Breaking News : 2 लाख से अधिक सुझावों पर विचार के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई
Copied link
Breaking News : भारत में कोरोना वायरस (coronavirus in india) कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है. कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) को लेकर सभी देश अपने अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं. इधर किसान बिल (kisan bill 2020) पर देश में हंगामा मचा हुआ है. सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput, reha chakravarthi) मौत मामले में जांच जारी है. बिहार चुनाव (bihar election 2020) की सरगर्मी तेज हो चली है और सभी पार्टियां कोरोना काल में वोटरों को लुभाने में जुटे हुए हैं. बिहार में जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस रूथ बदर (Ruth Bader Ginsburg ) गिंस्बर्ग का निधन हो गया है. संसद के मॉनसून सत्र का आज छठा दिन है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
4:44 PM. 19 Sept 204:44 PM. 19 Sept
2 लाख से अधिक सुझावों पर विचार के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई
उच्च शिक्षा’ पर संबोधित करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि 2.5 लाख ग्राम पंचायतों, 12,500 से अधिक स्थानीय निकायों और लगभग 675 जिलों की व्यापक भागीदारी और 2 लाख से अधिक सुझावों पर विचार के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई है.
4:44 PM. 19 Sept 204:44 PM. 19 Sept
मुंबई के पास लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
मुंबई से लगभग 95 किलोमीटर दूर अटगांव स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया, लेकिन इसमें किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अटगांव स्टेशन पड़ोसी ठाणे जिले में मध्य रेलवे (सीआर) मार्ग पर स्थित है.
4:44 PM. 19 Sept 204:44 PM. 19 Sept
बीजद ने आतंकवाद रोकने के लिए पाक पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की मांग की
राज्यसभा में शनिवार को बीजू जनता दल के एक सदस्य ने मांग की कि सीमा पार से जारी आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार को पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना चाहिए. बीजद के सस्मित पात्रा ने कहा कि सीमा पार से जारी आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार की ओर से समुचित प्रयास जैसे गश्त बढाना, सीमा संबंधी अवसंरचना का विकास, अत्याधुनिक उपकरण, खुफिया तंत्र को मजबूत बनाना तथा उपग्रह की मदद लेने जैसे प्रयास किए गए हैं.
4:44 PM. 19 Sept 204:44 PM. 19 Sept
राज्यसभा ने पूर्व सदस्य नाजनीन फारूख को श्रद्धांजलि दी
राज्यसभा ने शनिवार को अपनी पूर्व सदस्य नाजनीन फारूख को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर नाजनीन फारूख के निधन का जिक्र किया.
4:44 PM. 19 Sept 204:44 PM. 19 Sept
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 93,337 नए मामले, 1,247 मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 93,337 नए मामले सामने आए और 1,247 मौतें हुईं.
4:44 PM. 19 Sept 204:44 PM. 19 Sept
भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
अमेरिका में गोलीबारी में कॉलेज की छात्रा की मौत, दो घायल
अमेरिका के टेरे हौटे में कॉलेज हाउस पार्टी के आयोजन स्थल के बाहर हुई गोलीबारी में इंडियाना स्टेट यूनिवर्सिटी की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
NIA ने अलकायदा मॉड्यूल को लेकर केरल और बंगाल में की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल और एर्नाकुलम, केरल में अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. छापेमारी के बाद अलकायदा के कुछ ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
भारत पहले पायदान पर
भारत कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों में USA से आगे निकलकर विश्व में पहले पायदान पर पहुंचा. कुल रिकवरी 42 लाख के पार हुईं.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
दुनियाभर में अब तक 30,393,591 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
दुनियाभर में अब तक 30,393,591 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
बिहार में जेडीयू विधायक पर हमला
बिहार से जनता दल यूनाइटेड के विधायक मोहम्मद शर्फुद्दीन पर हमले की खबर है. जानकारी के अनुसार उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई है.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
मानूसन के जाने की शुरुआत अगले सप्ताह से होने की संभावना, ओडिशा में भारी वर्षा के आसार
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के जाने की शुरुआत अगले सप्ताह के अंत तक होने की संभावना है. वहीं ओडिशा में भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं क्योंकि 20 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना है.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 12 और लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 602 तक पहुंच गयी है जबकि शुक्रवार को संक्रमण के 1,478 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 68,578 हो गयी.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
कोलकाता में भाजपा के दो गुटों के बीच झड़प, दो लोग घायल
भाजपा के कथित तौर पर अलग-अलग गुटों के दो समूहों के लोगों के बीच मध्य कोलकाता के एंतल्ली इलाके में शुक्रवार को झड़प हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गये.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 500 अतिरिक्त बिस्तर जोड़े गए: जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के लिए अब 500 से अधिक अतिरिक्त आईसीयू बिस्तर उपलब्ध हैं.
2:44 PM. 19 Sept 202:44 PM. 19 Sept
आज से आईपीएल शुरू
आज से आईपीएल शुरू होगा. मुंबई और चेन्नई की टीमों के बीच चौथी बार ओपनिंग मैच होगा.
12:52 PM. 19 Sept 2012:52 PM. 19 Sept
सीएम नीतीश ने आंगनबाड़ी सेविका व मदरसा के शिक्षकों सहित इन पदों के मानदेय को बढ़ाया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज,रसोइया, किसान सलाहकार और विकास मित्रों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है. राज्य में काम करनेवाले इन कर्मियों को अगले साल पहली अप्रैल, 2021 के प्रभाव से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा.
12:52 PM. 19 Sept 2012:52 PM. 19 Sept
जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन पर हमला
बिहार के शिवहर से जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन पर हमला हुआ. 4 आरोपी गिरफ्तार हुए.
12:52 PM. 19 Sept 2012:52 PM. 19 Sept
जस्टिस रूथ बदर गिंस्बर्ग का निधन
87 वर्ष की उम्र में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस रूथ बदर गिंस्बर्ग का निधन हो गया. जस्टिस रूथ बदर गिंस्बर्ग के निधन पर व्हाइट हाउस के झंडे झुकाए गए.
12:52 PM. 19 Sept 2012:52 PM. 19 Sept
इंडियन प्रीमियर लीग आज से
कोरोना वायरस महामारी के खौफ के बीच दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग शनिवार यानी आज से शुरू होने जा रही है.
12:52 PM. 19 Sept 2012:52 PM. 19 Sept
देश में मरीजों की संख्या 53 लाख के करीब
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 53 लाख के करीब पहुंच गई है, जबकि अब तक भारत में 85000 मरीजों की मौत हो चुकी है.
12:52 PM. 19 Sept 2012:52 PM. 19 Sept
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News : भारत में कोरोना वायरस (coronavirus in india) कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है. कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) को लेकर सभी देश अपने अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं. इधर किसान बिल (kisan bill 2020) पर देश में हंगामा मचा हुआ है. सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput, reha chakravarthi) मौत मामले में जांच जारी है. बिहार चुनाव (bihar election 2020) की सरगर्मी तेज हो चली है और सभी पार्टियां कोरोना काल में वोटरों को लुभाने में जुटे हुए हैं. बिहार में जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस रूथ बदर (Ruth Bader Ginsburg ) गिंस्बर्ग का निधन हो गया है. संसद के मॉनसून सत्र का आज छठा दिन है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…