Breaking News: ​सात फरवरी को पीएम मोदी बंगाल जायेंगे

Breaking News LIVE Updates : दिल्ली में पिछले दो महीने से किसान आंदोलन लगातार जारी है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि हमारी सरकार किसानों से बातचीत के ज़रिए मसला सुलझाने की कोशिश कर रही है. कोरोना से लड़ाई में भारत के लिए अच्छी खबर है कि एक और कोरोना वैक्सीन जून तक देश में आ सकती है. दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर विस्फोट के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और जांच जारी है. पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए संवाद करेंगे. वहीं बंगाल चुनाव के मद्देनजर स्मृति ईरानी आज हावड़ा में करेंगी रैली, अमित शाह भी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

11:25 PM. 31 Jan 21 11:25 PM. 31 Jan

​सात फरवरी को पीएम मोदी बंगाल जायेंगे

​सात फरवरी को पीएम मोदी बंगाल जायेंगे

6:33 PM. 31 Jan 21 6:33 PM. 31 Jan

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई. इमारत जर्जर हालत में थी और पहले खाली कर दी गई थी.किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

6:33 PM. 31 Jan 21 6:33 PM. 31 Jan

वी.के.​शशिकला बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं.

6:33 PM. 31 Jan 21 6:33 PM. 31 Jan

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली एंजियोप्लास्टी के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज हुए.

6:33 PM. 31 Jan 21 6:33 PM. 31 Jan

देश में अब तक 37 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोराना के 13,052 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,46,183 हुई. 127 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,274 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,784 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,04,23,125 है. वहीं देश में कुल 37,44,334 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

12:56 PM. 31 Jan 21 12:56 PM. 31 Jan

पीएम आज करेंगे ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो पर ‘मन की बात’ करेंग‍े. 31 जनवरी को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ संवाद करेंगे. बता दें कि पीएम की मन की बात का यह 73वां कार्यक्रम है. वहीं देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच पीएम इस कार्यक्रम में बात करेंगे.

12:35 PM. 31 Jan 21 12:35 PM. 31 Jan

महाराष्ट्र के हिंगोली में आया भूकंप

महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इस बात की जाकारी देते हुए बताया कि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. हिंगोली में भूकंप के झटके रात के करीब 12.41 बजे किए गए. वहीं भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकासन की कोई खबर नहीं है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : दिल्ली में पिछले दो महीने से किसान आंदोलन लगातार जारी है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि हमारी सरकार किसानों से बातचीत के ज़रिए मसला सुलझाने की कोशिश कर रही है. कोरोना से लड़ाई में भारत के लिए अच्छी खबर है कि एक और कोरोना वैक्सीन जून तक देश में आ सकती है. दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर विस्फोट के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और जांच जारी है. पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए संवाद करेंगे. वहीं बंगाल चुनाव के मद्देनजर स्मृति ईरानी आज हावड़ा में करेंगी रैली, अमित शाह भी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >