च ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गयी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

5:32 PM. 29 Sept 20 5:32 PM. 29 Sept

बिहार के एक्टर अक्षत उत्कर्ष ने आत्महत्या की

मुंबई पुलिस ने आज कहा कि बिहार के एक्टर अक्षत उत्कर्ष ने आत्महत्या की है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

5:05 PM. 29 Sept 20 5:05 PM. 29 Sept

मनीष सिसौदिया को मिली अस्पताल से छुट्टी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है, वे 14 तारीख से अस्पताल में भरती थे. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी और फिर वे डेंगू के शिकार भी हो गये थे.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई. मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा. 10 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे. जबकि 16 अक्टूबर को नामांकन करने की अंतिम तारीख होगी.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव नहीं कराने का फैसला

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक की 56 सीटों पर 3 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव होंगे जबकि बिहार के साथ 10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा. चुनाव आयोग ने अभी असम, केरल, तमिनलनाडु, पश्चिम बंगाल में उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गयी है. 3 नवंबर को मतदान होंगे जबकि 10 नवंबर को गिनती होगी.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने किसान आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर जलाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. पीएम ने कहा कि किसान जिन उपकरणों की पूजा करते हैं, विपक्ष के कुछ लोग उन उपकरणों को जला रहे हैं. पीएम ने कहा कि ऐसा करके विपक्ष किसान को अपमानित कर रही है. पीएम मोदी नमामि गंगे परियोजना के तहत एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की हालत नाज़ुक

वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. जानकारी के अनुसार, शरद यादव की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में नमामि गंगे के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ​वीडियो कांफ्रेंसिंग के ​जरिए नमामि गंगे योजना के तहत उत्तराखंड में 6 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ही प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के लोगो का भी अनावरण किया.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

बिहारवासियों को संबोधित करेंगे RLSP अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

महागठबंधन में नाराज चल रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा आज बड़ा एलान कर सकते हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मंगलवार को दोपहर में पटना में प्रेस वार्ता कर मीडिया और पार्टी के समर्पित साथियों के साथ-साथ बिहारवासियों को संबोधित करूंगा.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक का उछाल

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और टीसीएस, इंफोसिस तथा एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंकों से अधिक की बढ़त हुई.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 70,589 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 70,589 नए मामले सामने आए और 776 मौतें हुईं.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

असम में कोरोना वायरस से 12 और लोगों की मौत, 3,644 नए मामले

असम में कोरोना वायरस से 12 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 667 हो गई और 3,644 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 1,73,629 हो गए.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 लाख हुई

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 लाख हुई.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

पुंछ में LoC पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

पुंछ में LoC पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई है.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

दुनियाभर में अब तक 33,230,260 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

दुनियाभर में अब तक 33,230,260 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

उपचुनाव का ऐलान

चुनाव आयोग 64 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान करेगा.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

बेरमो-दुमका उपचुनाव की आज हो सकती है घोषणा

झारखंड में विधानसभा की दो रिक्त सीटों दुमका और बेरमो के उपचुनाव की आज घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग ने झारखंड की दोनों सीटों के साथ विभिन्न राज्यों में भी रिक्त पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तिथियों की घोषणा 29 सितंबर को करने के संकेत दिये हैं.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

तीन सदस्यीय टीम आज से बिहार का दौरा

बिहार चुनाव को लेकर आयोग की तीन सदस्यीय टीम आज से बिहार का दौरा करेगी.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

उत्तराखंड में 6 मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड में 6 मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे.

2:32 PM. 29 Sept 20 2:32 PM. 29 Sept

महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी पर सुनवाई करेगा.

7:43 AM. 29 Sept 20 7:43 AM. 29 Sept

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर सुनवाई

मुंबई हाई कोर्ट में मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके भाई शौविक, सुशांत सिंह के पूर्व कर्मचारी सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और ड्रग पेडलर बाशित परिहार की जमानत पर सुनवाई होनी है.

7:43 AM. 29 Sept 20 7:43 AM. 29 Sept

देश में कोरोना मरीजों की संख्या

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते 24 घंटे में 82 हजार नये केस सामने आए हैं. वहीं 1000 से आधिक मरीजों की मौत हो चुकी है. बता दें कि देश में सितंबर के अंतिम हफ्ते में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई है. हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या में जरूर बढ़ोतरी हुई है.

7:43 AM. 29 Sept 20 7:43 AM. 29 Sept

चिराग को मिला 27 सीटों का आफर

दिल्ली में डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा ने लोजपा को 27 सीटों का नया प्रस्ताव दिया. सोमवार की शाम लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे. माना जा रहा है कि भाजपा ने लोजपा को 27 सीटों की पेशकश की है. सूत्र बताते हैं कि चिराग ने पार्टी नेताओं से विचार करने की बात कही है. दल के दूसरे बड़े नेता सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बुधवार तक लोजपा अपना अंतिम निर्णय ले लेगी.

7:43 AM. 29 Sept 20 7:43 AM. 29 Sept

RCB ने Mumbai को सुपर ओवर में हराया

एबी डिविलियर्स के कमाल और नवदीप सैनी की सुपर ओवर में की गयी कसी हुई गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को यहां रोमांच से भरे बड़े स्कोर वाले मैच में मुंबई इंडियन्स पर जीत दर्ज करके इंडियन सुपर लीग (आईपीएल) में दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किये.

7:43 AM. 29 Sept 20 7:43 AM. 29 Sept

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News : 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (by election 2020 date) की घोषणा हो गयी है. 3 नवंबर को मतदान होंगे जबकि 10 नवंबर को गिनती होगी. देश में कोरोना मरीजों (coronavirus) की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते 24 घंटे में 70589 हजार नये केस सामने आए हैं. वहीं 776 से आधिक मरीजों की मौत हो चुकी है. इधर वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (sharad yadav) की तबीयत बिगड़ गई है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >