Breaking News: ट्रैक्टर रैली से पहले आज शाम पांच बजे गृहमंत्री अमित शाह करेंगे बैठक
Copied link
Breaking News Live Updates : दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली की इजाजत मिल गयी है. मुंबई के आजाद मैदान में किसानों के आंदोलन में शामिल होंगे शरद पवार. दिल्ली हाईकोर्ट में आज वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी मामले में सुनवाई होगी. इजराइल ने अबू धाबी और यूएई ने तेल अवीव में खोला दूतावास. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
11:34 PM. 25 Jan 2111:34 PM. 25 Jan
सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत राजोआना की मौत की सजा खत्म करने पर फैसला करने के लिए केंद्र सरकार को दो हफ्ते का वक्त दिया
ट्रैक्टर रैली से पहले आज शाम पांच बजे गृहमंत्री अमित शाह करेंगे बैठक
ट्रैक्टर रैली से पहले आज शाम पांच बजे गृहमंत्री अमित शाह बैठक करेंगे जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर सहित कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे.
8:52 PM. 25 Jan 218:52 PM. 25 Jan
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल चुनाव से संबंधित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल चुनाव से संबंधित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
8:52 PM. 25 Jan 218:52 PM. 25 Jan
बंबई हाईकोर्ट ने मनी लॉड्रिंग मामले में यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की जमानत याचिका खारिज की
बंबई हाईकोर्ट ने मनी लॉड्रिंग मामले में यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की जमानत याचिका खारिज की
8:52 PM. 25 Jan 218:52 PM. 25 Jan
दिल्ली हाईकोर्ट में व्हाट्सएप की नयी प्राइवेसी पॉलिसी पर सुनवाई जारी
दिल्ली हाईकोर्ट में व्हाट्सएप की नयी प्राइवेसी पॉलिसी पर सुनवाई जारी, कोर्ट ने कहा- फोन में व्हाट्सएप डाउनलोड करना अनिवार्य नहीं, ये स्वैच्छिक है.
4:41 PM. 25 Jan 214:41 PM. 25 Jan
एलएसी पर भारत- चीन सैनिकों के बीच झड़प
पिछले हफ्ते एलएसी पर भारत- चीन सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. जिसमें चीन के 20 सैनिक घायल हुए थे. भारत के भी चार जवान हुए थे घायल. एलएसी पार करने की फिराक में ते चीनी सैनिक. भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पीछे हटे चीनी सैनिक. (टीवी रिपोर्ट)
4:41 PM. 25 Jan 214:41 PM. 25 Jan
गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंच रहे ट्रैक्टर
गणतंत्र दिवस पर कल होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली से पहले गाज़ीपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर पहुंच रहे हैं.
4:41 PM. 25 Jan 214:41 PM. 25 Jan
जयपुर में आज ट्रैक्टर रैली
जयपुर में आज किसानों के समर्थन में हो रही है ट्रैक्टर रैली, शहर के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दोने के बाद किसान दिल्ली कूच करेंगे. (टीवी न्यूज)
4:41 PM. 25 Jan 214:41 PM. 25 Jan
पीएम मोदी करेंगे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से संवाद करेंगे.
4:41 PM. 25 Jan 214:41 PM. 25 Jan
गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, हाइ अलर्ट
गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में हाइ अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गयी है. खुफिया जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी पर आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया में हमला करने की फिराक में हैं. रोहिंग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर फिदायीन हमला कर सकता है. ये संगठन किसान आंदोलन की भी आड़ ले सकते हैं.
4:41 PM. 25 Jan 214:41 PM. 25 Jan
भारत-चीन के बीच 9वें दौर की वार्ता खत्म
भारत और चीन के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की 9वें दौर की वार्ता आज सुबह लगभग 2:30 बजे खत्म हुई. मोल्डो में कल सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद यह बैठक 15 घंटे से ज़्यादा चली.
4:41 PM. 25 Jan 214:41 PM. 25 Jan
बंबई हाईकोर्ट में अभिनेत्री कंगना और रंगोली चंदेल पर आज सुनवाई
अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर आज बंबई हाईकोर्ट में राजद्रोह मामले में सुनवाई होगी.
12:42 PM. 25 Jan 2112:42 PM. 25 Jan
बिहार में अप्रैल से कामगारों को बैंक खातों में मिलेगा वेतन
कोरोना के बाद बिहार के निबंधित कारखानों में काम करने वाले सभी कामगारों के लिए राहत भरी खबर है. अब इनको अप्रैल से वेतन बैंक खातों में भेजा जायेगा. कामगारों को न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने के लिए श्रम संसाधन विभाग ने यह निर्णय लिया है.
12:42 PM. 25 Jan 2112:42 PM. 25 Jan
प्रचंड ने भारत पर लगाया गंभीर आरोप
पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली पर भारत के इशारे पर सत्तारूढ़ दल को विभाजित और संसद को भंग करने का आरोप लगाया. प्रचंड ने कहा कि प्रधानमंत्री ने निकट अतीत में आरोप लगाया था कि एनसीपी के कुछ नेता भारत की शह पर उनकी सरकार को गिराने की साचिश रच रहे थे.
12:42 PM. 25 Jan 2112:42 PM. 25 Jan
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live Updates : दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली की इजाजत मिल गयी है. मुंबई के आजाद मैदान में किसानों के आंदोलन में शामिल होंगे शरद पवार. दिल्ली हाईकोर्ट में आज वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी मामले में सुनवाई होगी. इजराइल ने अबू धाबी और यूएई ने तेल अवीव में खोला दूतावास. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…