Breaking News: PM मोदी की अध्यक्षता में शुरू हुई सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस,TMC और शिवसेना के नेता शामिल

Breaking News Live Updates : दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके बाद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दी गयी है. देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली धमाके पर इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमें भारत पर पूरा भरोसा है. वहीं दिल्ली धमाके के मद्देनजर गृह मंत्री आज फिर कर सकते हैं आला अफसरों के साथ बैठक. किसान आंदोलन के समर्थन में मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत, किसान आज करेंगे दिल्ली कूच. बजट सत्र को लेकर आज होगी सर्वदलीय बैठक, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. वहीं पूरे देश में अभी तक 29 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगायी जा चुकी है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

8:01 PM. 30 Jan 21 8:01 PM. 30 Jan

PM मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक शुरू हुई

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक शुरू हो गयी है. इस बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय, शिवसेना सांसद विनायक राउत, और एसएडी के बलविंदर सिंह भांडेर ने किसान आंदोलन पर बात की. वहीं जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने कानूनों का समर्थन किया है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:31 PM. 30 Jan 21 7:31 PM. 30 Jan

NSG करेगी दिल्ली में हुए धमाके की जांच 

नई दिल्ली में इजराइल दूतावास के पास ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की जांच के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की एक टीम तैनात की जा रहा है.

7:31 PM. 30 Jan 21 7:31 PM. 30 Jan

देश में अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,083 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,33,131 हुई. वहीं 137 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,147 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,69,824 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,04,09,160 है. वहीं देश में अब तक 35,00,027 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

3:54 PM. 30 Jan 21 3:54 PM. 30 Jan

UP में बड़ा सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. कुंदरकी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर एक मिनी बस और कैंटर ट्रक की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

3:54 PM. 30 Jan 21 3:54 PM. 30 Jan

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दिया. बापू के कथन को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है.

3:54 PM. 30 Jan 21 3:54 PM. 30 Jan

राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा, “हमें उनके आदर्शों, अहिंसा, सादगी का पालन करना चाहिए। हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें,

12:40 PM. 30 Jan 21 12:40 PM. 30 Jan

पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के मिली बड़ी कामयाबी

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों का हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष दो एके 47 राइफलों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है. वहीं कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए एक आतंकी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके बाद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दी गयी है. देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली धमाके पर इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमें भारत पर पूरा भरोसा है. वहीं दिल्ली धमाके के मद्देनजर गृह मंत्री आज फिर कर सकते हैं आला अफसरों के साथ बैठक. किसान आंदोलन के समर्थन में मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत, किसान आज करेंगे दिल्ली कूच. बजट सत्र को लेकर आज होगी सर्वदलीय बैठक, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. वहीं पूरे देश में अभी तक 29 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगायी जा चुकी है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >